अब चालान से बचेगा Google Maps! जानिए कैसे गूगल मैप्स बनेगा ड्राइविंग पार्टनर
गूगल मैप्स रास्ता दिखाने तक ही सीमित नहीं, बल्कि यह जेब पर पड़ने वाले भारी-भरकम ट्रैफिक चालानों से भी आपको बचा सकता है। उसके लिए आपको अपने मैप्स के बारें में कुछ बातों का पता होना चाहिए।
- Written By: सिमरन सिंह
Google Maps आपको चालान से भी बचा सकता है। (सौ. Freepik)
गूगल मैप्स अब केवल रास्ता दिखाने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह आपकी जेब पर पड़ने वाले भारी-भरकम ट्रैफिक चालानों से भी आपको बचा सकता है। अगर आप रोज़ाना गाड़ी चलाते हैं और चालान कटने का डर बना रहता है, तो Google Maps के कुछ स्मार्ट फीचर्स आपके लिए गेम-चेंजर साबित हो सकते हैं।
स्पीड लिमिट वॉर्निंग: तेज रफ्तार पर मिलेगी चेतावनी
गूगल मैप्स में मौजूद स्पीड लिमिट वॉर्निंग फीचर आपकी गाड़ी की स्पीड को ट्रैक करता है। यदि आप निर्धारित स्पीड से तेज चल रहे होते हैं, तो यह आपको तुरंत चेतावनी देता है। यह सुविधा खास तौर पर उन शहरों में फायदेमंद है जहां स्पीड लिमिट बहुत सख्त होती है और चालान कटने की संभावना ज्यादा होती है।
स्पीड कैमरा अलर्ट: कैमरे की नज़र से पहले अलर्ट
गूगल मैप्स उन लोकेशन्स की जानकारी देता है जहां स्पीड कैमरे लगे हुए हैं। जैसे ही आप ऐसे किसी क्षेत्र में प्रवेश करते हैं, ऐप आपको पहले ही अलर्ट कर देता है ताकि आप स्पीड नियंत्रित कर सकें और फाइन से बच सकें।
सम्बंधित ख़बरें
Google का बड़ा ऐलान, Pixel 9 Pro यूजर्स की टेंशन खत्म, फ्री में बदली जाएगी डिस्प्ले और मिलेगा रिप्लेसमेंट
Google का फ्री AI Course मचा रहा धूम, बिना Coding सीखे बनाएं App, मिलेगा Professional Certificate
Google का बड़ा बदलाव, अब बिना मोबाइल नंबर नहीं मिलेगा पूरा 15GB स्टोरेज, यूजर्स में मची हलचल
Fake Traffic Challan से सावधान, एक क्लिक में खाते से उड़ गए पैसे, ICICI ने जारी किया बड़ा अलर्ट
ट्रैफिक अलर्ट: भीड़भाड़ से पहले मिले जानकारी
गूगल मैप्स का ट्रैफिक अलर्ट फीचर आपको उस रास्ते की रियल-टाइम जानकारी देता है, जिसमें जाम, एक्सीडेंट या किसी प्रकार की रुकावट हो। इससे आप वैकल्पिक मार्ग चुनकर ट्रैफिक से बच सकते हैं और लेट फाइन या ड्राइविंग स्ट्रेस से दूर रह सकते हैं।
Triumph Scrambler 1200 X का 2026 वर्जन हुआ पेश, नई डिजाइन और दमदार परफॉर्मेंस
ऐसे करें फीचर्स एक्टिवेट
- गूगल मैप्स ऐप खोलें
- सेटिंग्स में जाएं
- “नेविगेशन” टैब पर क्लिक करें
- “ड्राइविंग ऑप्शंस” में जाएं
- स्पीड लिमिट, स्पीड कैमरा और ट्रैफिक अलर्ट के टॉगल को ऑन करें
ध्यान दें
Google Maps के ये स्मार्ट फीचर्स न केवल आपको सही दिशा में ले जाते हैं, बल्कि चालान, फाइन और ट्रैफिक से भी बचाते हैं। तो अगली बार गाड़ी स्टार्ट करने से पहले गूगल मैप्स को जरूर ऑन करें – यह आपका डिजिटल ड्राइविंग गार्ड बन सकता है।
