बिहार में NDA के CM फेस पर सस्पेंस खत्म! ओवैसी ने बताया- कौन बनेगा अगला मुख्यमंत्री
AIMIM चीफ Asaduddin Owaisi ने दावा किया है कि यदि बिहार में NDA गठबंधनी की जीत हो भी जाती है तो इस बार नीतीश कुमार CM नहीं बनने वाले उनकी जगह पर कोई BJP का नेता मुख्यमंत्री बनेगा।
- Written By: सौरभ शर्मा
बिहार में NDA के सीएम फेस का ओवैसी ने खोला राज (फोटो- सोशल मीडिया)
Asaduddin Owaisi Remark on Bihar Election NDA CM Face: बिहार विधानसभा चुनाव की बिसात बिछ चुकी है और AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सीमांचल में अपनी ‘न्याय यात्रा’ के साथ चुनावी मैदान में धमाकेदार एंट्री की है। ओवैसी ने आते ही एक ऐसा दावा कर दिया है जिससे बिहार की सियासत में हलचल तेज हो गई है। उन्होंने कहा है कि अगर इस बार बिहार में एनडीए की सरकार बनती है तो नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे, बल्कि बीजेपी का कोई नेता इस कुर्सी पर बैठेगा। यह बयान एनडीए के भीतर मुख्यमंत्री पद को लेकर नई बहस छेड़ सकता है।
असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी की बिहार की राजनीति, खासकर सीमांचल में मजबूत पकड़ मानी जाती है। 2020 के विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी AIMIM ने इस क्षेत्र में पांच सीटें जीतकर सभी को चौंका दिया था, जिसने आरजेडी के समीकरण को खासा नुकसान पहुंचाया था। हालांकि, बाद में उनके चार विधायक आरजेडी में शामिल हो गए थे। अपने पिछले प्रदर्शन से उत्साहित ओवैसी इस बार भी सीमांचल में बड़ी जीत का दावा कर रहे हैं और सत्ता पक्ष के साथ-साथ विपक्षी दलों पर भी जमकर निशाना साध रहे हैं।
विपक्ष को ऑफर- बस 6 सीटें दे दो
खुद पर लगने वाले ‘बीजेपी की बी-टीम’ और ‘वोट कटवा’ के आरोपों का जवाब देने के लिए ओवैसी ने इस बार एक नया दांव चला है। उन्होंने विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन को एक खुली पेशकश की है। ओवैसी ने कहा कि अगर गठबंधन उन्हें विधानसभा की 243 सीटों में से सिर्फ छह सीटें दे देता है, तो वह गठबंधन में शामिल होने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने तेजस्वी यादव को इस संबंध में पत्र भी लिखा है। ओवैसी ने कहा, “अब गेंद ‘इंडिया’ गठबंधन के पाले में है। अगर वे जवाब नहीं देते तो साफ हो जाएगा कि बीजेपी की असली मदद कौन कर रहा है।”
सम्बंधित ख़बरें
रंगासामी युग की शुरुआत, 5वीं बार पुडुचेरी के मुख्यमंत्री बने एन. रंगासामी, बीजेपी अध्यक्ष भी रहे मौजूद
असम में फिर हिमंता राज! 12 मई को होगा शपथ ग्रहण, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में NDA रचेगा इतिहास
नवभारत विशेष: धमाकेदार जीत से बीजेपी ने सभी को पस्त किया, एग्जिट पोल करीब-करीब सही निकले
सम्राट चौधरी ने विधानसभा में ध्वनिमत से जीता विश्वास मत, तीखी बहस के बाद विपक्ष हुआ ढेर, नए युग की हुई शुरुआत
यह भी पढ़ें: करगिल युद्ध में भी हाथ मिलाया, तो अब क्यों नहीं? हैंडशेक विवाद पर थरूर ने टीम इंडिया को दी नसीहत
NDA जीती तो नीतीश नहीं, BJP का सीएम
एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में ओवैसी ने अपना सबसे बड़ा दावा करते हुए कहा, “बिहार में अगर एनडीए की सरकार बनी तो इसबार नीतीश कुमार नहीं, बल्कि भाजपा का सीएम होगा।” उन्होंने लालू यादव और तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें पता नहीं कि वे मुझसे क्यों डरते हैं, लेकिन मेरे दिल में कोई डर नहीं है। उन्होंने कहा कि पिछली बार की तरह इस बार भी सीमांचल में जो भी दल सामने होगा, उसे हराएंगे। ओवैसी के इस बयान ने बिहार की राजनीति में एक नई चर्चा को जन्म दे दिया है।
