Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Jaipur SMS Hospital |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Donald Trump |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Bihar Politics: इन ‘सियासी शस्त्रों’ से लड़ा जाएगा चुनावी संग्राम, NDA-महागठबंधन के लिए कौन आएगा काम

Bihar Chunav 2025: बिहार में सियासी संग्राम का शंखनाद हो चुका है। इसके साथ ही सियासतदानों ने भी कमर कस ली है। ऐसे में सरल शब्दों में समझ लेते हैं कि आखिर इस राज्य के मुद्दे क्या हैं?

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Oct 06, 2025 | 04:02 PM

बिहार विधानसभा चुनाव (संदर्भ चित्र)

Follow Us
Close
Follow Us:

Bihar Assembly Elections: बिहार में विधानसभा चुनावों का बिगुल बज चुका है। राजनैतिक पंडितों के मुताबिक इस बार का चुनावी रण रोचक होने वाला है। पहली बार बिहार में जातियों से ऊपर उठकर चुनाव में कई दूसरे मुद्दे जोर पकड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। सत्ताधारी एनडीए और विपक्षी महागठबंधन दोनों ने ही अपने-अपने मुद्दे तय कर लिए हैं।

सूबे में सियासी संग्राम का शंखनाद हो चुका है। सियासतदानों ने कमर कस ली है। ऐसे में सरल शब्दों में समझ लेते हैं कि आखिर इस राज्य के मुद्दे क्या हैं? सभी पार्टियां किन मुद्दों पर सबसे ज्यादा फोकस कर करती दिख रही हैं। साथ ही यह भी जानेंगे कि इन मुद्दों का कितना असर होने वाला है?

SIR पर वार और पलटवार

बिहार में चुनाव से पहले हुए SIR यानी मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर विपक्षी दल पहले से ही हमलावर हैं। महागठबंधन की तरफ से कांग्रेस ने तो सूबे में वोटर अधिकार यात्र भी निकाल दी थी। इसके साथ ही बीजेपी पर चुनाव आयोग के साथ मिलकर वोट चोरी के आरोप भी लगाए थे। इस लिहाज से SIR और वोट चोरी विपक्ष के लिए इस चुनाव में बड़ा मुद्दा होने वाला है। हालांकि यह मुद्दा वोटर्स पर उतना प्रभावशील नहीं दिखाई दे रहा है।

घुसपैठियों पर होगी तकरार

बिहार चुनाव में घुसपैठिए एक बड़ा मुद्दा हैं। चुनावी मौसम में भाजपा ने इस मुद्दे को हवा दे दी है। महागठबंधन जहां एसआईआर को निशाना बनाकर वोट बैंक जुटाने की कोशिश कर रहा है, वहीं भाजपा अवैध बांग्लादेशियों और म्यांमार से आए लोगों को घुसपैठिया बताकर बिहार की सुरक्षा का मुद्दा भी उठा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर गृह मंत्री अमित शाह तक, सभी ने अपनी हर जनसभा में इस मुद्दे को उठाया है। इसका असर दिख सकता है।

लॉ एंड ऑर्डर का डिसॉर्डर

बिहार के हर चुनाव में कानून-व्यवस्था एक बड़ा और गंभीर मुद्दा होता है। इस चुनाव में, महागठबंधन ने भी नीतीश कुमार की “सुशासन बाबू” वाली छवि को धूमिल करने के लिए कानून-व्यवस्था के मुद्दे को उठाया है। महागठबंधन का दावा है कि नीतीश कुमार के राज में हत्याएं, अपहरण और महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। कानून और व्यवस्था का मुद्दा नीतीश की नाक में दम करने वाला साबित हो सकता है।

यह भी पढ़ें: Bihar Politics: महागठबंधन में सीट शेयरिंग फार्मूला हुआ फिक्स! जानें कौन कितनी सीटों पर लड़ेगा चुनाव?

दूसरी ओर एनडीए ने भी कानून-व्यवस्था को अपना मुद्दा बना लिया है। फर्क बस इतना है कि भाजपा और जेडीयू लालू प्रसाद यादव के शासनकाल के “जंगल राज” का हवाला देकर जनता को यह समझाने की कोशिश कर रहे हैं कि राज्य की कानून-व्यवस्था पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूत और बेहतर है। नए वोटर्स पर इसका ज्यादा असर नहीं होने वाला है। क्योंकि वह वर्तमान देखकर फैसला करना चाहेगा।

बेरोजगारी पर भी है तैयारी

बिहार चुनाव में इस बार महागठबंधन बेरोज़गारी के मुद्दे को भी प्रमुखता से उठा रहा है। राज्य में बड़े पैमाने पर पलायन हो रहा है और महागठबंधन ने 10 लाख सरकारी नौकरियां देने का वादा किया है। वहीं, एनडीए कौशल विकास को प्राथमिकता दे रहा है। भाजपा की रणनीति युवाओं को कौशल के ज़रिए रोज़गार के अवसर प्रदान करना है, जिससे राज्य से पलायन कम हो। यह बिहार का सबसे बड़ा मुद्दा है। दोनों तरफ असर डालेगा।

चुनावी गेमचेंजर है ये मुद्दा

एनडीए और महागठबंधन एक बार फिर बिहार की आधी आबादी पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। CM नीतीश कुमार ने चुनाव की तारीखों से पहले ही मुख्यमंत्री महिला रोज़गार योजना की किश्तें जारी कर दी हैं। जानकारों का मानना ​​है कि सत्ता विरोधी लहर के बीच यह योजना गेमचेंजर साबित हो सकती है। महागठबंधन की बात करें तो वह भी महिला आरक्षण और कानून-व्यवस्था के मुद्दे उठाकर महिलाओं को लुभाने की कोशिश कर रहा है।

5 major issues in bihar assembly elections nda vs mahagathbandhan nitish kumar tejashwi yadav

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 06, 2025 | 04:02 PM

Topics:  

  • Bihar Assembly Election 2025
  • Bihar Politics
  • Nitish Kumar
  • Tejashwi Yadav

सम्बंधित ख़बरें

1

J&K से बिहार पहुंचीं CRPF की 71 कंपनियां, चुनाव में सुरक्षा की कमान संभालेंगे केंद्रीय बलों के जवान

2

Bihar Chunav Date Live: चुनाव आयोग का प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू, बिहार चुनाव की तारीखों का जल्द ऐलान

3

बाढ़ग्रस्त इलाकों के दौरे पर सांसद पप्पू का नीतीशपर हमला, बोले- इनके पास गरीबों के लिए पैसा नहीं

4

बिहार में शराबंदी पर जन सुराज नेता का बड़ा बयान, नीतीश सरकार पर दागे सवाल- VIDEO

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.