Yamaha ने घटाई बाइक्स की कीमतें, ग्राहकों को मिली बड़ी राहत
Yamaha scooter new price: GST दरों में बदलाव से Yamaha के ग्राहकों को फायदालमिल रहा है। कंपनी ने अपनी 350cc से कम क्षमता वाली मिडिल-वेट मोटरसाइकिलों Yamaha R3 और Yamaha MT-03 की कीमतों कम कर दी है।
- Written By: सिमरन सिंह
Yamaha की कीमत हुई कम। (सौ. Yamaha)
Yamaha bikes price: हाल ही में लागू हुए GST दरों में बदलाव का सीधा फायदा अब Yamaha के ग्राहकों को मिल रहा है। कंपनी ने अपनी 350cc से कम क्षमता वाली मिडिल-वेट मोटरसाइकिलों Yamaha R3 और Yamaha MT-03 की कीमतों में ₹20,000 तक की कटौती की है। इससे पहले भी कंपनी ने इन बाइक्स की कीमतों में लगभग ₹1 लाख का एडजस्टमेंट किया था, और अब यह ताज़ा राहत खरीदारों के लिए और भी आकर्षक साबित हो रही है।
किन बाइक्स की कितनी घटी कीमत?
कंपनी ने आधिकारिक तौर पर नई कीमतें जारी की हैं, जिनके अनुसार:
- Yamaha R3 (Supersport): पुरानी कीमत ₹3.60 लाख, अब ₹3.39 लाख (₹20,000 सस्ती)।
- Yamaha MT-03 (Naked): पुरानी कीमत ₹3.50 लाख, अब ₹3.29 लाख (₹20,000 सस्ती)।
- इस कटौती के बाद इन दोनों मॉडलों की डिमांड और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
अन्य मॉडलों पर भी असर
यह कीमतों में राहत सिर्फ R3 और MT-03 तक सीमित नहीं है। कुछ दिन पहले ही Yamaha ने भारत में बिकने वाले अपने एंट्री-लेवल मॉडलों की कीमतों में भी बड़ी कटौती की थी।
सम्बंधित ख़बरें
रात के इस समय भूलकर भी न चलाएं तेज रफ्तार गाड़ी, पड़ सकता है भारी, रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा
दुनिया की पहली Hydrogen Narrow-Gauge Train लॉन्च, न धुआं, न प्रदूषण सिर्फ पानी की भाप
Maruti की कार खरीदने वालों को बड़ा झटका, कई मॉडल हुए महंगे, लेकिन इस SUV पर मिली 38,000 की बड़ी राहत
अब वीकेंड पर भी निपटेंगे Traffic Challan, दिल्ली में शुरू होंगी स्पेशल ट्रैफिक कोर्ट
- Yamaha R15: कीमत ₹17,581 घटी, अब ₹1,94,439 से ₹2,12,020 के बीच उपलब्ध।
- Yamaha MT15: कीमत ₹14,964 घटी, नई कीमत ₹1,65,536।
- FZ सीरीज़ (FZ-S Fi Hybrid और FZ-X Hybrid): क्रमशः ₹12,031 और ₹12,430 की कटौती, नई कीमतें ₹1,33,159 और ₹1,37,560।
स्कूटर सेगमेंट में भी फायदा
Yamaha ने अपने स्कूटर लाइनअप को भी सस्ता कर दिया है, जिससे रोज़मर्रा के ग्राहकों को सीधे लाभ मिल रहा है।
- Aerox 155 Version S: ₹12,753 की कटौती, नई कीमत ₹1,41,137।
- RayZR: ₹7,759 की कमी, अब केवल ₹86,001।
- Fascino: ₹8,509 सस्ता होकर अब ₹94,281 में उपलब्ध।
ध्यान दें
Yamaha की इस ताज़ा कीमत कटौती ने भारतीय बाजार में प्रतिस्पर्धा को और तेज कर दिया है। जहां R3 और MT-03 जैसी प्रीमियम बाइक्स अब ज्यादा किफायती हो गई हैं, वहीं R15, MT15 और FZ सीरीज जैसे लोकप्रिय मॉडल भी ग्राहकों के बजट में आ रहे हैं। स्कूटर सेगमेंट में भी कटौती से आम उपभोक्ता को फायदा मिलेगा। विशेषज्ञ मानते हैं कि आने वाले त्योहारों के सीजन में Yamaha की बिक्री में बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है।
