- Hindi News »
- Bihar »
- Bihar Government Transferred 62 Ips Officers
नए साल से पहले बिहार में बड़ा फेरबदल, पटना के एसएसपी समेत 62 IPS अफसरों का ट्रांसफर
Bihar IPS Officers Transferred: बिहार सरकार ने रविवार को 62 आईपीएस अधिकारियों की दूसरी जगह ट्रांसफर पोस्टिंग कर दी है। गृह विभाग ने अवकाश कुमार पटना का SSP बनाया है। कई जिलों के एसपी भी बदल दिए गए हैं।
- Written By: अर्पित शुक्ला

नीतीश कुमार, ( मुख्यमंत्री, बिहार)
पटना: नए साल से पहले गृह विभाग ने प्रशासनिक सेवा में बड़ा फेरबदल किया है। बिहार सरकार ने रविवार को 62 आईपीएस अधिकारियों की दूसरी जगह ट्रांसफर पोस्टिंग कर दी है। गृह विभाग ने अवकाश कुमार पटना का SSP बनाया है। कई जिलों के एसपी भी बदल दिए गए हैं। विभाग ने इसका नोटिफिकेशन जारी किया है नोटिफिकेशन के अनुसार, अवकाश कुमार को पटना का नया एसएसपी बनाया गया है।
आनंद कुमार को गया का एसएसपी बनाया गया है और कुंदन कृष्णन को एडीजी अभियान, डॉ अमित कुमार जैन को एडीजी सीआईडी तथा अमृत राज को एडीजी सुरक्षा की जिम्मेदारी मिली है। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णन की जिम्मेदारियां बढ़ा दी गई हैं। साथ ही कई जिलों के एसपी का भी तबादला किया गया है। आईजी एटीएस शालीन को आईजी सुरक्षा का अतिरिक्त प्रभार मिला है। वहीं पूर्णिया क्षेत्र के आईजी राकेश राठी को आईजी तकनीकी सेवाएं की जिम्मेदारी देते हुए आईजी आर्थिक अपराध इकाई, साइबर अपराध का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
राजेश कुमार मानवाधिकार आयोग के आईजी बने
बिहार के जिन 62 आईपीएस अधिकारियों का तबादला हुआ है, उनमें आईजी मुख्यालय विनय कुमार को आईजी अभियान, एसटीएफ बनाकर आईजी मुख्यालय की जिम्मेदारी दी गई है। मिथिला क्षेत्र के आईजी राजेश कुमार को आईजी मानवाधिकार आयोग और आईजी सीआईडी पी. कन्नन को आईजी रेल तथा डीआईजी सीआईडी दलजीत सिंह को आईजी सीआईडी नियुक्त किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
पटना हाईकोर्ट को मिलेगी पहली महिला चीफ जस्टिस, जानें कौन हैं सिक्किम की बेटी मीनाक्षी मदन राय
नासिक परिक्षेत्र में नए आईजी संजय येनपुरे ने संभाला पदभार, पांच जिलों की सुरक्षा और कुंभ मेला होगी बड़ी चुनौती
बिहार में महिलाओं को जल्द मिलेगी मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की अगली किस्त, ग्रामीण विकास मंत्री का ऐलान
CSBC Constable Operator Exam 2026: कांस्टेबल ऑपरेटर और जीडी परीक्षा की तारीख घोषित, जानें कब होगा एग्जाम
अफसरों का प्रमोशन
इससे पहले बिहार में 36 IPS अधिकारियों का प्रमोशन किया गया था। राज्य सरकार की ओर से 8 अधिकारियों को डीआईजी रैंक में प्रमोशन दिया गया। जबकि 3 तीन आईपीएस अधिकारी को आईजी रैंक में प्रमोट किया गया था। जिन आईपीएस अधिकारियों का प्रमोशन किया गया उनमें सुधीर कुमार पोरिका, चंदन कुमार कुशवाहा, हर किशोर राय, सत्य प्रकाश, आशीष भारती, राकेश कुमार और राजेंद्र कुमार भिल्ल तता स्वप्ना मेश्राम का नाम शामिल है। इन सभी को DIG रैंक में प्रमोट किया गया, वहीं IPS दलजीत सिंह, IPS विवेक कुमार और रणजीत कुमार मिश्रा IG बनाए गए हैं।
Bihar government transferred 62 ips officers
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Gondia में जनगणना टीमों का विरोध, शिक्षकों को गांव में घुसने पर मिली धमकियां
May 26, 2026 | 09:02 AMDivyanka Tripathi: प्रेग्नेंसी ग्लो में दिखीं दिव्यांका त्रिपाठी, शेयर किया विवेक दहिया के साथ खूबसूरत पल
May 26, 2026 | 09:01 AMमुंबई के चर्नी रोड में बनेगा ओपन साइंस पार्क, मुख्यमंत्री फडणवीस ने की घोषणा
May 26, 2026 | 09:00 AMधुले में सनसनीखेज हत्याकांड; अवैध संबंध के शक में युवक की चाकू गोदकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
May 26, 2026 | 08:58 AM10 दिन में चौथा झटका मिडिल ईस्ट तनाव का असर? नागपुर में ईंधन कीमतों से बढ़ी टेंशन
May 26, 2026 | 08:53 AMRussia Threat: रूस ने यूक्रेन को दी बड़े हमले की चेतावनी, कीव पर हमले का खतरा, नागरिकों से शहर छोड़ने की अपील
May 26, 2026 | 08:51 AMमानसून से पहले बीएमसी का बड़ा फैसला, 191 करोड़ रुपये में आधुनिक ड्रेनेज मशीनें खरीदी जाएंगी
May 26, 2026 | 08:47 AMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














