Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Yamaha Fascino का नया अवतार लॉन्च, सस्ता भी स्टाइलिश भी, जानें किसके लिए है परफेक्ट ये स्कूटर?

Yamaha Motor India ने अपनी पॉपुलर स्कूटर Yamaha Fascino 125 Fi Hybrid को नए अवतार में पेश कर दिया है। दिल्ली एक्स-शोरूम में इसकी शुरुआती कीमत सिर्फ 76,500 रखी गई है।

  • Written By: सिमरन सिंह
Updated On: Apr 24, 2026 | 04:26 PM

Yamaha Fascino (Source. Yamaha)

Follow Us
Close
Follow Us:

New Fascino 2026: दोपहिया बाजार में अपनी मजबूत पकड़ रखने वाली Yamaha Motor India ने अपनी पॉपुलर स्कूटर Yamaha Fascino 125 Fi Hybrid को नए अवतार में पेश कर दिया है। दिल्ली एक्स-शोरूम में इसकी शुरुआती कीमत सिर्फ 76,500 रुपये रखी गई है, जो मिडिल क्लास ग्राहकों के लिए इसे एक आकर्षक विकल्प बनाती है। कंपनी ने इस बार स्कूटर के डिजाइन को अपडेट करते हुए इसे ज्यादा कॉम्पैक्ट, स्टाइलिश और ट्रेंडी बनाया है।

नया रियर डिजाइन, अब दिखेगा और प्रीमियम

नए Yamaha Fascino का सबसे बड़ा बदलाव इसके रियर लुक में देखने को मिलता है। स्कल्प्टेड टेल सेक्शन, नए टेललाइट्स और वी-आइकॉनिक डिजाइन के साथ यह स्कूटर अब पहले से ज्यादा प्रीमियम और बैलेंस्ड नजर आता है। कम हुई लंबाई (1780 mm) की वजह से यह स्कूटर अब ट्रैफिक में चलाने और पार्क करने में ज्यादा आसान हो गया है।

युवाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया डिजाइन

कंपनी ने इस स्कूटर को खासतौर पर आज के युवाओं और स्टाइल पसंद करने वाले ग्राहकों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया है। नया लुक इसे एक यूनिसेक्स स्कूटर बनाता है, जो लड़के और लड़कियों दोनों को आकर्षित करता है। इसके ग्राफिक्स और डिजाइन पर भारत की R&D टीम ने काम किया है, जो सीधे ग्राहकों के फीडबैक का नतीजा है।

सम्बंधित ख़बरें

Maruti की Baleno और Brezza जल्द होगी लॉन्च, लुक और फीचर्स में होगी बेस्ट

कार के शीशे पर बने ये काले डॉट्स क्या करते हैं? जानिए नहीं तो पड़ सकता है भारी

अब सस्ती SUV का सपना होगा पूरा, Honda ला रही 10 नई गाड़ियां

धूप में खड़ी कार बन रही खर्चे का बम, इस गर्मी आपनी कार का सही तरह से रखें ख्याल

परफॉर्मेंस और माइलेज में कोई समझौता नहीं

Yamaha Fascino 125 Fi Hybrid में 125cc का ‘ब्लू कोर हाइब्रिड’ इंजन दिया गया है, जो शानदार परफॉर्मेंस के साथ बेहतरीन माइलेज भी देता है। इसमें स्मार्ट मोटर जेनरेटर (SMG), साइलेंट स्टार्ट, स्टॉप-स्टार्ट सिस्टम (SSS) और पावर असिस्ट जैसे फीचर्स शामिल हैं, जो तेज एक्सेलरेशन और स्मूद राइडिंग का अनुभव देते हैं।

फीचर्स में भी बड़ा अपग्रेड

नए मॉडल में कई एडवांस फीचर्स दिए गए हैं, जैसे:

  • टेलिस्कोपिक सस्पेंशन
  • साइड स्टैंड इंजन कट-ऑफ
  • 21 लीटर अंडर-सीट स्टोरेज
  • E20 फ्यूल कम्पैटिबिलिटी

प्रीमियम Fascino S वेरिएंट में कलर TFT डिस्प्ले, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और आंसर बैक फीचर भी मिलता है।

ये भी पढ़े: Maruti की Baleno और Brezza जल्द होगी लॉन्च, लुक और फीचर्स में होगी बेस्ट

15 लाख यूनिट्स का आंकड़ा पार, भरोसे का सबूत

लॉन्च के बाद से Fascino ने 15 लाख यूनिट्स का उत्पादन आंकड़ा पार कर लिया है, जो इसकी जबरदस्त लोकप्रियता को दर्शाता है।

इस मौके पर कंपनी के चेयरमैन हाजिमे आओता ने कहा, “यामाहा फसिनो का सफर हमारे ग्राहकों की बदलती जरूरतों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने के हमारे अटूट समर्पण को दर्शाता है। जहाँ 15 लाख यूनिट्स के उत्पादन का यह पड़ाव हमारे प्रोडक्ट्स पर लोगों के भरोसे का एक मजबूत प्रमाण है, वहीं हम नई संभावनाओं को तलाशने के लिए भी लगातार प्रतिबद्ध हैं। आज के युवाओं की पसंद अब स्टाइल के मामले में ज्यादा विविध और परिष्कृत होती जा रही है, इसीलिए नए फसिनो को सोच-समझकर एक ऐसे ‘ट्रेंडसेटिंग’ और ‘यूनिसेक्स मोबिलिटी सॉल्यूशन’ के रूप में बदला गया है जो हर किसी की पसंद बने। हमारी भारत स्थित आरएंडडी टीम के नेतृत्व में हुआ यह विकास सुनिश्चित करता है कि इसका नया शानदार डिज़ाइन और भरोसेमंद हाइब्रिड परफॉर्मेंस उन सभी राइडर्स के मन को भाए, जो इनोवेशन और व्यवहारिकता का बेहतरीन तालमेल चाहते हैं। हमें पूरा विश्वास है कि फसिनो का यह नया अध्याय भारत में शहरी कम्यूटिंग के मानकों को एक नई परिभाषा देगा।”

वेरिएंट और कीमत

  • Fascino Drum: ₹76,500 (शुरुआती)
  • Fascino Disc: ₹88,000
  • Fascino S: ₹95,200

Yamaha fascino new avatar launched scooter is perfect

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 24, 2026 | 04:26 PM

Topics:  

  • Automobile News
  • Yamaha

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.