वरुड तहसील में पार्षद के पिता की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
Suspicious Death: अमरावती जिले के वरुड तहसील में पुसला स्थित आरामशीन परिसर में ट्रक चालक और भाजपा पार्षद नितेश धुर्वे के पिता ज्ञानेश्वर धुर्वे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
Mysterious Death (सोर्सः एआय जनरेटेड फोटो-सोशल मीडिया)
Amravati Police Investigation: वरुड तहसील के पुसला स्थित आरामशीन पर काम करने वाले ट्रक चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने की घटना सामने आने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान ज्ञानेश्वर धुर्वे 60, निवासी वरुड के रूप में हुई है। उनकी मौत का सटीक कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले से पर्दा उठने की संभावना है। पुलिस सूत्रों के अनुसार वरुड नगर परिषद के भाजपा पार्षद नितेश धुर्वे के पिता ज्ञानेश्वर धुर्वे पिछले 10 वर्षों से पुसला स्थित आरा मशीन पर ट्रक चालक के रूप में काम कर रहे थे।
गुरुवार दोपहर वे पुनर्वास इलाके में स्थित आरामशीन पर काम कर रहे थे, तभी उन्होंने अपने साथियों से बीड़ी लाने के लिए बाहर जाने की बात कही और वहां से निकल गए। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब वे वापस नहीं लौटे, तो उनके साथियों ने उनकी तलाश शुरू की। इस दौरान वे आरामशीन के कंपाउंड परिसर में जमीन पर बेहोश पड़े मिले। घटना की जानकारी मिलते ही अमित खेरडे ने उन्हें तुरंत वरुड के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
आरामशीन परिसर में ट्रक चालक मृत मिला
इसके बाद उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए ग्रामीण अस्पताल भेजा गया। शे।घाट के थानेदार दीपक महाडिक के मार्गदर्शन में संदीप वानखेड़े और विष्णु पवार मामले की जांच कर रहे हैं। चिकित्सा अधिकारियों के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत का असल कारण साफ हो पाएगा। मौत की गहन जांच करने की मांगज्ञानेश्वर धुर्वे की मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं गर्म हैं और उनके परिवार ने घटना की गहन जांच करने की मांग की है।
सम्बंधित ख़बरें
बैंक धोखाधड़ी मामला: PMLA कोर्ट की अनुमति के बाद ED का कदम, ₹22.40 करोड़ की जब्त संपत्तियां होंगी बहाल
छत्रपति संभाजीनगर: फर्जी दस्तावेजों से 17 गुंठा जमीन हड़पने की साजिश नाकाम, एडवोकेट से धोखाधड़ी में 18 पर FIR
कोकणवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सावंतवाड़ी स्टेशन पर ठहराव के साथ गणेशोत्सव के लिए चलेंगी विशेष ट्रेनें
NEET धांधली के खिलाफ NSUI का प्रदर्शन, वर्धा में हस्ताक्षर अभियान चलाकर सरकार को दिया अल्टीमेटम
ये भी पढ़े: अकोला में कलयुगी बेटे ने की मां की हत्या, 3 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार
सीने पर चोट के निशान से बढ़ा संदेह
मृतक के सीने पर मिले चोट के निशान के कारण संदेह और गहरा गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सच सामने आ जाएगा। वरुड के भाजपा पार्षद नितेश धुर्वे ने कहा कि पिताजी के सीने पर जो चोट का निशान दिखा है, वह पहले नहीं था। इसलिए उनकी मौत का सटीक कारण सामने आना जरूरी है। अगर यह कोई दुर्घटना है, तो भविष्य में ऐसी घटना किसी और के साथ न हो, इसके लिए जांच होना आवश्यक है।
