बाढ़ग्रस्त इलाकों के दौरे पर सांसद पप्पू का नीतीशपर हमला, बोले- इनके पास गरीबों के लिए पैसा नहीं
Bihar में लगातार बारिश से बाढ़ का कहर मचा हुआ है। इसी के चलते पूर्णिया सांसद Pappu Yadav बीते दिन बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा करने पहुंचे सांसद ने पप्पू यादव ने नीतीश सरकार पर जोरदार हमला बोला।
- Written By: सौरभ शर्मा
बिहार में लगातार बारिश से बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। इसी बीच पूर्णिया सांसद पप्पू यादव बाढ़ प्रभावित इलाकों के दौरे पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की दयनीय हालत देखकर नीतीश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार के पास चुनाव प्रचार और विज्ञापन के लिए करोड़ों रुपये हैं, लेकिन गरीबों की मदद के लिए पैसा नहीं निकलता। यादव ने धरहर और जमुनिया जैसे इलाकों में राहत वितरण किया और मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की बात कही। उन्होंने प्रशासन से सभी प्रभावित परिवारों को ₹1 लाख मुआवजा और तीन महीने का राशन देने की मांग की। सांसद ने आरोप लगाया कि अब तक कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है, जबकि सैकड़ों घर बाढ़ में तबाह हो चुके हैं।