Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नीतीश नहीं बनेंगे बिहार के CM? इस दिग्गज नेता ने कर दी भविष्यवाणी, ‘सुशासन बाबू’ की धड़कनें बढ़ीं!

Bihar Politics: बिहार में चुनावी संग्राम छिड़ा हुआ है। राजनैतिक दलों का प्रचार जोर-शोर से जारी है। इसी कड़ी में दरभंगा पहुंचे अखिलेश यादव ने नीतीश कुमार को लेकर बड़ा दावा कर दिया है।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Nov 02, 2025 | 03:24 PM

नीतीश कुमार (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

Akhilesh Yadav in Bihar: बिहार में चुनावी संग्राम छिड़ा हुआ है। राजनैतिक दलों का प्रचार जोर-शोर से जारी है। दूसरे राज्यों के दिग्गज नेताओं ने भी या तो बिहार में डेरा डाल दिया है या फिर यहां का रुख कर रहे हैं। रविवार को यूपी के पूर्व सीएम और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी बिहार पहुंचे।

महागठबंधन प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने के लिए दरभंगा पहुंचे अखिलेश यादव ने यहां कुछ ऐसा कह दिया जिसे सुनकर नीतीश कुमार की धड़कनें जरूर बढ़ गई होंगी। क्योंकि नीतीश कुमार को सीएम की कुर्सी के लिए साम-दाम दंड भेद सरीखे तरीके अपनाते हुए सभी ने देखा है।

‘नीतीश का इस्तेमाल कर रही है बीजेपी’

बिहार के दरभंगा पहुंचे अखिलेश यादव ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में कहा कि भारतीय जनता पार्टी नीतीश कुमार को इस बार बिहार का मुख्यमंत्री नहीं बनाएगी। सपा मुखिया ने यह भी दावा किया कि बीजेपी नीतीश कुमार का सिर्फ इस्तेमाल कर रही है।

अखिलेश ने महाराष्ट्र का दिया उदाहरण

अखिलेश यादव ने कहा कि नीतीश कुमार केवल चेहरा हैं। बिहार में अगर एनडीए को बहुमत मिल भी गया तो बीजेपी उनको सीएम नहीं बनाएगी। महाराष्ट्र में इसका उदाहरण सबने देखा है। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी के खिलाफ मतदान होने जा रहा है, बीजेपी यहां कामयाब नहीं होगी।

BJP की सभी टीमों को हराएंगे: अखिलेश

बिहार के सीमांचल में ओवैसी की एंट्री और सूबे में मुसलमानों को लेकर हो रही राजनीति पर अखिलेश ने कहा कि हमारे मुस्लिम भाई जानते हैं कि धर्मनिरपेक्षता और भाईचारे के लिए किसे वोट देना है। मुस्लिम समाज का पूरा सम्मान किया जाएगा। आगे उन्होंने कहा कि ‘इस बार बीजेपी की बी टीम, सी टीम, पी टीम सबको हराएंगे और तेजस्वी की सरकार बनाएंगे।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस की कनपटी पर कट्टा रख कर RJD ने सीएम पद चुराया, आरा में PM ने खोली महागठबंधन की पोल

सीएम योगी पर भी बोला जोरदार हमला

इस दौरान अखिलेश यादव ने यूपी के मुखिया योगी आदित्यनाथ पर भी हमले का मौका नहीं छोड़ा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी को नाम बदलने की डिग्री हासिल है, उन्होंने बहुत जगहों के नाम बदले हैं। हम भी ओसामा का नाम बदलकर शेर सिंह कर देते हैं क्यों यह उनकी पर्सनैलिटी से मैच होता है।

Bihar politics nitish kumar cm prediction akhilesh yadav statement creates political stir

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 02, 2025 | 03:23 PM

Topics:  

  • Akhilesh Yadav
  • Bihar Assembly Election 2025
  • Bihar Politics
  • Nitish Kumar

सम्बंधित ख़बरें

1

‘मेरी फोटो तो CM के साथ भी है’, कोडीन कांड पर अखिलेश का तंज, PM के क्षेत्र को लेकर कही बड़ी बात

2

बीत गया आखिरी दिन…हिजाब वाली डॉ. नुसरत ने नहीं ज्वाइन की नौकरी, अब नीतीश सरकार ने लिया ये फैसला

3

‘बेटी को बुलाकर मनाइए…’, हिजाब विवाद में कूदे दुनिया के सबसे बड़े शिया धर्मगुरु; नीतीश को दी नसीहत

4

‘कोडिन भैया’ पर कब चलेगा बाबा का बुलडोजर? अखिलेश यादव ने योगी सरकार से पूछे तीखे सवाल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.