‘चुनाव आ रहे, ध्यान दीजिएगा…’ नीतीश बोले- 25 लाख महिलाओं के खाते में भेजे 10-10 हजार भेज दिए
Bihar के CM Nitish Kumar ने 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' की लाभार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि 25 लाख महिलाओं को 10 हजार रुपये की राशि भेज दी गई है। उन्होंने आगे आप लोग इस पर जरूर ध्यान दें।
- Written By: सौरभ शर्मा
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (फोटो- सोशल मीडिया)
Nitish Kumar Remark on Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana: बिहार में चुनावी माहौल के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के तहत एक बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने एक कार्यक्रम में 25 लाख महिलाओं के बैंक खातों में सीधे 10-10 हजार रुपये की पहली किस्त ट्रांसफर की। इस मौके पर लाभार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने न केवल सरकार की उपलब्धियां गिनाईं, बल्कि महिलाओं से यह भी कहा कि “चुनाव आ रहा है, आप लोग ध्यान दीजिएगा।” यह सीधा संवाद सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिला लाभार्थियों से बातचीत करते हुए कहा कि यह योजना राज्य के हर एक परिवार तक पहुंचेगी। आज 25 लाख महिलाओं को 10 हजार रुपए की पहली किस्त दी गई है, जिससे वे अपना रोजगार शुरू कर सकें। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से बिहार में खूब विकास कार्य हो रहे हैं। साथ ही, उन्होंने आरजेडी के शासनकाल पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले कोई काम नहीं होता था, लेकिन अब प्रदेश में कानून का राज स्थापित है।
‘1 करोड़ महिलाओं को मिलेगा फायदा’
नीतीश कुमार ने योजना के विशाल लक्ष्य की जानकारी देते हुए बताया कि इसका फायदा कुल 1 करोड़ महिलाओं को मिलेगा। उन्होंने याद दिलाया कि 26 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस योजना की शुरुआत की थी, उस समय 75 लाख महिलाओं को पहली किस्त की राशि दी गई थी। आज 25 लाख और महिलाओं को यह राशि देकर एक करोड़ का आंकड़ा पूरा कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि यह बिहार की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।
सम्बंधित ख़बरें
NEET पेपर लीक मामले में संजीव मुखिया को मिली राहत, CBI ने दी क्लीन चिट, 45 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
संसद के मकर द्वार पर भिड़े NDA और INDIA गठबंधन! आमने-सामने आए सांसद, जमकर हुई नारेबाजी- VIDEO
IMD Heavy Rain Alert: 18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली, यूपी और बिहार में आज मूसलाधार बारिश
Monsoon Rain Alert India: देशभर में मानसून का कहर; पहाड़ टूट रहे, मैदानी इलाकों में मंडराया बाढ़ का बड़ा खतरा
यह भी पढ़ें: ‘मुलायम की मौत के बाद ही अलविदा कह देना था…’ खुदगर्ज बनकर जलील हुआ, क्या सपा छोड़ेंगे आजम खान?
बची हुई महिलाओं को कब मिलेंगे पैसे?
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यह भी स्पष्ट किया कि जो भी पात्र महिलाएं अभी इस योजना से वंचित रह गई हैं, उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है। उन्होंने घोषणा की कि शेष रह गई महिलाओं के बैंक खातों में 6 अक्टूबर को राशि भेज दी जाएगी। इसके बाद भी अगर कोई रह जाता है, तो हर हफ्ते किस्तों में पैसे भेजने का काम जारी रहेगा। सरकार का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र महिला इस योजना के लाभ से अछूती न रहे और आत्मनिर्भर बनकर अपने परिवार का सहारा बन सके।
