- Hindi News »
- Bihar »
- Bihar Election There Will Be More Strictness In The Second Phase Than The First Phase
Bihar Election: दूसरे चरण में पहले चरण से अधिक होगी सख्ती, इन जिलों पर विशेष नजर
Bihar Election 2025: बिहार में चुनावी प्रचार आज शाम 5 बजे थम गया। दूसरे चरण के मतदान को लेकर तैयारियां भी पूरी हैं। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सभी पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी।
- Written By: रंजन कुमार

बिहार में 11 नवंबर को दूसरे चरण के मतदान को लेकर निर्वाचन आयोग का जागरुकता बैनर। इमेज सोर्स- सोशल मीडिया।
Bihar Election 2025 Second Phase Voting: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के लिए आज शाम 5 बजे चुनाव प्रचार थम गया। रविवार को सियासी दलों ने अपनी ताकत झोंक दी। अब 11 नवंबर को मतदान होगा। इस दिन 20 जिलों की 122 सीटों पर मतदान होगा। कुल 45339 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 4109 बूथ संवेदनशील हैं। इनमें 4003 अतिसंविदनशील बूथ घोषित किए गए हैं। यहां चार बजे तक मतदान होगा। डीजीपी विनय कुमार का कहना है दूसरे चरण में पहले चरण से कहीं अधिक सख्ती रहेगी।
इन सीटों पर शाम चार बजे तक होगी वोटिंग
निर्वाचन आयोग के अनुसार दूसरे चरण में शाम चार बजे तक कटोरिया, बेलहर, चैनपुर, चेनारी, गोह, नवीनगर, कुटुंबा, औरंगाबाद, रफीगंज, गुरुआ, शेरघाटी, इमामगंज, बाराचट्टी के (36 बूथ), बोधगया (200 बूथ), रजौली, गोविंदपुर, सिकंदरा, जमुई, झाझा, चकाई विधानसभा में बनाए गए बूथों पर मतदान होगा। बोधगया में 106 बूथों पर पांच बजे तक मतदान होना है। इन बूथों पर पर्याप्त सुरक्षा बलों को तैनात रहने का निर्देश है।
दूसरे चरण में तीन करोड़ 70 लाख मतदाता
इस चरण में 1302 प्रत्याशी मैदान हैं। इनमें से 1165 पुरुष उम्मीदवार, 136 महिला उम्मीदवार हैं। एक थर्ड जेंडर भी है। तीन करोड़ 70 लाख मतदाता मतदान करेंगे। पुरुष वोटर एक करोड़ 95 लाख हैं। महिला वोटर एक करोड़ 74 लाख हैं। दिव्यांग वोटर चार लाख चार हजार हैं। कुल 63373 सर्विस वोटर हैं। थर्ड जेंडर 943 हैं। एनआरआई 43 हैं। 18 से 19 साल के मतदाता सात लाख 69 हजार 356 हैं।
सम्बंधित ख़बरें
BPSSC ने ASI 2026 पदों निकाली बंपर भर्तियां, 21 मई से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया, ऐसे करें अप्लाई
इन्हें सरकारी नौकर नहीं ‘धनकुबेर’ कहिए! बिहार के इंजीनियर के घर छापेमारी में मिली अकूत संपत्ति, अफसर भी चकराए
बिहार के लाल का देश-दुनिया में कमाल, T20 World Cup के हीरो ईशान किशन को मिला 1 करोड़ का बंपर इनाम
बिहार में ये कैसी शराबबंदी? सचिवालय में ही मिली शराब की बोतलें, तेजस्वी यादव ने ‘सम्राट’ सरकार को घेरा
तैयारियां कड़ी: डीजीपी
डीजीपी विनय कुमार ने बताया कि दूसरे चरण के मतदान की तैयारियां पहले चरण से अधिक कड़ी की गईं हैं। जिन जिलों में मतदान होना है, उनमें से कुछ अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हैं। जैसे- भारत और नेपाल सीमा से लगे सुपौल समेत सात जिले हैं। इन जिलों में नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।
यह भी पढ़ें: मोदी चुनाव जीतते नहीं, वोट चुराते हैं…BJP नेता 2-2 राज्यों में कर रहे वोट, राहुल ने फिर लगाए आरोप
1,650 कंपनियां तैनात होंगी
डीजीपी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय सीमा सील कर दी गई है। सीमावर्ती राज्यों में चेक पोस्ट बनाए गए हैं। वहां संयुक्त जांच होगी। कुल 1,650 कंपनियां तैनात की जा रही हैं। इसके अलावा राज्य पुलिस बल तैनात किया जाएगा। अश्वारोही दस्ता भी तैनात किया गया है। बता दें, पहले चरण का मतदान छह नवंबर को हुआ था। इसमें बिहार के इतिहास में सबसे अधिक 66.64 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। इसके बाद निर्वाचन आयोग ने उम्मीद जताई है कि दूसरे चरण में भी लोग रिकॉर्ड मतदान करेंगे।
Bihar election there will be more strictness in the second phase than the first phase
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पेट्रोल पंप पर हो रहा बड़ा खेल, जानें किस तरीके से चोरी होता है पेट्रोल
May 19, 2026 | 03:34 AMAaj Ka Rashifal: कुंभ राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, जानें मेष से मीन तक का व्यापार और भाग्यफल
May 19, 2026 | 12:15 AMचेपॉक में ईशान किशन का जलवा, अर्धशतकीय पारी खेलकर चेन्नई के जबड़े से छीनी जीत, SRH ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
May 18, 2026 | 11:36 PMMorning Dreams:सुबह के इन सपनों को न करें इग्नोर, स्वप्न शास्त्र में माना गया है बेहद शुभ
May 18, 2026 | 11:34 PMबायोमाइनिंग प्रोजेक्ट में 67 करोड़ का घोटाला? भाजपा नगरसेवक राज गौरव वानखेड़े ने प्रशासन और एजेंसी को घेरा
May 18, 2026 | 11:17 PMMP News: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में MP सरकार का बड़ा एक्शन, हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे न्यायिक जांच
May 18, 2026 | 11:17 PMमतीन पटेल की संपत्तियों पर चले बुलडोजर का मामला, हाईकोर्ट ने दी याचिका में संशोधन की अनुमति, 15 जून को सुनवाई
May 18, 2026 | 11:04 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














