बिहार में BJP ने काटा इन तीन दिग्गजों का टिकट, 6 सिटिंग विधायकों का पत्ता साफ, किस-किस पर गिरी गाज?
Bihar Assembly Election 2025 के लिए बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट मंगलवार को जारी की। लिस्ट जारी होते ही सियासी पारा चढ़ गया है, क्योंकि पार्टी ने कई बड़े नेताओं के टिकट काट दिए हैं। जानिए किनपर गिरी गाज।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
बिहार में कई दिग्गजों के कट गए टिकट, फोटो- सोशल मीडिया
Bihar Election 2025: बीजेपी ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए 71 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। इसमें पूर्व कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह और निवर्तमान अध्यक्ष नंदकिशोर यादव सहित 3 दिग्गज विधायकों का टिकट काटा गया है।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर सियासी पारा बढ़ा दिया है। पहली सूची में 71 नाम हैं। पार्टी ने कई अनुभवी और दिग्गज नेताओं के टिकट काट दिए हैं, जिससे नई पीढ़ी को चुनावी मैदान में उतरने का मौका मिला है और राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। भाजपा ने जिन 3 दिग्गज विधायकों के टिकट काटे हैं, उनमें वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह, विधानसभा के निवर्तमान अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, और कुम्हरार के विधायक अरुण सिन्हा शामिल हैं। ये तीनों नेता क्रमशः आरा, पटना साहिब और कुम्हरार सीट से विधायक थे।
नंदकिशोर यादव ने किया पार्टी के फैसले का समर्थन
टिकट कटने के बाद पटना साहिब से लगातार 7 बार विजयी रहे निवर्तमान अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने एक बयान जारी किया और पार्टी के फैसले का समर्थन किया है। उन्होंने कहा, “मैं भारतीय जनता पार्टी के निर्णय के साथ हूं। भारतीय जनता पार्टी ने मुझे बहुत कुछ दिया है। मुझे पार्टी से कोई शिकायत नहीं है।” उन्होंने नई पीढ़ी का स्वागत और अभिनंदन किया।
सम्बंधित ख़बरें
Bihar: शादी में बजा भोजपुरी गाना तो चले पत्थर, तेजस्वी-चिराग के जिक्र पर मचा बवाल, आधे दर्जन से ज्यादा घायल
बिहार में सत्ता की अग्निपरीक्षा! सम्राट चौधरी 24 अप्रैल को लेंगे विश्वास मत; सीधे पहुंचे नीतीश कुमार के घर
नवभारत निशानेबाज: BJP का विस्तार हुआ विराट, लोकतंत्र में ले आए सम्राट
Nitish Kumar: नीतीश कुमार का ‘दिल्ली प्लान’ तैयार, क्या बदलने वाला है देश का सियासी समीकरण? जानें सबकुछ
BJP releases first list of 71 candidates for Bihar Assebly elections. Deputy CM Samrat Choudhary to contest from Tarapur, Deputy CM Vijay Kumar Sinha from Lakhisarai, State Minister Nitin Nabin from Bankipur and Renu Devi to contest from Bettiah. pic.twitter.com/brXr2q2Ym7 — ANI (@ANI) October 14, 2025
इन सीटों पर उतरे नए चेहरे
पार्टी ने इन कटी सीटों पर नए चेहरों को मौका दिया है। आरा सीट से बीजेपी ने संजय सिंह ‘टाइगर’ को चुनावी मैदान में उतारा है। पटना साहिब से रत्नेश कुशवाहा को टिकट दिया गया है। वहीं, कुम्हरार सीट से संजय गुप्ता को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा, दानापुर से रामकृपाल यादव चुनाव लड़ेंगे, और मंत्री राजू सिंह साहेबगंज से टिकट पाने में सफल रहे हैं।
अन्य सीटिंग विधायकों पर भी गिरी गाज
71 उम्मीदवारों की इस पहली सूची में कई अन्य सीटिंग विधायकों को भी बेटिकट किया गया है। इनमें रिगा से मोतीलाल – कानन, औराई से रामसूरत राय, राजनगर से रामप्रीत पासवान, बौराम से स्वर्णा सिंह गौड़ा, कटोरिया से डॉ. निक्की हेम्ब्रम, और सीतामढ़ी से मिथिलेश कुमार शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: NDA में महासंग्राम: चिराग पासवान के खिलाफ दो सीटों पर उम्मीदवार उतारेंगे मांझी, बढ़ सकती है तकरार
एक और महत्वपूर्ण बदलाव नरपतगंज सीट पर हुआ है, जहां से विधायक रहे जय प्रकाश यादव का टिकट काटकर पूर्व विधायक देवंती यादव को टिकट दिया गया है। इस बीच, यह भी खबर है कि पूर्व बिहार और कोसी क्षेत्रों में भाजपा की नैया के खेवनहार 3 डिप्टी सीएम बनेंगे।
