Hyundai की फैक्ट्री में बड़ी रुकावट, जून में 13,900 गाड़ियों का हुआ नुकसान, अब कंपनी ने दी राहत वाली खबर
Hyundai Motor India के लिए जून 2026 काफी भारी रहा है। बता दें कि कंपनी की उत्पादन प्रक्रिया में आई अस्थायी बाधा की वजह से लगभग 13,900 वाहनों का प्रोडक्शन प्रभावित हो गया है।
- Written By: सिमरन सिंह
Hyundai (Source. Hyundai)
Hyundai June Sales 2026: देश की दूसरी सबसे बड़ी कार कंपनी Hyundai Motor India के लिए जून 2026 काफी भारी रहा है। बता दें कि कंपनी की उत्पादन प्रक्रिया में आई अस्थायी बाधा की वजह से लगभग 13,900 वाहनों का प्रोडक्शन प्रभावित हो गया है। लेकिन अब Hyundai ने राहत भरी जानकारी अपने ग्राहकों को देते हुए कहा है कि उसकी सभी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स फिर से सामान्य रूप से काम करने लगी हैं और जल्द ही उत्पादन में आई कमी को वो पूरा करेगे।
आग की घटना से रुका प्रोडक्शन
Hyundai ने जानकारी देते हुए बताया है कि उसके एक प्रमुख सप्लायर की मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी में आग लगने के कारण जरूरी ऑटोमोबाइल पार्ट्स की सप्लाई में कम आ गई थी। जिसका सीधा असर कंपनी के वाहन उत्पादन पर पड़ा और जून के दौरान करीब 13,900 यूनिट्स का प्रोडक्शन नहीं हो सका। इस समय को संभालने के लिए कंपनी ने तुरंत दूसरे स्रोतों से ऑटो पार्ट्स की व्यवस्था की। जिसको लेकर Hyundai का कहना है कि 22 जून 2026 से उसकी सभी उत्पादन इकाइयों में सामान्य मैन्युफैक्चरिंग दोबारा शुरू हो चुकी है।
जून में कैसी रही बिक्री?
जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी ने जून 2026 में घरेलू बाजार में 39,635 वाहनों की बिक्री की थी और उसमें 11,700 यूनिट्स का निर्यात भी किया था। जिस कारण से जून महीने में Hyundai की कुल बिक्री 51,335 यूनिट्स तक की हुई थी। लेकिन अब सामने आई रुकावट का असर बिक्री के आंकड़ों पर भी दिखाने को मिलने वाला है लेकिन मजबूत एक्सपोर्ट प्रदर्शन ने कंपनी को काफी हद तक संतुलन बनाए रखने में मदद करने वाले है। जिसको लेकर Hyundai का मानना है कि इस साल 2026-27 की दूसरी तिमाही में जून के दौरान हुई उत्पादन कमी की भरपाई पूरी हो जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
EV Policy Delhi: दिल्ली में नई इलेक्ट्रिक वाहन नीति को मिली मंजूरी, EV खरीदने पर मिलेगी 1 लाख तक की भारी छूट
EV Policy: दिल्ली में नहीं बिकेंगे पेट्रोल टू-व्हीलर, जल्द ही लागू होने वाला है नियम
महिंद्रा ला रहा है ऐसी 2 SUVs जो पेट्रोल-डीजल ही नहीं, इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड में भी मचाएंगी धमाल
क्या यही होगी भारत की सबसे दमदार इलेक्ट्रिक SUV? Tata Sierra EV के फीचर्स जानकर रह जाएंगे हैरान
ये भी पढ़े: EV Policy Delhi: दिल्ली में नई इलेक्ट्रिक वाहन नीति को मिली मंजूरी, EV खरीदने पर मिलेगी 1 लाख तक की भारी छूट
नई SUV और इलेक्ट्रिक कारों पर नहीं पड़ेगा असर
इस मामले को लेकर कंपनी ने साफ किया है कि इस घटना का उसके आने वाली प्रोडक्ट लॉन्च प्लान पर कोई असर नहीं होगा। जिसको लेकर Hyundai आने वाले समय में भारतीय बाजार के लिए एक लोकलाइज्ड इलेक्ट्रिक SUV पर काम कर रही है। जिसमें Creta Electric से जुड़े कई मैकेनिकल फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।
इसके अलावा Venue से ऊपर पोजिशन की जाने वाली नई SUV भी विकास के अंतिम चरण में बताई जा रही है। इतना ही नहीं अगले साल नई जनरेशन Creta भी बड़े डिजाइन बदलाव और संभावित फुल-हाइब्रिड सिस्टम के साथ दस्तक दे सकती है।
जिसके बाद यह उम्मीद होगी की उत्पादन दोबारा पटरी पर आ जाएगा। Hyundai आने वाले महीनों में अपनी खोई हुई उत्पादन क्षमता वापस हासिल कर लेगी और बिक्री के आंकड़ों में भी इसका सकारात्मक असर देखने को मिलेगे।
