बिहार सरकार के मंत्री अरुण शंकर पर जानलेवा हमला, मधुबनी में भीड़ ने की पत्थरबाजी, बाल-बाल बचे मंत्री
Arun Shankar Prasad News: मधुबनी के खजौली थाना क्षेत्र में सड़क हादसे के पीड़ित परिवार से मिलने गए बिहार सरकार के मंत्री अरुण शंकर प्रसाद पर कथित जानलेवा हमला किया गया. घटना में मंत्री बाल-बाल बच गए।
- Written By: अर्पित शुक्ला
बिहार सरकार के मंत्री अरुण शंकर पर जानलेवा हमला (Image- Social Media)
Madhubani Bihar Minister Attack: मधुबनी के खजौली थाना क्षेत्र के ठाहर गांव में सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले युवक के परिजनों से मिलने पहुंचे बिहार सरकार के श्रम संसाधन, परिवार कल्याण एवं कौशल विकास मंत्री अरुण शंकर प्रसाद पर कथित रूप से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना में मंत्री बाल-बाल बच गए, जबकि उनकी गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई। गौरतलब है कि अरुण शंकर प्रसाद खजौली विधानसभा क्षेत्र से विधायक भी हैं।
जानकारी के अनुसार, ठाहर गांव निवासी जुगे ठाकुर के पुत्र कृष्ण कुमार ठाकुर की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। मंत्री अरुण शंकर प्रसाद इसी मामले में शोक संतप्त परिवार से मिलने और संवेदना व्यक्त करने गांव पहुंचे थे।
तीन से चार सौ लोगों की भीड़ का हमला
मंत्री के प्रतिनिधि हरिश्चंद्र शर्मा ने मीडिया को बताया कि मंत्री के गांव पहुंचते ही अचानक करीब तीन से चार सौ महिला और पुरुष वहां एकत्र हो गए। उनके हाथों में लाठियां और अन्य वस्तुएं थीं। आरोप है कि भीड़ ने अचानक मंत्री पर हमला बोल दिया। इस दौरान कुछ लोगों ने लाठी से उनका गला दबाने की कोशिश की, जबकि कुछ अन्य लोगों ने गमछा लपेटकर उन पर हमला करने का प्रयास किया।
सम्बंधित ख़बरें
बर्लिन में प्राइड परेड के दौरान भीड़ में घुसी बेकाबू वैन, 1 की मौत, 17 घायल; मेयर ने बताया आजादी पर हमला
तेज प्रताप यादव को 14 दिन की जेल, पुलिस ने बदली धाराएं! जानें पटना में ऐसा क्या हुआ कि अचानक भेजे गए बेऊर जेल
बिहार में सम्राट चौधरी सरकार के 100 दिन पूरे, एनडीए नेताओं ने विकास और सुशासन के कार्यों को सराहा
अविलंब बिहार आइए…तेज प्रताप की अभिजीत दीपके से बड़ी अपील, बिहार की जनता की आवाज बनने का किया आग्रह
वाहन को भी पहुंचाया नुकसान
घटना के दौरान मंत्री के वाहन को भी नुकसान पहुंचाया गया। मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सुरक्षा कर्मियों और साथ मौजूद समर्थकों ने किसी तरह मंत्री को सुरक्षित बाहर निकाला।
सुरक्षा कर्मियों ने बचाई जान
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मंत्री की सुरक्षा में तैनात कर्मियों ने काफी प्रयास के बाद उन्हें सुरक्षित वाहन में बैठाया और घटनास्थल से बाहर निकाला। इसके बाद मंत्री को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।
पूर्व नियोजित हमले का आरोप
हरिश्चंद्र शर्मा ने आरोप लगाया कि एक स्थानीय राजद नेता के इशारे पर इस पूरी घटना को पूर्व नियोजित तरीके से अंजाम दिया गया। उन्होंने दावा किया कि मंत्री पर सुनियोजित जानलेवा हमला किया गया है।
यह भी पढ़ें- हटाई नहीं सिर्फ घटाई गई है…RJD नेताओं की सुरक्षा में कटौती पर बोले शहनवाज हुसैन, INDIA गठबंघन पर बोला हमला
प्राथमिकी दर्ज करने की तैयारी
घटना के बाद मंत्री अरुण शंकर प्रसाद कलुआही थाना पहुंचे। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार भी थाना पहुंच गए। समाचार लिखे जाने तक मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया जारी थी। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी हुई है।
