

Shahnawaz Hussain On Security Of RJD Leaders: भाजपा के वरिष्ठ नेता शहनवाज हुसैन ने राजद नेताओं की सुरक्षा हटाए जाने के मुद्दे पर कहा कि बिहार सरकार के फैसले को लेकर गलतफहमी फैलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा पूरी तरह से हटाई नहीं गई है। केवल उसमें कमी की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार और बिहार पुलिस अब भी राजद नेताओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी बखूबी निभा रही है। मामलें को लेकर जो भी बाते फैलाई जा रही है वो गलत है, भाम्रक है।
'इंडिया' गठबंधन पर भाजपा ने कहा कि 'इंडिया' गठबंधन जैसा कुछ भी इस धरती पर मौजूद नहीं है, बस एक नाम दे दिया गया है। इसका न तो नेता है, न नीति है और न ही नेतृत्व है। उन्होंने दावा किया करते हुए कहा कि इसका कार्यालय और लेटरपैड तक नहीं है बस नाम रख दिया है- 'इंडिया' गठबंधन। शहनवाज हुसैन ने कहा कि इस गठबंधन में शामिल पार्टी एक दूसरे के खिलाफ ही चुनाव लड़ते हैं, बयानबाजी करते है और वे दूसरे को गाली भी देते हैं। 'इंडिया' गठबंधन का काम सिर्फ पीएम मोदी के सामने विरोध करना है। बस प्रधानमंत्री को जलाने के लिए और दिखाने के लिए एक बार एकजुट होकर चाय-नाश्ता कर लेते हैं और फिर अलग-अलग जाते हैं।
शाहनवाज हुसैन ने कहा कि इंडी गठबंधन में शामिल पार्टियों की राह अलग है, इनका मिशन अलग है। ये बस भाजपा और पीएम मोदी के विरोध में इकठ्ठे होते हैं फिर अलग-अलग जाते हैं। शहनवाज ने कांग्रेस पर विश्वासघात करने का आरोप लगाते हुए कहा कि डीएमके को राहुल गांधी ने धोखा दिया। चुनाव हारते ही डीएमके को इन्होंने निकाल दिया। कांग्रेस अपने साथियों को धोखा देने में माहिर है। इसलिए डीएमके अब इनको चिमटे से भी छूने को तैयार नहीं है। बंगाल में मदरसे के सर्वे पर भाजपा नेता ने कहा कि सभी मदरसों की जानकारी करना सरकार की जिम्मेदारी है। सरकार अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन अच्छे से कर रही है।
भाजपा नेता शहनवाज हुसैन ने वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में शामिल किए जाने पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह गर्व की बात है कि हमारे बिहार के समस्तीपुर का लाल आज दुनिया का सबसे बड़ा खिलाड़ी बन गया है। वैभव सूर्यवंशी ने इतने कम उम्र में सचिन तेंदुलकर जैसे महान खिलाड़ी का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अब उनके प्रदर्शन को दुनिया देखेगी।