- Hindi News »
- Bihar »
- Bihar Election Nda Sankalp Patra Pc Nitish Nadda Chirag Left Without Speaking
मंच पर आए, पत्र दिखाया और चल दिए… नीतीश, नड्डा, चिराग NDA की पीसी से बिना बोले क्यों निकले?
Bihar Electin पर आज NDA के द्वारा संकल्प पत्र जारी कर दिया गया। इसके लिए आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए नेताओं ने मीडिया से बात नहीं की और सीधे कुछ सेकंड में वापस चले। कांग्रेस ने इस पर हमला बोला।
- Written By: सौरभ शर्मा

संकल्प पत्र जारी कर तुरंत बाहर चले गए NDA नेता (फोटो- सोशल मीडिया)
Bihar Assembly Election: बिहार चुनाव को लेकर आज पटना में NDA की तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर संकल्प पत्र जारी किया गया। इस मौके पर NDA के घटक दलों के सभी बड़े नेता यहां पर मौजूद रहे।। इसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और चिराग पासवान समेत सभी बड़े नेता मौजूद थे। ये नेता संकल्प पत्र जारी करने आए थे। लेकिन हैरानी तब हुई जब ये सभी दिग्गज नेता मंच से बिना कुछ बोले ही चंद मिनटों में निकल गए। आखिर ऐसा क्या हुआ कि किसी ने मीडिया से बात तक नहीं की? इस पर अब विपक्षी नेताओं के द्वारा सवाल खड़े किए जा रहे हैं।
पटना के होटल मौर्या में शुक्रवार सुबह एनडीए के साझा संकल्प पत्र के लिए यह प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई गई थी। सीएम नीतीश कुमार, जेपी नड्डा, चिराग पासवान, जीतनराम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा समेत सभी शीर्ष नेता ठीक 10 बजे मंच पर पहुंचे। इन सभी ने मिलकर संकल्प पत्र जारी किया, लेकिन कुछ ही मिनटों में सभी वहां से चले गए। किसी भी बड़े नेता ने पीसी को संबोधित नहीं किया। बाद में, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने मीडिया के सामने एनडीए के चुनावी वादों को रखा।
विपक्ष ने घेरा, ‘सवालों से डरकर भागे’
NDA की इस प्रेस कॉन्फ्रेंस पर सियासी पारा तुरंत चढ़ गया। विपक्ष ने इस मुद्दे पर एनडीए को घेर लिया है। बिहार चुनाव के लिए कांग्रेस के चुनाव पर्यवेक्षक अशोक गहलोत ने पटना में कहा कि एनडीए का घोषणापत्र महज 26 सेकंड में जारी कर दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि NDA के नेता मीडिया के सवालों से डर गए और इसी डर से वे उठकर भाग खड़े हुए। गहलोत ने इस घटना को लोकतंत्र के लिए खतरनाक बताया।
सम्बंधित ख़बरें
नीतीश कुमार का बदला पता: 20 साल बाद छोड़ा ‘एक अणे मार्ग’, अब लालू-राबड़ी के पड़ोसी बने पूर्व मुख्यमंत्री
जगद्गुरु रामभद्राचार्य की बड़ी भविष्यवाणी; क्या CM सम्राट चौधरी पूरा कर पाएंगे अपना कार्यकाल? जानें क्या कहा!
बिहार की राजनीति में ‘निशांत’ की एंट्री! तेजस्वी ने नीतिश को घेरा तो बेटे ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां
नीतीश कुमार को फिनिश कर दिया…तेजस्वी यादव ने सम्राट को चेताया, बोले- पगड़ी संभाल रखो नहीं तो…
NDA की सफाई: ‘प्रचार के लिए जल्दी थी’
हालांकि, एनडीए नेताओं ने विपक्ष के आरोपों का जवाब दिया है। और वहीं पीसी से निकलने के बाद राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने मीडिया से बात भी और कहा सभी ने मिलकर संकल्प पत्र जारी किया है। उन्होंने कहा कि चुनावी व्यस्तता के चलते सभी नेताओं को अलग-अलग जगहों पर प्रचार करने जाना था। कुशवाहा ने कहा कि अगर प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक घंटा लगाते तो प्रचार अभियान प्रभावित होता। वहीं, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने भी कहा, “मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आए, उन्होंने संकल्प पत्र जारी किया। मैं उनका सहयोगी हूं। मैंने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके लोगों को बताया। हम नीतीश के विजन को ही आगे बढ़ा रहे हैं।”
यह भी पढ़ें: सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर भव्य आयोजन, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर PM मोदी ने एकता की शपथ दिलाई
जानकारी के मुताबिक, एनडीए की यह पीसी करीब आधा घंटा देरी से शुरू हुई थी। जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने इसका समय सुबह 9.30 बजे बताया था, लेकिन यह 10 बजे शुरू हुई। सूत्रों ने यह भी बताया कि शायद पहले से ही यह तय था कि पीसी में कोई बड़ा नेता नहीं बोलेगा और सिर्फ सम्राट चौधरी ही संकल्प पत्र की जानकारी देंगे।
Bihar election nda sankalp patra pc nitish nadda chirag left without speaking
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सांप पकड़कर दिखा रहा था करतब, अचानक हुआ हमला; कुछ ही मिनटों में गई जान, वीडियो वायरल
May 02, 2026 | 11:17 PMनांदगांव खंडेश्वर में महिला से यौन शोषण, जबरन गर्भपात का मामला दर्ज
May 02, 2026 | 11:08 PMलेबनान में इजरायली एयरस्ट्राइक से भीषण तबाही, 7 लोगों की मौत; सीजफायर के बाद भी नहीं थम रहा हमला
May 02, 2026 | 11:02 PMहाथ में जो आया वही लेकर भागे लोग, धामनगांव में भीषण आग से आधा गांव राख, मची भारी चीख-पुकार
May 02, 2026 | 10:59 PMविदेश जाकर समझ आई देसी चीजों की कीमत! हल्दी वाला दूध बना ‘Turmeric Latte’, वीडियो वायरल
May 02, 2026 | 10:51 PMनागपुर के धामनगांव में लगी भीषण आग, सैकड़ों घर जलकर खाक, 3 लोगों की मौत, देखें खौफनाक मंजर का VIDEO
May 02, 2026 | 10:43 PMपुणे-बेंगलुरु हाईवे पर भीड़ ने रास्ता रोका, घंटों ठप रहि यातायात, प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के बाद खुला रास्ता
May 02, 2026 | 10:40 PMवीडियो गैलरी

पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM
आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
May 02, 2026 | 02:28 PM
MP Police का ‘सिंघम’ अवतार: नाबालिग से हैवानियत करने वालों को पुलिस ने पट्टा पहनाकर शहर में घुमाया
May 02, 2026 | 02:00 PM
‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM














