

Maruti Smart Maintenance Plan: मारुति सुजुकी ने अपने ग्राहकों के लिए एक ऐसा प्लान लॉन्च किया है जो कार की सर्विसिंग को पहले से ज्यादा आसान, सुविधाजनक और किफायती बना सकता है। बता दें कि बढ़ती महंगाई और वाहन रखरखाव के खर्च के बीच कंपनी ने नया Smart Maintenance Plan (SMP) पेश किया है। इसके बारे में बताए तो यह एक प्रीपेड आफ्टर-सेल्स सर्विस प्रोग्राम है जिसके जरिए ग्राहक पहले ही सर्विसिंग का खर्च लॉक कर सकते हैं और भविष्य में बढ़ने वाली कीमतों की चिंता से बच सकते हैं। ऐसे में कंपनी का मानना है कि यह प्लान कार मालिकों को बेहतर सुविधा देने के साथ-साथ मेंटेनेंस बजट को भी कंट्रोल करेगी।
मारुति सुजुकी के नया Smart Maintenance Plan के बारे में बताए तो ग्राहकों को अपनी जरूरत के हिसाब से सर्विस पैकेज चुनने की सुविधा दे जाएगी। इसमें ग्राहक केवल लेबर कॉस्ट कवर करने वाला प्लान चुन सकते हैं या फिर पार्ट्स और लेबर दोनों को शामिल करने वाला पैकेज भी ले सकते है। इसके साथ ही इंजन ऑयल, कूलेंट, रेगुलर सर्विसिंग और ग्राहक की जरूरत के मुताबिक किए जाने वाले कुछ अतिरिक्त कार्यों को भी इस प्लान में शामिल किया जा सकता है। वहीं इसकी खास बात यह है कि यह सुविधा निजी और कमर्शियल दोनों तरह के वाहन मालिकों के लाई गई है।
कंपनी ने बताया है कि Smart Maintenance Plan लेने वाले ग्राहकों को लेबर कॉस्ट पर कम से कम 10 प्रतिशत तक की बचत होगी। इसके साथ ही वाहन के पार्ट्स और अन्य जरूरी सामानों पर भी फायदे देखने को मिल सकता हैं। वहीं इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत इसकी प्रीपेड व्यवस्था है। जिसका सीधा मतलब है कि ग्राहक जिस कीमत पर आज प्लान खरीदेंगे, भविष्य में सर्विसिंग या पार्ट्स के दाम बढ़ने पर भी उन्हें अतिरिक्त रकम नहीं चुकानी पड़ेगी। जिस कारण से यह प्लान लंबे समय में ग्राहकों के लिए बड़ी बचत ला सकता है।
मारुति अपने फायदे देने में यही नहीं रोका इसमें मारुति ने ग्राहकों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए कई विकल्प दिए हैं। जिसमें निजी कार मालिक 2 साल/20,000 किलोमीटर से लेकर 10 साल/1,00,000 किलोमीटर तक का प्लान चुन सकते हैं। इसके अलावा कमर्शियल वाहनों के लिए 10 साल या 1,60,000 किलोमीटर तक की कवरेज भी उपलब्ध की गई है। वहीं इस प्लान की एक और बड़ी खासियत यह है कि इसे देशभर के किसी भी अधिकृत मारुति सुजुकी वर्कशॉप पर इस्तेमाल किया जा सकता है।
वहीं इस खास पहल पर मारुति सुजुकी इंडिया के एमडी और सीईओ Hisashi Takeuchi ने कहा, "हमारे ग्राहक अब अपनी मर्जी से सर्विस पैकेज चुन सकते हैं और मेंटेनेंस के खर्च को पहले ही लॉक करके भविष्य की महंगाई से बच सकते हैं। इस पहल के जरिए हमारा मकसद ग्राहकों को ज्यादा से ज्यादा सुविधा, भरोसा और लंबे समय का फायदा देना है।" इसके साथ ही ऑटो इंडस्ट्री के जानकारों मानते है कि यह कदम ग्राहकों की जेब पर पड़ने वाले बोझ को कम करने और कार ओनरशिप को ज्यादा किफायती बनाने के लिए सही पहल है।