लालू यादव के बड़े लाल तेज प्रताप ने पांच दलों से किया गठबंधन
Tej Pratap Yadav : लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप ने पांच राजनीतिक दलों से गठबंधन की घोषणा की है। उनका कहना है कि अगर राजद भी इस गठबंधन में आना चाहता है तो वह भी शामिल हो सकता है।
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से निष्कासित बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने मंगलवार को पांच राजनीतिक दलों से गठबंधन की घोषणा कर दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर राजद भी इस गठबंधन में आना चाहता है तो वह भी शामिल हो सकता है। तेज प्रताप यादव ने पांच दलों से गठबंधन का ऐलान किया। इसमें संयुक्त किसान विकास पार्टी, विकास वंचित इंसान पार्टी (वीवीआइपी), भोजपुरिया जन मोर्चा (बीजेएम), प्रगतिशील जनता पार्टी और वाजिब अधिकार पार्टी जैसे दल शामिल हैं। उन्होंने साफ किया कि वे किसी जाति को लेकर राजनीति के मैदान में नहीं उतर रहे, बल्कि बिहार में रोजगार और शिक्षा की बात करेंगे। बिहार में जीत मिली, तो वे लोहिया, कर्पूरी ठाकुर और जयप्रकाश नारायण के सपनों को पूरा कर संपूर्ण विकास करेंगे।