Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 9 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बिहार में सत्ता हासिल करना कुंडली में नहीं, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने तेजस्वी यादव पर किया पलटवार

बिहार में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार की राजनीति में गर्माहट है। इसी बात तो मद्देनजर रखते हुए बिहार में राजद और जेडयू के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। जहां केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने तेजस्वी यादव के बयान का पलटवार करते हुए राजद नेता पर कटाक्ष किया है।

  • Written By: शुभम पाठक
Updated On: Aug 11, 2024 | 09:53 PM

ललन सिंह और तेजस्वी यादव (सोर्स:-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

पटना: बिहार की राजनीति में विवाद आम बात है जहां बिहार सरकार और विपक्ष के बीच तनातनी सदैव बनी रहती है। इसी बीच राजद और जेडयू के बीच जुबानी जंग बढ़ने पर केंद्रीय मंत्री और जनता दल (यू) के पूर्व अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह (ललन सिंह) ने बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और राजद नेता तेजस्वी यादव के नीतीश कुमार के ऊपर किए गए कटाक्ष पर पलटवार करते हुए उनका जवाब दिया है।

केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने रविवार को दावा किया कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव की कुंडली में बिहार में सत्ता हासिल करना नहीं लिखा हुआ है। राजद नेता तेजस्वी यादव ने आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसा था जहां राजद नेता ने कहा था कि नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री बने रहने से विपक्षी दल की अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में जीतने की संभावना अधिक होगी। इसी बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए ललन सिंह ने तेजस्वी यादव का घेराव किया।

ये भी पढ़ें:-ट्रेनी डॉक्टर के साथ बर्बरता मामले सड़क पर उतरे लोग, FORDA ने सोमवार को देशव्यापी हड़ताल का किया ऐलान

सम्बंधित ख़बरें

भाई की डांट से नाराज होकर निकली छात्रा बनी मानव तस्करी का शिकार, 87 दिनों बाद SIT ने ऐसे किया रेस्क्यू

बांकीपुर में हार के बाद RJD में बड़ा विस्फोट, प्रदेश से पंचायत तक की सभी कमेटियां भंग; नई टीम बनाएंगे तेजस्वी!

बिहार के सरकारी स्कूलों में शनिवार को हाफ-डे, शिक्षकों के ट्रांसफर और चिंतन शिविर पर बड़ा फैसला

Forest Range Officer Recruitment 2026: वनों के क्षेत्र पदाधिकारी के 16 पदों पर भर्ती, 16 अगस्त तक करें आवेदन

ललन सिंह ने किया तेजस्वी पर कटाक्ष

पूर्व जेडयू अध्यक्ष ललन सिंह ने संवाददाताओं द्वारा तेजस्वी यादव कि उक्त टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर जवाब देते हुए कहा कि ख्याली पुलाव पकाने दीजिए। वह ख्याली पुलाव ही पकाते रहते हैं। उनकी जन्म कुंडली में बिहार की सत्ता हासिल करना नहीं लिखा हुआ है, लेकिन बात यहीं नहीं थमी ललन सिंह के इस प्रतिक्रिया पर पलटवार करते हुए बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी (बीपीसीसी) के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने भी कटाक्ष किया।

अखिलेश सिंह का पलटवार

वहीं इस मामले में ललन सिंह के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि बिहार के लोग जानते हैं कि तेजस्वी यादव की जन्म कुंडली पर बयानबाजी करने वाले इन (जद-यू) नेताओं ने स्वयं आगे बढ़ने के लिए किस तरह की राजनीति की है।

ये भी पढ़ें:-सेबी अध्यक्ष ने अभी तक इस्तीफा क्यों नहीं दिया? हिंडनबर्ग रिपोर्ट मामले में राहुल गांधी ने पूछे तीखे सवाल

इसके साथ ही राजद के प्रवक्ता चितरंजन गगन ने संवाददाताओं से कहा यह मतदाता ही हैं जो राजनीतिक नेताओं की कुंडली लिखते हैं कि कौन मुख्यमंत्री बनेगा या नहीं बनेगा। लोगों ने पहले ही तेजस्वी जी की कुंडली लिख दी है कि वह मुख्यमंत्री बनेंगे…हमारे नेता (तेजस्वी) 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री बनेंगे। इसके साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया कि ललन सिंह ने पूर्व में तेजस्वी को मुख्यमंत्री पद और अपने लिए उपमुख्यमंत्री पद का प्रस्ताव दिया था, लेकिन राजद नेता ने इस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया था।

Attaining power in bihar is not in tejashwis horoscope union minister lallan singh hit back at rjd leader

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 11, 2024 | 09:51 PM

Topics:  

  • Bihar
  • Nitish Kumar
  • Tejashwi Yadav

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.