Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 9 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

2026 Land Rover Defender से उठा पर्दा, नया Vertex वेरिएंट, 6-सीटर ऑप्शन और दमदार फीचर्स ने बढ़ाई SUV की शान

Land Rover Defender: Land Rover ने अपनी फेमस Defender का 2026 मॉडल ग्लोबल मार्केट में पेश कर दिया है। इस बार कंपनी ने डिजाइन में बड़े बदलाव करने के बजाय कई कॉस्मेटिक अपडेट कार में शामिल किए है।

  • Written By: सिमरन सिंह
Updated On: Jul 09, 2026 | 06:46 AM

Land Rover Defender 2026 (Source. Laand Rover)

Follow Us
Follow Us:

Land Rover Defender 2026: Land Rover ने अपनी फेमस Defender का 2026 मॉडल ग्लोबल मार्केट में पेश कर दिया है। इस बार कंपनी ने डिजाइन में बड़े बदलाव करने के बजाय कई कॉस्मेटिक अपडेट, नया Vertex वेरिएंट, पहली बार 6-सीटर लेआउट और कई नई एक्सेसरीज जोड़कर SUV को पहले से ज्यादा प्रीमियम और ग्राहकों की जरूरतों के अनुरूप बनाने की कोशिश की है।

वहीं नई Defender की सबसे बड़ी खासियत Vertex वेरिएंट है। इसे उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जो दमदार रोड प्रेजेंस के साथ लग्जरी का अनुभव चाहते हैं। इस वेरिएंट में नया फ्रंट और रियर बंपर, बड़ी फ्रंट ग्रिल, नए फॉग लैंप और बॉडी-कलर लोअर क्लैडिंग दी गई है। जिससे SUV पहले की तुलना में अधिक चौड़ी और मस्कुलर नजर आती है।

अब Defender में मिलेगा 6-सीटर लेआउट

जानकारी में सामने आया है कि Land Rover ने पहली बार Defender 110 में 2+2+2 सीटिंग कॉन्फिगरेशन के साथ 6-सीटर विकल्प पेश किया है। दूसरी पंक्ति में दो अलग-अलग कैप्टन सीटें दी गई हैं। जिनमें बेहतर सपोर्ट, आर्मरेस्ट, रिक्लाइन सुविधा और तीसरी पंक्ति तक आसान पहुंच मिलेगी। वहीं सीटों के बीच अतिरिक्त स्टोरेज स्पेस भी दिया गया है। जिससे लंबी पारिवारिक यात्राएं पहले से ज्यादा आरामदायक बनेंगी।

सम्बंधित ख़बरें

भारत में EV का जबरदस्त क्रेज, जून में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री दोगुनी, Tata बनी नंबर-1

TVS का नया Callisto 110 स्कूटर लॉन्च, 33L स्टोरेज, 10% ज्यादा माइलेज और स्मार्ट फीचर्स ने बढ़ाई हलचल

E20 पेट्रोल पर बड़ा खुलासा, ARAI रिपोर्ट में सामने आई सच्चाई, क्या पुरानी गाड़ियों के लिए बढ़ सकता है खतरा?

Tata vs Mahindra EV: इलेक्ट्रिक कार बाजार में छिड़ी जंग, एक हर घर तक पहुंचगा, दूसरा लाएगा प्रीमियम SUV का दौर

इसके अलावा ग्राहक Extended Exterior Pack की मदद से Defender के अन्य चुनिंदा वेरिएंट्स को भी Vertex जैसा प्रीमियम लुक दे सकेंगे। SUV में Gloss Black रूफ स्पॉइलर, पीले ब्रेक कैलिपर्स, पीले रियर रिकवरी हुक और नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स भी शामिल किए गए हैं।

नए रंग, ऑफ-रोड एक्सेसरीज और OCTA में बदलाव

देखा जा रहा है कि 2026 Defender में कंपनी ने नया Sargasso Blue एक्सटीरियर कलर पेश किया है। वहीं हाई-परफॉर्मेंस Defender OCTA को भी नए स्टाइलिंग एलिमेंट्स, टेक्सचर्ड ग्रेफाइट फिनिश और नए कलर कॉम्बिनेशन के साथ अपडेट किया गया है। वहीं ऑफ-रोडिंग पसंद करने वाले ग्राहकों के लिए रूफ स्टोरेज सिस्टम, साइड गियर कैरियर, एयर कंप्रेसर माउंट और नए एक्सटीरियर स्टाइलिंग पैकेज जैसी फैक्ट्री-फिटेड एक्सेसरीज भी उपलब्ध कराई गई हैं। इससे Defender की एडवेंचर अपील और मजबूत हो गई है।

ये भी पढ़े: भारत में EV का जबरदस्त क्रेज, जून में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री दोगुनी, Tata बनी नंबर-1

इंजन में बदलाव, लेकिन लॉन्च डेट का इंतजार

नई Defender 2026 में 3.0-लीटर P380 माइल्ड-हाइब्रिड पेट्रोल इंजन जोड़ा गया है जो 375 bhp की पावर देता है। वहीं Defender OCTA की अधिकतम पावर 626 bhp से घटाकर 533 bhp कर दी गई है। कंपनी के मुताबिक यह बदलाव नए और सख्त एमिशन नियमों का पालन करने के लिए किया गया है। वहीं अभी के लिए Land Rover ने अलग-अलग देशों के लिए कीमत, इंजन विकल्प और लॉन्च टाइमलाइन का खुलासा नहीं किया है। हालांकि नए फीचर्स और प्रीमियम अपडेट को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि 2026 Defender लग्जरी SUV सेगमेंट में अपनी मजबूत पकड़ और मजबूत करेगी।

2026 land rover defender unveiled new vertex variant

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 09, 2026 | 06:46 AM

Topics:  

  • Automobile News
  • Car in India

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.