Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

वोटिंग के बीच अररिया में बवाल…एनडीए और महागठबंधन के कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प

Bihar Elections 2025: फारबिसगंज कॉलेज चौक के पास कांग्रेस और बीजेपी समर्थकों के बीच झड़प हुई, लेकिन पुलिस-प्रशासन ने हालात को नियंत्रण में कर लिया है।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Nov 11, 2025 | 01:05 PM

वोटिंग के बीच अररिया में बवाल...एनडीए और महागठबंधन के कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प

Follow Us
Close
Follow Us:

Bihar Election 2nd Phase Voting: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे फेज के तहत अररिया में मतदान जारी है। इसी बीच फारबिसगंज में हलचल हुई है। फारबिसगंज कॉलेज चौक के पास कांग्रेस और बीजेपी समर्थकों के बीच झड़प हुई, लेकिन पुलिस-प्रशासन ने हालात को नियंत्रण में कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, बीजेपी प्रत्याशी विद्या सागर केसरी मतदान केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे थे। उनकी गाड़ी पर पार्टी का झंडा लगा था, जिस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने आपत्ति जताई। वहीं, बीजेपी कैंडिडेट ने भी कांग्रेस उम्मीदवार मनोज विश्वास की गाड़ी पर लगे झंडे पर ऐतराज किया। यही कारण बन गया कि दोनों दलों के समर्थक आमने-सामने आ गए।

पुलिस ने संभाला मोर्चा

सैकड़ों की संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं के बीच तू-तू मैं-मैं शुरू हो गई और कांग्रेस समर्थकों ने बीजेपी प्रत्याशी को वहां से खदेड़ दिया। फारबिसगंज अधीनस्थ पुलिस अधिकारी (SDPO) मुकेश कुमार साहा पुलिस बलों के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को शांत कराया।

सम्बंधित ख़बरें

यूनुस के वादे खोखले…बांग्लादेश में चुनाव से ठीक पहले एक और हिंदू की हत्या, हाथ-पैर बांधकर चाकुओं से गोदा

Weather Update: अगले 24 घंटे में इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, फिर बढ़ेगी ठंड; आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम?

Bharat Bandh: आज देशभर में किसानों का चक्का जाम, बैंक से लेकर स्कूल-कॉलेज तक…क्या खुलेगा-क्या रहेगा बंद?

Watch: संसद में हनुमान बेनीवाल ने लिए निशिकांत दुबे के मजे, कह दी ऐसी बात कि वायरल हो गया VIDEO

एसडीपीओ मुकेश कुमार साह ने बताया कि स्थिति सामान्य है। उन्होंने कहा कि दोनों दलों के बीच केवल कुछ बातें लेकर कहासुनी हुई थी। फिलहाल मतदान शांतिपूर्ण तरीके से जारी है। उन्होंने यह भी कहा कि दो गाड़ियों को सीज किया गया है और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- रिजल्ट से पहले ही मोकामा में अनंत सिंह की जीत का दावा, एक लाख लोगों के भोज की तैयारी शुरू

फारबिसगंज विधानसभा सीट का मुकाबला

फारबिसगंज सीट पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला है।

  • बीजेपी: विद्या सागर केसरी
  • कांग्रेस: मनोज विश्वास
  • जन सुराज पार्टी: मो. एकरामुल हक
  • राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी: फातमा खातुन

बता दें कि 2020 के चुनाव में यह सीट बीजेपी के खाते में गई थी।

Bihar elections 2025 araria farbisganj nda congress clash

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 11, 2025 | 01:05 PM

Topics:  

  • Bihar Assembly Election 2025
  • Bihar Politics
  • Latest News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.