Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
In Trends:
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Chhath Puja |
  • Ind vs Aus |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बिहार चुनाव 2025: चुनाव आयोग का बड़ा आदेश, इस तारीख तक एग्जिट पोल दिखाने पर पूरी तरह रोक

बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर, चुनाव आयोग (ECI) ने एग्जिट पोल आयोजित करने और उनके परिणामों के प्रचार पर 7 नवंबर से 11 नवंबर की शाम तक प्रतिबंध लगा दिया है।

  • By प्रतीक पांडेय
Updated On: Oct 26, 2025 | 06:31 PM

प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो- सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

Bihar Exit Poll 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच, चुनाव आयोग (ECI) ने रविवार को एग्जिट पोल को लेकर एक महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है। आयोग ने निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए 7 नवंबर 2025 की सुबह 7 बजे से लेकर 11 नवंबर 2025 की शाम 6:30 बजे तक एग्जिट पोल के प्रसारण और प्रचार पर रोक लगा दी है।

बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म है। इस बीच, चुनाव आयोग (ECI) ने रविवार को एग्जिट पोल के संबंध में एक एडवाइजरी जारी की है। आयोग ने यह कदम निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने के लिए उठाया है।

11 नवंबर शाम 6:30 बजे तक नो एग्जिट पोल

आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, 7 नवंबर 2025 की सुबह 7 बजे से लेकर 11 नवंबर 2025 की शाम 6:30 बजे तक किसी भी एग्जिट पोल को आयोजित करना और उनके परिणामों का प्रचार करना पूरी तरह से प्रतिबंधित (निषिद्ध) रहेगा। यह प्रतिबंध प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया दोनों माध्यमों पर लागू होगा।

दो साल तक की जेल, जुर्माने का प्रावधान

चुनाव आयोग ने निर्वाचन प्रक्रिया अधिनियम, 1951 की धारा 126A के तहत यह नोटिफिकेशन जारी किया है। आयोग ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि धारा 126 का उल्लंघन करने पर दोषी पाए गए व्यक्ति को दो वर्ष तक की जेल, जुर्माना या दोनों की सजा दी जा सकती है।
आयोग ने सभी मीडिया संस्थानों, एजेंसियों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से अनुरोध किया है कि वे इस निर्धारित अवधि में एग्जिट पोल के परिणाम साझा न करें। इसके साथ ही, चुनाव आयोग ने मतदाताओं से भी अपील की है कि वे इस दौरान अफवाहों और अटकलों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही विश्वास करें।

आपको बता दें कि पहले फेज में कुल 121 सीटों पर वोटिंग होनी है। इसमें नामांकन की आखिरी डेट 10 अक्टूबर और नामांकन वापस लेने की लास्ट डेट 20 अक्टूबर थी। जबकि पहले फेज के लिए 6 नवंबर को मतदान होना तय किया गया है। दूसरी ओर दूसरे फेज के लिए नामांकन की आखिरी तारीफ 20 अक्टूबर तय की गई है। इसके तीन दिन के अंदर यानी 23 अक्टूूबर तक नामांकन वापस लिया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: RJD प्रत्याशी-बाहुबली नेता की बेटी को धमकी देने वाला हैदराबाद से गिरफ्तार, सामने आई चौंकाने वाली वजह

बिहार की कुल 243 विधानसभा सीटों पर यह चुनाव दो चरणों में संपन्न होगा:
1. पहले चरण के लिए मतदान 6 नवंबर को होगा, जिसमें कुल 121 सीटों पर वोटिंग होगी।
2. दूसरे चरण के लिए मतदान 11 नवंबर को होगा।
दोनों चरणों के वोटों की गिनती और चुनाव परिणाम 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

Bihar elections 2025 election commission issues major order complete ban on showing exit polls

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 26, 2025 | 06:31 PM

Topics:  

  • Bihar Assembly Election 2025
  • Bihar News
  • Bihar Politics

सम्बंधित ख़बरें

1

RJD प्रत्याशी-बाहुबली नेता की बेटी को धमकी देने वाला हैदराबाद से गिरफ्तार, सामने आई चौंकाने वाली वजह

2

बिहार के उलार सूर्य मंदिर में छठ महापर्व की धूम, भक्तों ने लिया सूर्य देव का आशीर्वाद

3

बिहार चुनाव: “सरकार आते ही वक्फ अधिनियम कूड़ेदान में फेंक देंगे,” तेजस्वी यादव ने NDA पर साधा निशाना

4

बिहार चुनाव: वारिसनगर के कुशवाहा-कुर्मी मतदाता तय करेंगे जीत का अंतर, JDU के सामने वर्चस्व की चुनौती

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.