10 लाख से ज्यादा की कार खरीदने पर मिल सकता है रिफंड! जानें कैसे क्लेम करें TCS Refund
Tax Benefits India: 10 लाख रुपये से अधिक कीमत की कार खरीदी है या खरीदने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद फायदेमंद है। क्योंकि 10 लाख की कार खरीदने पर एब सरकार भी आपको फायदा देंने वाली।
- Written By: सिमरन सिंह
TCS Refund को कैसे कर सकते है। (सौ. Freepik)
TCS Refund: अगर आपने हाल ही में 10 लाख रुपये से अधिक कीमत की कार खरीदी है या खरीदने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद फायदेमंद है। ज्यादातर लोगों को इस बात की जानकारी तक नहीं होती कि महंगी कार खरीदने पर सरकार से TCS Refund भी लिया जा सकता है। निवेशक आशीष कुमार मेहर ने X पर एक पोस्ट शेयर कर बताया कि बहुत से लोग इस महत्वपूर्ण लाभ से अनजान हैं। उन्होंने पूरे कैलकुलेशन के साथ समझाया कि कार खरीदते समय कितना TCS काटा जाता है और इसे कैसे रिफंड के रूप में वापस लिया जा सकता है।
TCS क्या है और कैसे काटा जाता है?
- सड़क पर उतरने से पहले हर कार खरीदार को 1% Tax Collected at Source (TCS) देना होता है।
- 10 लाख की कार पर 10,000 रुपये का TCS काटा जाता है।
- 30 लाख की एसयूवी पर 30,000 रुपये का TCS लागू होता है।
- यह रकम सरकार को जमा की जाती है, लेकिन अच्छी खबर यह है कि आप इसे रिफंड के रूप में वापस पा सकते हैं।
TCS Refund कैसे क्लेम करें? जानिए आसान तरीका
1. डीलर से Form 27D जरूर लें
- गाड़ी खरीदने के बाद डीलर आपको Form 27D देता है। इस सर्टिफिकेट में साफ लिखा होता है कि कार पर कितना TCS काटा गया है।
2. ITR भरते समय Form 26AS चेक करें
- ITR फाइल करते समय Form 26AS देखें। इसमें आपका टैक्स रिकॉर्ड दिखाई देता है। सुनिश्चित करें कि TCS की एंट्री इसमें मौजूद हो।
Most people in India don’t know this…
but when you buy a new car in India the government actually owes you money back. Yes, a refund. And it’s already linked to your PAN. Whenever you buy a car above ₹10 lakh, the dealer collects 1% TCS.
So a ₹10L car → ₹10,000 TCS
A ₹30L… — Ashish Kumar Meher (@AshishMeher7) November 28, 2025
3. ITR में TCS Refund क्लेम करें
- आप Form 26AS में दिखाई दे रहे 1% TCS को रिफंड के रूप में क्लेम कर सकते हैं।
- यदि आप इसे रिफंड के रूप में क्लेम करते हैं, तो कुछ ही समय में यह राशि आपके बैंक खाते में आ जाती है।
- या फिर आप इस राशि को अपने बाकी टैक्स में एडजस्ट कर सकते हैं, जिससे आपका कुल टैक्स कम हो जाता है।
ये भी पढ़े: सड़क पर सफर अब और सुरक्षित? जानें कैसे आपके फोन पर पहले से आएगी खतरे की चेतावनी
सम्बंधित ख़बरें
कार में AC चलाने से जेब हो जाएगी ढीली? 1 घंटे में कितना पेट्रोल जलता है आपकी कार
मार्च में कारों की बंपर सेल, पैसेंजर व्हीकल्स की थोक बिक्री में 16% का तगड़ा उछाल; इन कंपनियों का रहा दबदबा
पेट्रोल-डीजल का झंझट खत्म, अब सस्ती चलेगी SUV, Mahindra XUV 3XO का CNG वर्जन मचाएगा धूम
अब नहीं संभले तो पड़ेगा महंगा, 45°C गर्मी में निकलना जानलेवा, बाइक वालों के लिए बड़ा अलर्ट
बहुत कम लोगों को है इस फायदे की जानकारी
आशीष मेहर ने अपनी पोस्ट में लिखा, “कोई ट्रिक नहीं, कोई छिपा नियम नहीं। बस एक फायदा, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं।” भारत में मिड-रेंज से लेकर लग्जरी कारें खरीदने वाले ग्राहकों की संख्या काफी बड़ी है, लेकिन ज्यादा जानकारी न होने के कारण ज्यादातर लोग TCS Refund क्लेम ही नहीं कर पाते। इस वजह से उनका हजारों रुपये का फायदा यूं ही छूट जाता है। अगर आपने या आपके किसी परिचित ने हाल ही में 10 लाख रुपये से ज्यादा कीमत की कार खरीदी है, तो यह जानकारी उनके लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकती है।
