बिहार में NDA की जीत ने बढ़ाई सियासी हलचल, नीतीश के आवास पर जुटने लगे नेता, जानिए क्या है माजरा?
Bihar Assembly Elections: 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद नई सरकार बनाने की कोशिशें तेज हो गई हैं। नीतीश कुमार के आवास पर नेताओं का जमावड़ा लगने लगा है।
- Written By: अभिषेक सिंह
कॉन्सेप्ट फोटो (सोर्स- सोशल मीडिया)
Bihar Assembly Elections: 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद नई सरकार बनाने की कोशिशें तेज हो गई हैं। भाजपा जदयू और अन्य घटक दलों के बीच चर्चाएं शुरू हो गई हैं। चुनाव परिणाम घोषित होने के अगले दिन गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर हलचल तेज हो गई।
जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह सुबह-सुबह मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान भी नीतीश कुमार से मिलने गए। खबर है कि एनडीए नई सरकार के शपथ ग्रहण मंत्रिमंडल गठन और अन्य मुद्दों पर चर्चा कर रहा है।
चौधरी और रजक ने की मुलाकात
खबरों के मुताबिक, जदयू के वरिष्ठ नेता विजय चौधरी और श्याम रजक ने भी पटना के अणे मार्ग में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए लोजपा-रामविलास पासवान ने कहा कि वह एनडीए की जीत के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करने आए थे।
सम्बंधित ख़बरें
बिहार में 15 अगस्त को 30 हजार भूमिहीनों को मिलेगी जमीन! सम्राट सरकार का ‘अभियान बसेरा-2’ प्लान तैयार
सिर्फ ₹1 में ईशा फाउंडेशन को दी जा रही श्मशान की जमीन, सम्राट सरकार के इस फैसले पर बिहार में क्यों मचा बवाल?
Bharat Tiwari Encounter: नागमणि कुशवाहा ने की भरत की ‘कुत्ते-बिल्ली’ से तुलना, विवादित बयान पर मचा सियासी बवाल
नो एंट्री का बोर्ड हटा! नीतीश कुमार के घर पहुंचे आरसीपी सिंह; जदयू में वापसी की अटकलें तेज
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है। इसलिए लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का एक प्रतिनिधिमंडल उनसे मिलने पहुंचा। चिराग ने कहा कि नीतीश ने एनडीए के सभी घटक दलों की भूमिका की सराहना की है।
यह भी पढ़ें: Bihar Chunav: स्ट्राइक रेट में JDU को मात…चिराग को भी छोड़ा पीछे, अब BJP से होगी असली बार्गेनिंग!
विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वे (महागठबंधन) लोजपा और जदयू के बीच दरार की झूठी अफवाह फैला रहे हैं। इस चुनाव में दोनों दलों ने एकजुटता दिखाई और एक-दूसरे के उम्मीदवारों को जिताने में मदद की। जिसका असर हर एक सीट पर देखने को मिला है।
नीतीश ही बनेंगे मुख्यमंत्री: रजक
इसके बाद जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता श्याम रजक ने मुख्यमंत्री आवास के बाहर मीडिया से बात करते हुए कहा कि पूरा एनडीए एकजुट है। सभी ने नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ा। नीतीश हमारे नेता हैं और वे अगले मुख्यमंत्री भी बनेंगे।
क्या कुछ बोले दिलीप जायसवाल
चुनाव परिणामों के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि सभी पांच दल पहले अपने-अपने नेता चुनेंगे। उसके बाद, एनडीए एक साथ बैठकर गठबंधन के विधायक दल के नेता का चयन करेगा। यह संवैधानिक प्रक्रिया है। इसके बाद शपथ ग्रहण समारोह होगा।
