फिर शुरू होगी सासामूसा चीनी मिल, फसल बीमा योजना को हरी झंडी, सम्राट कैबिनेट में 25 बड़े फैसलों पर लगी मुहर
Bihar Cabinet Meeting: बिहार कैबिनेट ने सोमवार को 25 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी है। बैठक में सासामूसा चीनी मिल के पुनः संचालन और गन्ना किसानों के बकाया भुगतान समेत कई बड़े फैसले लिए गए।
- Written By: स्निग्धा श्रीवास्तव
बिहार कैबिनेट (सोर्स- सोशल मीडिया)
Bihar Cabinet Approved 25 Development Projects: सोमवार को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक बुलाई गई। बैठक में 25 प्रस्तावों की मंजूरी दी गई। मुख्य सचिवालय के कैबिनेट हाल में आयोजित बैठक में सभी मंत्री उपस्थित रहे। बैठक में सासामूसा चीनी मिल के पुनः परिचालन के साथ-साथ उस क्षेत्र के गन्ना किसानों के बकाया भुगतान का रास्ता साफ हो गया और ईख मूल्य मूलधन की 42.99 लाख रुपये भुगतान करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई है।
अधिकारियों ने बताया कि बैठक में विकसित भारत- रोजगार एवं आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) (विकसित भारत- जी राम जी) योजना, बिहार 2026 की स्वीकृति दी गई। जो एक जुलाई 2026 से लागू होगा।
पुराने सरकारी वाहनों को लेकर बड़ा फैसला
कैबिनेट ने यह स्पष्ट किया कि 15 साल से पुराने सरकारी वाहनों को निबंधन या स्क्रैपिंग करने पर मोटर क्रय में कोई छूट नहीं मिलेगा, लेकिन गैर सरकारी वाहनों के स्क्रैप किए जाने पर नए वाहनों की खरीद पर छूट का लाभ पहले की तरह ही जारी रहेगा।
सम्बंधित ख़बरें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज प्रताप का बड़ा बयान, बोले- छात्रों ने सरकार को झुका दिया-VIDEO
तेज प्रताप यादव को 14 दिन की जेल, पुलिस ने बदली धाराएं! जानें पटना में ऐसा क्या हुआ कि अचानक भेजे गए बेऊर जेल
बिहार में सम्राट चौधरी सरकार के 100 दिन पूरे, एनडीए नेताओं ने विकास और सुशासन के कार्यों को सराहा
अविलंब बिहार आइए…तेज प्रताप की अभिजीत दीपके से बड़ी अपील, बिहार की जनता की आवाज बनने का किया आग्रह
जल जीवन मिशन के प्रस्ताव को मिली मंजूरी
इसके अलावा केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘जल जीवन मिशन 2.0’ के तहत एक और अहम प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई है। इसके तहत पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, जल शक्ति मंत्रालय ,भारत सरकार और लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, बिहार सरकार के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। इसके अलावा राज्य में रबी 2026-27 मौसम से केन्द्र सरकार द्वारा प्रायोजित ‘प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना’ को कार्यान्वित करने की भी स्वीकृति प्रदान की गई है।
यह योजना राज्य में पहले से चल रही बिहार राज्य फसल सहायता योजना का स्थान लेगी। ‘फसल बीमा योजना’ के तहत कृषि लागत के हिसाब से फसल क्षति की स्थिति पर बीमा सुरक्षा प्रदान करेगी।
IIT पटना रिसर्च पार्क की स्थापना को मिली स्वीकृति
कैबिनेट की बैठक में आईआईटी पटना रिसर्च पार्क की स्थापना के लिए राज्य सरकार की ओर से IIT पटना को सहायक अनुदान के लिए 305 करोड़ की राशि देने की प्रशासनिक मंजूरी मिली। इसके साथ ही बैठक में बिहारशरीफ, हाजीपुर, बेगूसराय और सहरसा में सीवरेज और जलापूर्ति परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। राज्य सरकार के मुताबिक इन परियोजनाओं से शहरी बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी और बिहार की जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो पाएंगी।
यह भी पढ़ें- दिल्ली में INDIA गठबंधन की बैठक खत्म, मोदी सरकार के खिलाफ विपक्षी दलों ने भरी हुंकार; खरगे ने बताया फुल प्लान
पेंशन योजना के लिए अग्रिम स्वीकृति
बैठक में 6 सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लिए 3662 करोड़ 97 हजार रुपए की अग्रिम स्वीकृति दी गई है। यह राशि मई, जून और जुलाई के महीने के लिए जारी की जाएगी। इन योजनाओं में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विकलांग पेंशन योजना, लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना व बिहार विकलांग पेंशन योजना और मुख्यमंत्री वृद्धा पेंशन योजना शामिल है। राज्य सरकार द्वारा यह राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से भेजी जाएगी।
