Bihar BEd Result 2026: बिहार बीएड CET का रिजल्ट जारी, हिमांशु अजनबी और विवेक कुमार बने टॉपर
Bihar BEd CET Result: बिहार बीएड कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET-BEd) 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
- Written By: दिव्या सिंह
बिहार B.ed CET का रिजल्ट जारी (सोर्स- AI)
Bihar BEd CET Result 2026 Update: बिहार बीएड कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET-BEd) 2026 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परिणाम जारी होने के साथ ही राज्य में बीएड प्रवेश प्रक्रिया का अगला चरण भी शुरू हो गया है।
इस वर्ष वैशाली के हिमांशु अजनबी और कटिहार के विवेक कुमार ने 117-117 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया है। वहीं छात्राओं की श्रेणी में सीतामढ़ी की अंजनी कुमारी ने 116 अंक प्राप्त कर टॉप रैंक हासिल की है। बेगूसराय की प्रियंका पासवान ने भी 116 अंक हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
टॉप-10 में छात्रों का दबदबा
जारी मेरिट लिस्ट के अनुसार टॉप-10 अभ्यर्थियों में छह छात्र और चार छात्राएं शामिल हैं। इस वर्ष परीक्षा का आयोजन 7 जून को राज्यभर के 180 परीक्षा केंद्रों पर किया गया था, जिसमें 1,12,440 परीक्षार्थियों ने भाग लिया था। वहीं शिक्षा शास्त्री पाठ्यक्रम के परिणाम में मधुबनी के रामदेव कुमार ने 104 अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया है।
सम्बंधित ख़बरें
NEET-UG 2026 री-एग्जाम गाइडलाइंस जारी, ड्रेस कोड, बायोमेट्रिक और सुरक्षा नियम सख्त
तेज प्रताप यादव के खिलाफ FIR दर्ज, अनुष्का यादव के घर जबरन घुसने का लगा आरोप, सामने आया रिएक्शन
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 विशेष: लोगों को नहीं आ रही है चैन की नींद, इन इलाकों के लिए खतरे की घंटी
नागपुर में नीट पुनर्परीक्षा की तैयारी पूरी, 30 केंद्रों पर CRPF और CISF का कड़ा पहरा, 12,512 छात्र होंगे शामिल
20 जून से शुरू होगी च्वाइस फिलिंग
राज्य नोडल अधिकारी प्रो. संजय कुमार के अनुसार, रिजल्ट जारी होने के बाद ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू की जाएगी। अभ्यर्थी 20 जून से 23 जून तक अपनी पसंद के कॉलेजों का चयन कर सकेंगे। उम्मीदवार किसी भी विश्वविद्यालय के अंतर्गत न्यूनतम तीन और अधिकतम 10 कॉलेजों का विकल्प भर सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें स्कोर कार्ड
- आधिकारिक वेबसाइट biharcetbed-brabu.in पर जाएं।
- Bihar BEd CET Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
- सब्मिट करने के बाद स्कोर कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- भविष्य के उपयोग के लिए स्कोर कार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
सीट सुरक्षित करने के लिए जमा करनी होगी फीस
मेरिट लिस्ट और कॉलेज विकल्पों के आधार पर सीटों का आवंटन किया जाएगा। सीट आवंटित होने के बाद अभ्यर्थियों को 3,000 रुपये काउंसलिंग शुल्क जमा कर अपनी सीट सुरक्षित करनी होगी। निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रवेश प्रक्रिया पूरी नहीं करने पर सीट स्वतः रद्द मानी जाएगी। प्रवेश के दौरान सभी शैक्षणिक प्रमाणपत्रों और आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन संबंधित विश्वविद्यालयों द्वारा किया जाएगा।
ये भी पढ़ें- बीएड सीईटी परीक्षा में बड़ा ‘धोखा’! सर्वर ठप होने से परीक्षा रद्द, केंद्रों पर छात्रों का भारी हंगामा
37 हजार से अधिक सीटों पर होगा नामांकन
इस वर्ष बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए कुल 1,23,327 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जबकि राज्यभर में 37,250 सीटें उपलब्ध हैं। ऐसे में एक सीट के लिए लगभग तीन अभ्यर्थियों के बीच प्रतिस्पर्धा है। सबसे अधिक 6,400 सीटें पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय में उपलब्ध हैं। इसके अलावा बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में 6,200 और मगध विश्वविद्यालय में 6,000 सीटों पर नामांकन किया जाएगा।
