-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Bihar »
- Banmankhi Assembly Election 2025 Will Mahagathbandhan Break Bjp Stronghold
बनमनखी विधानसभा: BJP के गढ़ को भेद पाएगा महागठबंधन, या ‘ऋषि’ लगाएंगे जीत का सिक्सर?
- Written By: अभिषेक सिंह
Bihar Assembly Elections 2025: पूर्णिया जिले में बसी बनमनखी विधानसभा सीट अनुसूचित जातियों के लिए आरक्षित है। इस मोर्चे पर भी 2025 के विधानसभा चुनाव का संग्राम लड़ा जाएगा।

बनमनखी विधानसभा सीट (डिजाइन फोटो)
Banmankhi Assembly Constituency: पूर्णिया जिले में बसी बनमनखी विधानसभा सीट अनुसूचित जातियों के लिए आरक्षित है। इस मोर्चे पर भी 2025 के विधानसभा चुनाव का संग्राम लड़ा जाएगा। कोसी नदी और उसकी सहायक नदियों से के बीच बसी इस विधानसभा की तरक्की को बाढ़ और पलायन की मार ने बांध रखा है।
भगवान नरसिंह के पौराणिक मंदिर से लेकर बंद पड़ी चीनी मिल तक, बनमनखी की कहानी आस्था और आर्थिक चुनौतियों का अनूठा संगम है। इस सीट पर भाजपा का दबदबा रहा है, लेकिन बदलते सियासी समीकरण और जनता की नाराजगी 2025 में नया मोड़ ला सकती है। क्या भाजपा छठी बार जीत का परचम लहराएगी, या किसी नए दल को इस सीट से जीत मिलेगी? आइए, बनमनखी के सियासी इतिहास, समीकरण और जनता के रुख को समझते हैं।
बनमनखी विधानसभा का इतिहास
बनमनखी विधानसभा क्षेत्र, पूर्णिया लोकसभा सीट का हिस्सा है, और 1962 में इसका गठन हुआ था। यह बनमनखी और बरहरा कोठी सामुदायिक विकास खंडों की 11 ग्राम पंचायतों को समेटे हुए है। 2008 के परिसीमन के बाद इसमें बरहरा कोठी, मटिहानी, औराही, सुखसेना पश्चिम, सुखसेना पूर्व, रुस्तमपुर, दिबरा धानी, निपनिया, मुल्किया, गौरीपुर और लतराहा ग्राम पंचायतें शामिल की गईं। 80 फीसदी आबादी खेती पर निर्भर है। धान, मक्का, गेहूं और केले की खेती के साथ-साथ छोटे स्तर पर मत्स्यपालन भी स्थानीय अर्थव्यवस्था को सहारा देता है।
सम्बंधित ख़बरें
NEET पेपर लीक मामले में संजीव मुखिया को मिली राहत, CBI ने दी क्लीन चिट, 45 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
IMD Heavy Rain Alert: 18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली, यूपी और बिहार में आज मूसलाधार बारिश
Monsoon Rain Alert India: देशभर में मानसून का कहर; पहाड़ टूट रहे, मैदानी इलाकों में मंडराया बाढ़ का बड़ा खतरा
बिहार: ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ पर पाटलिपुत्र से 1,150 श्रद्धालु रवाना, सीएम सम्राट चौधरी ने दिखाई हरी झंडी
हर साल पड़ती है बाढ़ की मार
कोसी नदी के कारण यह क्षेत्र उपजाऊ तो है, लेकिन हर साल बाढ़ की मार इसे विकास से पीछे धकेल देती है। बनमनखी अनुमंडल स्तर का शहर है, जो पूर्णिया (30 किमी), कटिहार (56 किमी), और पटना (315 किमी) से रेल और सड़क मार्ग से जुड़ा है, जिससे यह व्यापार और सेवाओं का स्थानीय केंद्र बन रहा है।
बनमनखी का सांस्कृतिक महत्व
बनमनखी का सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व भी कम नहीं है। भवानीपुर स्थित नरसिंह भगवान मंदिर, जहां माना जाता है कि भगवान विष्णु ने अपने भक्त प्रह्लाद की रक्षा के लिए हिरण्यकश्यप का वध किया था, हर साल होली के समय लाखों श्रद्धालुओं को खींचता है। होलिका दहन के दौरान जलने वाला विशाल अग्निकुंड और उसकी राख पर नंगे पांव चलने की परंपरा इस क्षेत्र की आध्यात्मिक पहचान को मजबूत करती है।
यह भी पढ़ें: रुपौली विधानसभा: बाढ़ और पलायन की बिसात पर खेली जाएगी सियासी बाजी, इस बार किसके पक्ष में है माहौल?
इसके अलावा, 1967 में स्थापित बनमनखी चीनी मिल कभी रोजगार का बड़ा स्रोत थी, लेकिन पिछले तीन दशकों से बंद पड़ी इस मिल ने स्थानीय युवाओं को पलायन के लिए मजबूर कर दिया। बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण के पास इसकी जमीन होने के बावजूद औद्योगिक पुनर्जनन की उम्मीद धूमिल है।
बनमनखी की चुनावी अतीत
सियासी इतिहास की बात करें तो बनमनखी में 1962 से 1985 तक कांग्रेस का दबदबा रहा, जिसने सात में से छह बार जीत हासिल की। 1990 से भाजपा का उदय हुआ और उसने 2020 तक आठ में से सात चुनाव जीते। भाजपा के दिग्गज नेता कृष्ण कुमार ऋषि ने 2005 से लगातार पांच बार इस सीट पर कब्जा जमाया है। 2020 में उन्होंने आरजेडी के उपेंद्र शर्मा को हराया। जनता पार्टी (1977) और जनता दल (1995) ने भी एक-एक बार जीत दर्ज की।
बनमनखी में कितने वोटर हैं?
2024 के आंकड़ों के अनुसार, बनमनखी विधानसभा क्षेत्र की अनुमानित जनसंख्या 532350 है, जिनमें 271186 पुरुष और 261164 महिलाएं शामिल हैं। इस सीट पर कुल 318665 मतदाता हैं, जिनमें 164279 पुरुष, 154379 महिलाएं और 7 थर्ड जेंडर हैं।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Banmankhi assembly election 2025 will mahagathbandhan break bjp stronghold
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘हैरी पॉटर’ के दीवानों के लिए खास तोहफा, सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज होंगी सभी 8 फिल्में; जानें तारीख
Jul 24, 2026 | 04:07 PMनासिक के बांधों में जलस्तर 72% पार, गंगापुर समूह के डैम 92.86 प्रतिशत भरे, 1.76 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया
Jul 24, 2026 | 04:05 PMNEET की चिंगारी से पूरे से देश में भड़की आग, महाराष्ट्र, एमपी, यूपी, बिहार, राजस्थान और हरियाणा में प्रोटेस्ट
Jul 24, 2026 | 04:05 PMMP में परिवहन विभाग की नई व्यवस्था फेल; चेकपोस्ट बंद होने से राजस्व में 60% की भारी गिरावट
Jul 24, 2026 | 04:02 PMमथुरा में दर्दनाक सड़क हादसा: रोडवेज बस की टक्कर से दंपती की मौत, जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा मासूम
Jul 24, 2026 | 03:58 PMLord Vishnu : देवशयनी एकादशी के दिन जरूर करें ये 6 काम, भगवान विष्णु की कृपा से बन जाएंगे सभी बिगड़े काम
Jul 24, 2026 | 03:57 PMAkola News: अकोला में महाराष्ट्र बंद का असर, बाजार बंद रहे; कुछ जगहों पर विवाद के बाद पुलिस कार्रवाई
Jul 24, 2026 | 03:54 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM














