आपकी गाड़ी की नंबर प्लेट खोल देगी सारे राज, जानिए कौन सी प्लेट का क्या है मतलब
Vehicle Number Plate Colors Meaning: गाड़ियों पर लगी नंबर प्लेट सिर्फ पहचान का जरिया नहीं, बल्कि गाड़ी के इस्तेमाल और कैटेगरी से जुड़ी जानकारियां देती है। नंबर प्लेट का रंग, उसके बारें में बताता है।
- Written By: सिमरन सिंह
Vehicle Number Plate Color (Source. Design)
Vehicle Number Plate Color Information: भारत में गाड़ियों पर लगी नंबर प्लेट सिर्फ पहचान का जरिया नहीं होती, बल्कि यह गाड़ी के इस्तेमाल और कैटेगरी से जुड़ी कई अहम जानकारियां भी देती है। नंबर प्लेट का रंग, उस पर लिखे नंबर और उसका डिजाइन देखकर आसानी से समझा जा सकता है कि वाहन प्राइवेट है, कमर्शियल है या किसी खास सेवा से जुड़ा हुआ है।
सफेद नंबर प्लेट: आम लोगों की गाड़ी
सबसे ज्यादा देखने को मिलने वाली नंबर प्लेट सफेद रंग की होती है, जिस पर काले अक्षर लिखे होते हैं। यह प्लेट निजी उपयोग के लिए होती है, जैसे कार, बाइक और स्कूटर। इस तरह की गाड़ियों का इस्तेमाल किसी भी प्रकार के बिजनेस या किराए के काम के लिए नहीं किया जा सकता। इस तरह का Vehicle Number Plate Color आम लोगो इस्तेमाल करते है।
पीली नंबर प्लेट: कमाई का जरिया
पीले रंग की नंबर प्लेट उन वाहनों पर लगाई जाती है जो कमर्शियल उपयोग में आते हैं। इसमें टैक्सी, बस, ट्रक, ऑटो रिक्शा और माल ढोने वाले वाहन शामिल हैं।
ऐसी गाड़ियों को चलाने के लिए विशेष परमिट और कई बार कमर्शियल ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत होती है, क्योंकि ये यात्रियों और सामान से जुड़े काम करते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
2026 Land Rover Defender से उठा पर्दा, नया Vertex वेरिएंट, 6-सीटर ऑप्शन और दमदार फीचर्स ने बढ़ाई SUV की शान
भारत में EV का जबरदस्त क्रेज, जून में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री दोगुनी, Tata बनी नंबर-1
TVS का नया Callisto 110 स्कूटर लॉन्च, 33L स्टोरेज, 10% ज्यादा माइलेज और स्मार्ट फीचर्स ने बढ़ाई हलचल
E20 पेट्रोल पर बड़ा खुलासा, ARAI रिपोर्ट में सामने आई सच्चाई, क्या पुरानी गाड़ियों के लिए बढ़ सकता है खतरा?
काली नंबर प्लेट: किराए की गाड़ी, खुद चलाएं
काले रंग की नंबर प्लेट पर पीले अक्षर लिखे होते हैं। यह प्लेट आमतौर पर सेल्फ-ड्राइव रेंटल गाड़ियों पर लगाई जाती है। यानी गाड़ी कंपनी की होती है, लेकिन उसे ग्राहक खुद चलाता है। इन वाहनों का रजिस्ट्रेशन कमर्शियल होता है, लेकिन इन्हें चलाने के लिए अलग से कमर्शियल लाइसेंस जरूरी नहीं होता।
हरी नंबर प्लेट: इलेक्ट्रिक गाड़ियों की पहचान
हरी नंबर प्लेट इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए तय की गई है। अगर गाड़ी प्राइवेट है तो उस पर सफेद नंबर होते हैं, जबकि कमर्शियल इलेक्ट्रिक वाहनों पर पीले नंबर लिखे होते हैं। इससे तुरंत पता चल जाता है कि गाड़ी इलेक्ट्रिक है और उसका इस्तेमाल किस उद्देश्य से हो रहा है।
लाल नंबर प्लेट: नई गाड़ी का संकेत
लाल रंग की नंबर प्लेट नई खरीदी गई गाड़ियों पर अस्थायी रूप से लगाई जाती है। परमानेंट रजिस्ट्रेशन मिलने से पहले यह प्लेट करीब 30 दिनों तक मान्य होती है। इसके अलावा, टेस्टिंग या ट्रायल के दौरान भी ऐसी प्लेट का इस्तेमाल किया जाता है।
ये भी पढ़े: पेट्रोल-डीजल छोड़ EV की ओर भाग रहे लोग, सस्ती चलने वाली कारों ने मचाया धमाका
नीली नंबर प्लेट: विदेशी दूतावास की गाड़ी
नीले रंग की नंबर प्लेट एम्बेसी और डिप्लोमैटिक वाहनों के लिए होती है। इस पर सफेद अक्षरों में नंबर लिखे होते हैं और CC, DC या UN जैसे कोड दिए जाते हैं, जो उनकी विशेष पहचान बताते हैं।
सेना की गाड़ियों की अलग पहचान
भारतीय सेना के वाहनों की नंबर प्लेट अलग होती है। इसमें ऊपर की ओर तीर का चिन्ह बना होता है, जो दर्शाता है कि वाहन सेना से संबंधित है और इसका रजिस्ट्रेशन आम वाहनों से अलग तरीके से होता है। Vehicle Number Plate Color से लोगों को वाहन के बारें में ज्यादा जानकारी मिलती है जिसके लिए उन्होंने किसी दस्तावेज की जरूरत नहीं है।
