Toyota का बड़ा दांव: महाराष्ट्र में बनेगी नई फैक्ट्री, 2029 में लॉन्च होगी ऐसी SUV जो बढ़ाएगी सबकी टेंशन
Toyota Maharashtra Factory: टोयोटा कंपनी महाराष्ट्र में अपनी तीसरी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित करने जा रही है। जिसको लेकर बताया जा रहा है कि यहां रोजगार के साथ नए मॉडल को बनाने पर काम किया जाएगा।
- Written By: सिमरन सिंह
Toyota Maharashtra Factory (Source. Gemini)
New Toyota SUV In Maharashtra Factory: भारत में अपनी पकड़ को और भी ज्यादा मौजूद करने के लिए टोयोटा ने बड़ा ऐलान कर दिया है। जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी महाराष्ट्र में अपनी तीसरी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित करने जा रही है। जिसको लेकर बताया जा रहा है कि वहां से एक बिल्कुल नई SUV बाजार में उतारी जाएगी। इस फैक्ट्री में 2029 की पहली छमाही में उत्पादन को भी शुरू कर दिया जाएगा और इसके साथ ही भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में टोयोटा का नया दौर भी शुरु हो जाएगा।
बता दें कि टोयोटा किर्लोस्कर मोटर का यह नया प्लांट महाराष्ट्र के तेजी से विकसित हो रहे बिडकिन इंडस्ट्रियल एरिया में बनाया जाएगा। जिसके शुरुआती चरण में यहां हर साल लगभग 1 लाख वाहनों का उत्पादन करेगा। जो हजारों रोजगार के साथ नए कार दौर की शुरुआत में भी काम करेगा।
आखिर कैसी होगी Toyota की नई SUV?
अभी इस खबर के सामने आने के बाद लोगों के मन में एक सवाल जरूर आ रहा है कि आखिर टोयोटा किस तरह की SUV लॉन्च करने को लेकर तैयारी कर रही है। जैसा की सभी जानते है कि कंपनी के पास पहले से ही कॉम्पैक्ट क्रॉसओवर, मिड-साइज SUV, MPV और प्रीमियम मॉडल मौजूद हैं। ऐसे में नई SUV किसी ऐसे सेगमेंट को टारगेट कर सकती है जहां अभी कंपनी की मजबूत मौजूदगी नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
अतिक्रमण हटाने का दावा खोखला, गोंदिया में 40 फुट चौड़ी सड़कें रह गई 20 फुट की
नागपुर कचरा संकट: 3 दिवसीय हड़ताल के बाद मनपा सख्त, लापरवाह ठेकेदार कंपनी के खिलाफ जुर्माना शुरू
मुंबई और मीरा भाईंदर में गहराया जल संकट; निर्माण कार्यों और स्विमिंग पूलों की पानी आपूर्ति पर लगी रोक
वर्धा में कर्जमुक्ति योजना के निकषों पर किसानों का विरोध, GR की होली जलाकर किया प्रदर्शन
सामने आई जानकारी में बताया जा रहा है कि टोयोटा 7-सीटर Corolla Cross पर आधारित SUV को ला सकती है। ऐसे में अगर यहीं होता है तो यह सीधे तौर पर Mahindra XUV700, Tata Safari और Hyundai Alcazar जैसी फेमस गाड़ियों को टक्कर देगा।
Land Cruiser FJ भी हो सकती है सरप्राइज एंट्री
इस तैयारी में एक संभावना Land Cruiser FJ को लेकर भी जताई जा रही है। जानकारी के लिए बता दें कि यह एक कॉम्पैक्ट लेकिन दमदार ऑफ-रोडर SUV होती है। जिसे कई कॉन्सेप्ट मॉडल्स के जरिए पहले ही दिखाया जा चुका है। वहीं यह SUV IMV लैडर-फ्रेम प्लेटफॉर्म पर आधारित है जिसमें SUV Mahindra Thar और Force Gurkha जैसी ऑफ-रोड गाड़ियों के लिए प्रीमियम विकल्प बनाए जा सकते है। वहीं हो सकता है कि इसकी पोजिशनिंग Fortuner से थोड़ी नीचे रखी जाए। जो एक बड़े ग्रुप की पसंद को ध्यान में रख कर लाया जाएगा।
ये भी पढ़े: अब सर्विसिंग पर बचेगा पैसा, 10 साल तक नहीं सताएगी महंगाई, लॉन्च हुआ नया Smart Maintenance Plan
भारतीय बाजार पर क्यों है सबकी नजर?
हाल के सालो में देखा गया है कि भारत के बाजार में Toyota को Innova और Fortuner जैसे मॉडलों से शानदार सफलता देखने को मिली है। इसके साथ ही कंपनी की हाइब्रिड टेक्नोलॉजी को भी ग्राहकों का अच्छा रिस्पॉन्स देखने को मिला है। जिसके बाद नई फैक्ट्री और नई SUV टोयोटा की भारत में लंबी रेस के लिए लाया जा रहा है। इसको लेकर अब विशेषज्ञों का कहना है कि 2029 तक भारतीय SUV बाजार और भी बड़ा हो जाएगा इसलिए टोयोटा अभी से अपनी तैयारी को पूरी कर रहा है।
