-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Bihar »
- Bihar New Government Blueprint Ready Chirag Paswan Reveals Swearing In Date Before 22 November
बिहार की नई सरकार का ‘ब्लूप्रिंट’ तैयार, शपथ ग्रहण की तारीख का भी एलान; चिराग ने दी बड़ी अपडेट
- Written By: सौरभ शर्मा
Bihar cabinet formula: बिहार में NDA की प्रचंड जीत के बाद अब सबकी निगाहें नई सरकार के गठन पर टिक गई हैं। इस बीच, केंद्रीय मंत्री और LJP (R) प्रमुख चिराग पासवान ने सबसे बड़ा अपडेट दिया है।

चिराग पासवान ने किया शपथ ग्रहण की तारीख का बड़ा खुलासा (फोटो- सोशल मीडिया)
Bihar New Government Formation Date: बिहार में NDA की प्रचंड जीत के बाद अब सबकी निगाहें नई सरकार के गठन पर टिक गई हैं। इस बीच, केंद्रीय मंत्री और LJP (R) प्रमुख चिराग पासवान ने सबसे बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने न केवल सरकार के ‘ब्लूप्रिंट’ के तैयार होने का समय बताया है, बल्कि यह भी खुलासा किया है कि शपथ ग्रहण कब होगा। चिराग के अनुसार, 22 नवंबर से पहले ही बिहार में नई NDA सरकार का गठन हो जाएगा। यह खबर आते ही सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है।
चिराग पासवान ने शनिवार को पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी मुलाकात की थी, जिसे उन्होंने “सौहार्दपूर्ण और रचनात्मक” बताया। इस बैठक के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि सरकार गठन को लेकर बातचीत जारी है। उन्होंने कहा, “मैं वरिष्ठ केंद्रीय मंत्रियों से भी बात करूंगा, और आज या कल तक ब्लूप्रिंट तैयार हो जाएगा।” चिराग ने स्पष्ट किया कि 22 नवंबर से पहले सरकार बनाना जरूरी है और यह काम जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। नई सरकार के शपथ ग्रहण को लेकर RLM के चीफ उपेन्द्र कुशवाहा ने भी मीडिया से बात में कहा कि 17 से 19 को सरकार का शपथ ग्रहण होगा और वही यह शपथ ग्रहण पटना के गांधी मैदान में किया जाएगा।
कब और कैसे होगा मंत्रिमंडल का बंटवारा?
मौजूदा बिहार विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त हो रहा है, इसलिए समय बहुत कम है। एनडीए की इस ऐतिहासिक जीत (243 में से 202 सीटें) में भाजपा 89 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, जबकि नीतीश कुमार की जदयू ने 85 सीटें जीतकर मजबूत वापसी की है। चिराग पासवान की लोजपा (आरवी) को 19, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) को 5 और राष्ट्रीय लोक मोर्चा को 4 सीटें मिली हैं। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या नीतीश कुमार रिकॉर्ड दसवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे और मंत्रिमंडल में सीटों का बंटवारा किस फॉर्मूले पर होगा। चिराग ने कहा है कि ब्लूप्रिंट तैयार होने के बाद ही “स्पष्टता” आएगी।
सम्बंधित ख़बरें
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
भोपाल: सरकारी स्कूलों की बदहाली पर हाईकोर्ट के नोटिस के बाद गरमाई सियासत, उमंग सिंघार ने सरकार पर बोला हमला
भोपाल: मंत्री विश्वास सारंग का कांग्रेस पर हमला, कहा- ‘मीडिया पर दबाव बनाकर नहीं चलेगी राजनीति’
दमोह: लोकार्पण मंच से भाजपा नेता का फूटा गुस्सा, 1.23 करोड़ के स्कूल भवन की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
यह भी पढ़ें: जनता नासमझ है! बिहार की हार पर चिदंबरम के ‘ज्ञान’ से बवाल, BJP बोली- ‘प्रिंस’ को बचाने के प्रयास
दो-चार दिनों में साफ होगी तस्वीर
NDA के अन्य सहयोगी भी सरकार गठन को लेकर सक्रिय हैं। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के नेता उपेंद्र कुशवाहा ने भी कहा है कि “अगले दो से चार दिनों” में चीजें स्पष्ट हो जाएंगी और लोगों को “थोड़ा इंतजार” करना होगा। सूत्रों के मुताबिक, दो से तीन दिनों में सरकार बनाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। फिलहाल कई नवनिर्वाचित विधायक अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में हैं, उनके पटना पहुंचने के बाद बैठकों का दौर शुरू होगा। इससे पहले, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मिलकर अपना इस्तीफा सौंपेंगे और नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तारीख पर चर्चा करेंगे।
Bihar new government blueprint ready chirag paswan reveals swearing in date before 22 november
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘सिया के साथ रिया जैसा बर्ताव न करें’ कहकर घिरे डायरेक्टर संजय गुप्ता, सोशल मीडिया पर हुई तीखी आलोचना
Jul 02, 2026 | 05:50 PMबरगी क्रूज हादसा: आयोग ने दिए स्पष्ट निर्देश; जांच के लिए सुरक्षित रखने होंगे इंजन और जनरेटर
Jul 02, 2026 | 05:49 PMजिम्मेदार लोगों पर होगी कार्रवाई… बेंगलुरु खदान हादसे पर CM ने जताया दुख, विधायक ने लगाए गंभीर आरोप
Jul 02, 2026 | 05:46 PMसिर्फ एक क्लिक और बीच सड़क रुक सकता है E-Rickshaw, BAT-BMS ऐप को लेकर मचा बवाल, बैन की उठी मांग
Jul 02, 2026 | 05:43 PMJalabhishek Water: जलाभिषेक के बाद बचा पवित्र जल कहीं भी फेंक दिया तो… धर्म शास्त्र क्या कहते हैं, जानिए
Jul 02, 2026 | 05:41 PMअकोला मनपा स्कूल में धूमधाम से मनाया गया प्रवेशोत्सव: महापौर शारदा खेडकर ने बांटे मुफ्त गणवेश और किताबें
Jul 02, 2026 | 05:33 PMनासिक-पुणे सेमी हाई-स्पीड रेल के रूट बदलने का विरोध, शिर्डी रूट नहीं मंजूर, सीधे मार्ग पर अड़े जनप्रतिनिधि
Jul 02, 2026 | 05:24 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM













