शौच के लिए गई ननद-भाभी को अगवा कर दरिंदगी, 3 दिन तक बनाए रखा बंधक, गोपालगंज में हैवानियत की हदें पार
Gopalganj Gangrape Case: बिहार के गोपालगंज में महिला और नाबालिग ननद से सामूहिक दुष्कर्म। 3 दिनों तक बंधक बनाकर की दरिंदगी। पुलिस ने 2 मुख्य आरोपियों को किया गिरफ्तार, फरार 4 की तलाश में छापेमारी जारी।
- Written By: अर्पित शुक्ला
सांरेतिक तस्वार (Image- Social Media)
Gopalganj Rape Case: बिहार के गोपालगंज जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ जादोपुर थाना क्षेत्र में एक महिला और उसकी नाबालिग ननद के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए अब तक दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
क्या है पूरा मामला?
यह मामला 22 अप्रैल की रात करीब 8:30 बजे का है। जानकारी के अनुसार, ननद और भाभी घर के पास स्थित बांसवारी में शौच के लिए गई थीं, तभी कुछ युवकों ने उन्हें अगवा कर लिया। आरोपियों ने दोनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और बाद में महिला को तीन दिनों तक बंधक बनाकर रखा। इस दौरान उसके साथ बार-बार दरिंदगी की गई। किसी तरह आरोपियों के चंगुल से भागकर महिला घर पहुँची और परिजनों को आपबीती सुनाई।
पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी
परिजनों की शिकायत पर 25 अप्रैल को जादोपुर थाने में प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई। गोपालगंज के एसपी विनय तिवारी के निर्देश पर गठित ‘स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम’ (SIT) ने छापेमारी कर दो आरोपियों अजय कुमार यादव और नीतीश कुमार यादव (निवासी पतहरा गांव) को गिरफ्तार कर लिया है।
सम्बंधित ख़बरें
‘पूछते थे बिहार को क्या मिला, अब गिनते रह जाएंगे अरबों की सौगात’, विपक्ष के सवालों पर जीतन राम मांझी का पलटवार
असली सोना गायब, नकली से भरी तिजोरी, जालना में 7.31 करोड़ का गोल्ड लोन घोटाला असली सोना गायब
मुर्तिजापुर पुलिस के हत्थे चढ़ा फरार आरोपी, मामूली बात पर की थी पत्नी की हत्या
त्र्यंबकेश्वर मंदिर VIP दर्शन घोटाला: ट्रस्टी सहित चार जेल में, बैंक खातों से 600 से अधिक लेन-देन
क्या कहा पुलिस ने?
पुलिस के अनुसार, इस मामले में कुल 6 नामजद आरोपी हैं, जिनमें से 4 अभी भी फरार हैं। गिरफ्तार आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए FSL टीम की मदद ली जा रही है। दोनों पीड़िताओं को इलाज और मेडिकल परीक्षण के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह भी पढ़ें- बंगाल चुनाव: टीएमसी कार्यकर्ता के बगीचे में मिला मौत का जखीरा; भारी तनाव के बीच 100 जिंदा बम बरामद
स्पीडी ट्रायल की तैयारी
मामले की गंभीरता और एक पीड़िता के नाबालिग होने के कारण, पुलिस ने इसमें POCSO एक्ट के तहत भी धाराएं जोड़ी हैं। पुलिस का कहना है कि वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही चार्जशीट दाखिल की जाएगी और स्पीडी ट्रायल के जरिए दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी। वर्तमान में क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है।
