Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Bihar Election: बीजेपी उम्मीदवारों के नाम फाइनल, 80% विधायकों को फिर से टिकट; आज होगा ऐलान

Bihar Assembly Elections 2025: पार्टी के करीबी सूत्रों के मुताबिक, 80 प्रतिशत से ज्यादा मौजूदा विधायकों को फिर से टिकट देने का मन बनाया है। बाकी सीटों पर नए चेहरों को तरजीह दी जाएगी।

  • Written By: मनोज आर्या
Updated On: Oct 12, 2025 | 09:28 AM

बिहार विधानसभा चुनाव 2025, ( फाइल फोटो)

Follow Us
Follow Us:

Bihar Assembly Elections 2025: भारतीय जनता पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कोर ग्रुप के साथ लंबी बैठक के बाद उम्मीदवारों के नामों पर विचार- विमर्श पूरा कर लिया है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर हुई बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व संगठन के महासचिव बीएल संतोष भी मौजूद रहे। रविवार को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में इसे अंतिम रूप दिया जाएगा।

जेपी नड्डा के आवास पर शनिवार सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक चली बैठक में भाजपा नेतृत्व ने अपनी सभी सीटों पर संभावित उम्मीदवारों की सूची तैयार कर ली है। सूत्रों के अनुसार, पार्टी ने 113 सीटों रप उम्मीदवारों के नामों पर विचार किया है। हालांकि, पार्टी गठबंधन में बंटवारे के बाद लगभग 102 सीटों पर ही चुनाव लड़ेगी, लेकिन कुछ सीटों की अदला-बदली की संभावनाओं के देखते हुए ज्यादा सीटों पर नाम तय किे गए हैं।

80 प्रतिशत मौजूदा विधायकों को टिकट

पार्टी के करीबी सूत्रों के मुताबिक, 80 प्रतिशत से ज्यादा मौजूदा विधायकों को फिर से टिकट देने का मन बनाया है। बाकी सीटों पर नए चेहरों को तरजीह दी जाएगी। हालांकि, पार्टी ने पूर्व में विभिन्न स्तरों पर जो फीडबैक लिया था और अंदरूनी सर्वे कराए थे, उनमें ज्यादा से ज्यादा नए चेहरों को टिकट देने की बात कही गई थी, ताकि नेता को लेकर सत्ता विरोधी माहौल को कम किया जा सके। इसमें आधे विधायकों की बदले जाने की भी सुझाव आया था।

सम्बंधित ख़बरें

राजस्थान राज्यसभा चुनाव: सतीश पूनिया और अलका सिंह गुर्जर ने भरा नामांकन, भाजपा ने दो सीटों पर जीत का किया दावा

मतलबी, गद्दार…TMC सांसदों की बगावत से आगबबूला हुईं महुआ मोइत्रा, इस्तीफा देकर चुनाव लड़ने की दी चुनौती

INDIA गठबंधन की बैठक पर BJP ने बोला हमला, कहा- स्टेडियम से कमरों तक सिमट गया है अलायंस, TMC को लेकर कही ये बात

Bihar MLC चुनाव के लिए एनडीए के 9 उम्मीदवारों ने भरा नामांकन, उपेंद्र कुशवाहा और बेटे दीपक प्रकाश ने बनाई दूरी

महागठबंधन में सीट शेयरिंग पर फंसा पेच

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर अब भी सहमति नहीं बन पाई है। तकरार इस कदर बढ़ गई है कि अब आरजेडी नेता तेजस्वी यादव दिल्ली पहुंच रहे हैं, जहां उनकी राहुल गांधी से मुलाकात तय मानी जा रही है। पटना में लगातार बैठकों के बावजूद बात नहीं बन पा रही, इसलिए अब फैसला दिल्ली स्तर पर किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:‘सन ऑफ मल्लाह’ छोड़ेंगे INDIA ज्वाइंन करेंगे NDA? एक पोस्टर से पूरे महागठबंधन में आया सियासी भूचाल

60 सीटों पर अड़ी कांग्रेस

सूत्रों की मानें तो कांग्रेस ने राजद के 50 सीटों के ऑफर को ठुकरा दिया है और कांग्रेस 60 सीटों पर लड़ने को अड़ी है। वहीं कांग्रेस ने राजद को अगले 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है कि सीट शेयरिंग पर फाइनल फैसला करिए नहीं तो कांग्रेस पहले चरण को लेकर अपने उम्मीदवारों की सूची जारी करेगी।

Bihar assembly elections 2025 bjp finalised candidate names today annouce

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 12, 2025 | 09:28 AM

Topics:  

  • Bihar Assembly Election
  • BJP
  • NDA

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.