Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Diwali 2025 |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Donald Trump |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नरकटियागंज विधानसभा: बीजेपी के किले को बड़ा खतरा, 30 प्रतिशत मुस्लिम वोटर तय करेंगे चुनावी नतीजे

Narkatiaganj Vidhansabha: नरकटियागंज विधानसभा सीट पर 2025 में भाजपा और कांग्रेस-राजद गठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला तय है, जहां जातीय समीकरण, ध्रुवीकरण और बागी उम्मीदवार निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं।

  • By उज्जवल सिन्हा
Updated On: Oct 15, 2025 | 05:00 AM

नरकटियागंज विधानसभा सीट (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Bihar Assembly Election 2025:  पश्चिम चंपारण जिले की नरकटियागंज विधानसभा सीट उत्तर बिहार की राजनीति में एक महत्वपूर्ण केंद्र है। यह क्षेत्र वाल्मीकि नगर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है और 2008 में परिसीमन के बाद अस्तित्व में आया। वाणिज्यिक और प्रशासनिक केंद्र होने के साथ-साथ यह सीट अपनी परिवहन कनेक्टिविटी (नरकटियागंज जंक्शन) और गन्ना व धान की खेती के लिए जानी जाती है।

यह सीट राजनीतिक रूप से इसलिए भी रोचक है क्योंकि यहाँ मुस्लिम मतदाताओं की संख्या लगभग 30 प्रतिशत होने के बावजूद, पिछले चार चुनावों में से तीन में भाजपा ने जीत हासिल की है।

भाजपा और कांग्रेस की अदला-बदली

नरकटियागंज का चुनावी इतिहास भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़े मुकाबले का गवाह रहा है। 2010 में भाजपा के सतीश चंद्र दुबे ने कांग्रेस को हराया। वहीं 2014 के उपचुनाव भाजपा की रश्मि वर्मा ने कांग्रेस पर जीत दर्ज की। फिर से 2015 के चुनाव में कांग्रेस ने वापसी की और विनय वर्मा ने भाजपा की वरिष्ठ नेता रेनू देवी को हराया।

2020 में भाजपा ने फिर से कब्जा जमाया और रश्मि वर्मा ने कांग्रेस के विनय वर्मा को 21,134 मतों से शिकस्त दी। इस चुनाव में भाजपा को 45.85% वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस 33.02% पर रही थी। यह सीट लगातार दो पार्टियों की जीत का क्रम तोड़ती रही है, जिससे 2025 में भाजपा के लिए चुनौती बढ़ जाती है।

जातीय गणित और 2025 की चुनौती

नरकटियागंज में जातीय समीकरण और मतदान का ध्रुवीकरण बेहद अहम है। यहां पर मुस्लिम मतदाताओं की संख्या 80 से 85 हज़ार के बीच है, जो कुल मतदाताओं का लगभग 30% है। यह वर्ग परंपरागत रूप से कांग्रेस या राजद के पाले में जाता रहा है। साथ ही भाजपा को इलाके में संगठनात्मक मजबूती और सवर्ण मतदाताओं का स्थायी समर्थन मिलता रहा है। अनुसूचित जाति (40,232) और अनुसूचित जनजाति (4,037) के मतदाता भी यहाँ निर्णायक हैं, जो जीत हार का समीकरण बनाया करते हैं।

यह भी पढ़ें: कसबा विधानसभा: कौन देगा कांग्रेस के ‘आलम’ को चुनौती, कसबा में किसका होगा राजतिलक?

2020 में भाजपा ने स्पष्ट बहुमत से जीत दर्ज की थी, लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव में स्थिति बदली। एनडीए की बढ़त यहाँ घटकर केवल 7,035 वोट रह गई। यह संकेत देता है कि आगामी विधानसभा चुनाव में मुकाबला कहीं ज्यादा कड़ा होगा और इंडिया गठबंधन (कांग्रेस-राजद) भाजपा को कड़ी टक्कर देने की तैयारी में है।

ये होंगे निर्णायक फैक्टर

  • 2025 में नरकटियागंज की लड़ाई में दो कारक निर्णायक हो सकते हैं, जिसको लेकर लोगों में चर्चाओं का बाजार गर्म है….
  • वोटों का ध्रुवीकरण: यदि मुस्लिम और कांग्रेस समर्थक वोट एकजुट होकर एक उम्मीदवार के पक्ष में ध्रुवीकृत होते हैं, तो यह भाजपा के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है।
  • बागी उम्मीदवार: निर्दलीय रेनू देवी जैसे बागी उम्मीदवारों का मैदान में उतरना भी समीकरण बिगाड़ सकता है, जैसा कि 2020 में देखने को मिला था।

नरकटियागंज की जनता विकास के मुद्दे जैसे-सड़क, रेल नेटवर्क और अपनी कृषि आधारित अर्थव्यवस्था के लिए बेहतर समर्थन की उम्मीद रखती है। 2025 में भाजपा को अपनी संगठनात्मक ताकत पर भरोसा होगा, जबकि कांग्रेस को मुस्लिम-यादव गठबंधन की एकजुटता पर। यह मुकाबला बेहद रोचक और अस्थिर होने की उम्मीद है।

Bihar assembly election 2025 narkatiaganj assembly constituency profile

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 15, 2025 | 05:00 AM

Topics:  

  • Bihar
  • Bihar Assembly Election 2025
  • Bihar Politics

सम्बंधित ख़बरें

1

बिहार चुनाव: नामांकन दाखिल करते ही दरौली विधायक सत्यदेव राम अरेस्ट, किस मामले में जारी हुआ था वारंट?

2

सियासत-ए-बिहार: 9 महीने का वो मुखिया…जिसने स्वीकारी कमीशनखोरी, सीएम बनाने वाले ने ही छीन ली कुर्सी

3

बिहार में ‘सियासी सुर’ छेड़ेंगी मैथिली ठाकुर? थाम लिया भाजपा का दामन, जानिए कहां लड़ेंगी चुनाव?

4

बैसी विधानसभा: इस मुस्लिम बहुल सीट पर हिंदू मतदाता तय करते हैं जय-पराजय, इस बार किसे मिलेगा मौका?

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.