Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दिल्ली में अब हाइड्रोजन बस से होगा सफर, बिना प्रदूषण मिलेगी मेट्रो से सीधी कनेक्टिविटी

Delhi Hydrogen Bus: दिल्ली में क्लीन और स्मार्ट ट्रांसपोर्ट को बढ़ाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है। बता दें कि Delhi Metro Rail Corporation यानी DMRC ने एक नई सेवा शुरु की है।

  • Written By: सिमरन सिंह
Updated On: May 15, 2026 | 12:40 PM

Delhi Hydrogen Bus (Source. Social Media/X)

Follow Us
Close
Follow Us:

Delhi Hydrogen Bus Service: दिल्ली में क्लीन और स्मार्ट ट्रांसपोर्ट को बढ़ाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है। बता दें कि Delhi Metro Rail Corporation यानी DMRC ने आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय और पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के साथ मिलकर नई हाइड्रोजन फ्यूल शटल बस सर्विस को शुरू करने का ऐलान किया है। जिसकी शुरुआत आज यानी 15 मई 2026 से सेंट्रल विस्टा इलाके में होगी। इस नई पहल को लेकर सरकार का उद्देश्य लोगों को बेहतर लास्ट माइल कनेक्टिविटी देना है ताकि मेट्रो स्टेशन से सरकारी दफ्तरों और महत्वपूर्ण स्थानों तक पहुंचना और भी आसान हो सके। बताया यह भी जा रहा है कि इसकी निजी वाहनों की संख्या कम होगी और दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण में भी मदद मिलेगी।

सेंट्रल विस्टा में दौड़ेंगी हाईटेक हाइड्रोजन बसें

इस नई सेवा को नई शटल सेवा सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशन और सेवा तीर्थ मेट्रो स्टेशन के बीच चलाई जाएगी। इसको खास तौर पर सरकारी कर्मचारियों और रोजाना यात्रा करने वाले लोगों के फायदें के लिए लाया जा रहा है। वहीं इस परियोजना के तहत Indian Oil Corporation Limited ने DMRC को दो आधुनिक हाइड्रोजन फ्यूल बसें उपलब्ध कराई दी हैं। जिसके अदंर एक साथ 35 यात्री सफर कर सकते है। इन बसों अत्याधुनिक तकनीक से लैस किया गया है जो यात्रियों की सुरक्षित और आरामदायक सफर के अनुसार तैयार हुए है।

In line with the Hon’ble Prime Minister’s call to reduce fuel consumption and promote the use of public transport and reinforcing its commitment towards advancing India’s green mobility mission and clean energy transition, Indian Oil Corporation Limited under the aegis of… pic.twitter.com/D5xNqBmYJU — Indian Oil Corp Ltd (@IndianOilcl) May 15, 2026

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली में E-Rickshaw पर बड़ा एक्शन, 15 मई से लागू होंगे नए नियम, अब नहीं चलेगी मनमानी

मुंबई में CNG हुई महंगी, अब ऑटो-टैक्सी का किराया बढ़ना तय? जानें नई कीनत

Uber ड्राइवरों के लिए बड़ा बदलाव, केंद्र सरकार ने Electric Vehicles अपनाने को कहा

कम बजट में चाहिए ज्यादा माइलेज? ये 5 Twin Cylinder CNG Cars मचा रही हैं धूम

GPS और CCTV से होगी पूरी निगरानी

इन बसों की खासियत की बात करें तो इसमें GPS ट्रैकिंग सिस्टम लगाया गया है जो यात्रियों को बस की लाइव लोकेशन की जानकारी देगा। इसके अलावा सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए CCTV कैमरे भी लगाए गए हैं। अखिर में बता दें कि यह सेवा सोमवार से शुक्रवार तक उपलब्ध रहेगी और सरकारी छुट्टियों पर बसों का संचालन नहीं होगा। वहीं ऑफिस टाइम को ध्यान में रखते हुए बसों का संचालन पीक ऑवर्स में किया जाएगा ताकि यात्रियों को ज्यादा सुविधा मिल सके।

जानिए टाइमिंग और कौन-कौन से रूट होंगे कवर

इन बसों की टाइमिंग सुबह 8:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक की है जबकि शाम में 3:30 बजे से 6:30 बजे तक यह चलेगी। वहीं इस सेवा में हर 30 मिनट में एक बस मिलेगी। वहीं एक बस क्लॉकवाइज रूट पर चलेगी जबकि दूसरी एंटी-क्लॉकवाइज दिशा में चलने वाली है। इसके अलावा बस के रूट को देखे तो ये बसें कर्तव्य भवन, विज्ञान भवन, निर्माण भवन, अकबर रोड, बड़ौदा हाउस, नेशनल स्टेडियम, India Gate और नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट्स जैसे प्रमुख स्थानों को कवर करने वाली है।

ये भी पढ़े: इस राज्य में EV खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले, महिलाओं को मिलेगी 1 लाख की सब्सिडी, टैक्स में भी बड़ा फायदा

किराया भी रहेगा जेब पर हल्का

समय और रूट जानने के बाद इस बस के किराए का भी ध्यान आता है। जिसमें यात्रियों के लिए टिकट सिस्टम को बेहद आसान रखा गया है। टिकट खरीदने के लिए NCMC कार्ड, UPI और नकद भुगतान की सुविधा मिलने वाली है। वहीं इस बस का किराया दूरी के आधार पर 10 रुपये और 15 रुपये तय किया गया है। वहीं इस वाहन यात्रा को लेकर लोगों का कहना है कि यह परियोजना भारत में ग्रीन मोबिलिटी और स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में बड़ा बदलाव साबित हो सकती है। आने वाले समय में दूसरे शहरों में भी ऐसी हाइड्रोजन बस सेवाएं शुरू होने जो खर्च कम करने के साथ पर्यावरण के लिए भी सही रहेगी।

Travel in delhi will now be via delhi hydrogen bus connectivity to the metro

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 15, 2026 | 12:40 PM

Topics:  

  • Automobile News
  • Bus Services
  • green hydrogen

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.