Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Bihar Chunav: बिहार में बंपर वोटिंग बनाएगी किसकी सरकार? दूसरे चरण का मतदान खत्म होते ही हुआ खुलासा

Bihar Politics: बिहार में इस बार हुए बंपर मतदान के बाद यह सवाल सियासी हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है कि जनता इतने जोर-शोर से किसके पक्ष में मतदान कर रही है? जिसका जवाब सामने आ गया है।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Nov 11, 2025 | 06:26 PM

कॉन्सेप्ट फोटो (डिजाइन)

Follow Us
Close
Follow Us:

Bihar Assembly Elections: बिहार में इस बार दोनों चरणों में हुए जोरदार मतदान ने सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। पहले चरण में 6 नवंबर को 18 जिलों की 121 सीटों पर 65.09 फीसदी मतदान हुआ था तो दूसरे चरण में पांच बजे तक ही यह आंकड़ा 67.14 प्रतिशत वोटिंग हुई है।

बिहार में इस बार हुए बंपर मतदान के बाद यह सवाल सियासी हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है कि जनता इतने जोर-शोर से किसके पक्ष में मतदान कर रही है? सियासी दलों के अपने-अपने पक्ष वाले दावे हैं। लेकिन दूसरे चरण के वोटिंग के बाद इस सवाल का सही जवाब सामने आ चुका है।

4 जिलों में 70% के पार हुआ मतदान

दरअसल, बिहार विधानसभा के दूसरे चरण में पहले फेज से भी ज्यादा वोटिंग देखने को मिली है। 20 जिलों की 122 सीटों पर 5 बजे तक औसत मतदान 67.14 फीसदी रहा है, लेकिन इनमें कई जिले ऐसे हैं जहां ये आंकड़ा 70 प्रतिशत के पार चला गया है।

सम्बंधित ख़बरें

कई दिग्गजों की RJD से होगी छुट्टी? तेजस्वी यादव चलाएंगे सफाई अभियान, बिहार में मच गया सियासी हड़कंप

जीभ काटने की धमकी और 10 लाख का इनाम, आखिर बिहार में क्यों मचा है कोहराम? यहां समझिए ‘सुलगती’ कहानी

Bihar CM पर भड़के AIMIM नेता इम्तियाज जलील, बोले- सीएम हिजाब खींचेंगे, तो गुंडे दुपट्टा खींचेंगे ही

बीता साल, जारी है तलाश… BJP का तेजस्वी यादव पर तंज, कहा-चिट्ठी न कोई संदेश, ना जाने कौन सा देश…

किशनगंज में हुई सबसे ज्यादा वोटिंग

बिहार के जिन जिलों में मतदान प्रतिशत 70 के पार हुआ है। उनमें सीमांचल के जिले तीन जिले शामिल हैं। वहीं, इसके साथ ही सुपौल में भी बंपर मतदान देखने को मिला है। दूसरे चरण में सबसे ज्यादा 76.26 फीसदी मतदान किशनगंज में हुआ है। जहां तकरीबन 67 प्रतिशत मुस्लिम आबादी है।

कटिहार-पूर्णिया में भी बंपर मतदान

इसके बाद वोटिंग परसेंटेज के मामले में कटिहार का नंबर है। जहां 75.23 प्रतिशत मतदान हुआ है। कटिहार की मुस्लिम आबादी 42 परसेंट है। इसके साथ ही पूर्णिया में 73.79 प्रतिशत वोटिंग हुई है। यहां पर मुस्लिमों की जनसंख्या 37 प्रतिशत के आसपास है। सुपौल में 70.69 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं,  41 फीसदी मुस्लिम आबादी वाले अररिया में भी 67.79 प्रतिशत मतदान हुआ है।

बंपर वोटिंग बनाएगी किसकी सरकार?

ये आंकड़े इस बात की तस्दीक करते हैं कि जिन जिलों में जोरदार वोटिंग हुई है, उनमें सुपौल को छोड़कर बाकी की मुस्लिम आबादी काफी ज्यादा है। मुस्लिम वोटर्स को पहली नजर में आरजेडी का वोटबैंक करार दिया जाता रहा है। इस लिहाज से ये कहा जा सकता है कि बंपर मतदान तेजस्वी की लीडरशिप वाले महागठबंधन के फेवर में है।

पिछली बार AIMIM ने जीती थी 5 सीटें

हालांकि, सीमांचल में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने भी जोर-शोर से चुनाव लड़ा है। पिछली बार यहां उनकी पार्टी 5 सीटों पर जीत दर्ज करने में कामयाब भी हुई थी। लेकिन तब उनके साथ पप्पू यादव की जन अधिकार पार्टी भी अलायंस में थी। इस बार पप्पू यादव कांग्रेस में हैं।

यह भी पढ़ें: Bihar Elections 2025: बिहार में टूटा वोटिंग का रिकॉर्ड…तो झूम उठे तेजस्वी यादव, बोले- मन गदगद है

फिलहाल, यह महज आंकड़ों का विश्लेषण हैं। सही मायनों में बंपर वोटिंग ने बिहार में किसे जनादेश दिया है? इस सवाल का सही जवाब चुनाव परिणामों की तारीख यानी 14 नवंबर ही दे पाएगी।

Bihar chunav 2025 bumper voting trend reveals who may form government

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 11, 2025 | 06:26 PM

Topics:  

  • Bihar Assembly Election 2025
  • Bihar Politics
  • INDIA Alliance
  • NDA
  • Nitish Kumar
  • Tejashwi Yadav

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.