Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बिहार मंत्रिमंडल विस्तार के बाद विभागों का ऐलान, निशांत कुमार बने स्वास्थ्य मंत्री, देखें पूरी लिस्ट

Samrat Choudhary Cabinet Vibhag: बिहार में सम्राट चौधरी सरकार ने मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया है। निशांत कुमार को स्वास्थ्य मंत्रालय मिला, जबकि सीएम ने गृह विभाग अपने पास रखा।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: May 07, 2026 | 10:53 PM

बिहार मंत्रिमंडल विस्तार(Image- Social Media)

Follow Us
Close
Follow Us:

Samrat Choudhary Cabinet Portfolio Distribution: बिहार में सम्राट सरकार के कैबिनेट के विस्तार के बाद अब मंत्रियों में विभागों का बंटवारा भी हो गया है। सीएम सम्राट चौधरी ने गृह समेत कई अहम विभाग अपने पास ही रखे हैं। वहीं, डिप्टी सीएम विजय चौधरी को जल संसाधन, संसदीय कार्य और विजेंद्र प्रसाद यादव को वित्त, वाणिज्य-कर जैसे विभाग दिए गए हैं।
बता दें कि नीतीश कुमार के बेटे निशांत अब राज्य के नए हेल्थ मिनिस्ट होंगे। आइए जानते हैं कि किस मंत्री को किस विभाग की जिम्मेदारी मिली है।

बिहार कैबिनेट में विभागों का बंटवारा

  • सम्राट चौधरी: सामान्य प्रशासन, गृह, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी, निर्वाचन, सिविल विमानन एवं ऐसे सभी विभाग जो किसी को आवंटित नहीं हैं.
  • विजय कुमार चौधरी: जल संसाधन, संसदीय कार्य.
  • विजेंद्र प्रसाद यादव: वित्त, वाणिज्य-कर.
  • श्रवण कुमार: ग्रामीण विकास, सूचना एवं जन-संपर्क.
  • विजय कुमार सिन्हा: कृषि.
  • डॉ दिलीप कुमार जायसवाल: राजस्व एवं भूमि.
  • निशांत कुमार: स्वास्थ्य.
  • लेसी सिंह: भवन निर्माण.
  • राम कृपाल यादव: सहकारिता.
  • नीतिश मिश्रा: नगर विकास एवं आवास, सूचना प्रौद्योगिकी.
  • दामोदर रावत: परिवहन.
  • संजय सिंह टाइगर: उच्च शिक्षा, विधि.
  • अशोक चौधरी: खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण.
  • भगवान सिंह कुशवाहा: योजना एवं विकास.
  • अरुण शंकर प्रसाद: श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण, युवा, रोजगार एवं कौशल विकास.
  • मदन सहनी: मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन.
  • संतोष कुमार सुमन: लघु जल संसाधन.
  • रमा निषाद: पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण.
  • रलेश सादा: आपदा प्रबंधन.
  • कुमार शैलेन्द्र: पथ निर्माण.
  • शीला कुमारी: विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा.
  • केदार प्रसाद गुप्ता: पर्यटन.
  • रत्नेश कुमार रौशन: अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण.
  • सुनील कुमार: ग्रामीण कार्य.
  • श्रेयसी सिंह: उद्योग, खेल.
  • जमा खान: अल्पसंख्यक कल्याण.
  • नरेंद्र शेर राम: डेयरी, मत्स्य पशु संसाधन.
  • शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल: ऊर्जा.
  • प्रमोद कुमार: खान एवं भूतत्व, कला एवं संस्कृति.
  • स्वीटी गुप्ता: समाज कल्याण.
  • मिथिलेश तिवारी: शिक्षा.
  • रामचन्द्र प्रसाद: पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन.
  • संजय कुमार सिंह: लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण.
  • संजय कुमार: गन्ना उद्योग.
  • दीपक प्रकाश: पंचायती राज.

जातीय समीकरणों को साधने की कोशिश

गौरतलब है कि मंत्रिमंडल विस्तार में सामाजिक और जातीय समीकरणों को भी साधने की कोशिश की गई है। शपथ लेने वाले मंत्रियों में से कुल 7 अन्य पिछड़ा वर्ग से वहीं 9 अत्यंत पिछड़ा वर्ग से मंत्री शामिल किए गए हैं। इसके साथ ही 2 ब्राह्मण, 2 भूमिहार और 3 राजपूत समुदाय से मंत्री बने हैं। सम्राट कैबिनेट में 7 मंत्री दलित समाज से हैं। चिराग पासवान की पार्टी से भी 1 राजपूत और 1 दलित नेता को मंत्री बनाया गया है।

यह भी पढ़ें- 9 सवर्ण, 6 ओबीसी और दलित-मुस्लिम का तड़का, नई सरकार में किसे कितनी जगह? देखें सम्राट कैबिनेट का जातीय समीकरण

सम्बंधित ख़बरें

कल तक लालू पर वार, आज अपनों पर मेहरबान; सम्राट कैबिनेट में परिवारवाद की झलक! सियासी घरानों से 10 मंत्री

‘गुलाब जामुन अंकल’ फेम नरेश गोसाईं की नई पारी, फिल्म ‘कज़िन ईशा’ में विक्रांत राय के पिता की निभाएंगे भूमिका

महिलाओं-बुजुर्गों के लिए दिल्ली सबसे असुरक्षित, NCRB की रिपोर्ट में डराने वाले आंकड़े; रोज दर्ज हो रहे 36 केस

हावड़ा में बमबाजी और पथराव में कई लोग घायल! चुनाव के बाद भी नहीं रुक रही हिंसा, देखें VIDEO

3 पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे बने मंत्री

इस कैबिनेट में उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी से एक ओबीसी नेता को मंत्रिमंडल में जगह मिली है। वहीं केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी से 1 दलित नेता को मंत्री बनाया गया है। सम्राट मंत्रिमंडल में जेडीयू कोटे से एकमात्र मुस्लिम मंत्री को जगह दिया गया है। इस कैबिनेट में 3 ऐसे चेहरे शामिल हैं, जिनके पिता बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। इस लिस्ट में संतोष कुमार सुमन के पिता जीतन राम मांझी, नीतीश मिश्रा के पिता जगन्नाथ मिश्रा, निशांत कुमार के पिता नीतीश कुमार जो पिछले 2 दशकों से बिहार की राजनीति के प्रमुख चेहरा रहे हैं।

Bihar samrat choudhary cabinet portfolio distribution nishant kumar health minister

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 07, 2026 | 10:53 PM

Topics:  

  • Bihar Cabinet
  • Latest News
  • Nishant Kumar
  • Samrat Chaudhary

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.