पेट्रोल-डीजल से छुटकारा, 500 KM रेंज वाली 3 नई इलेक्ट्रिक SUV भारत में मचाएंगी धूम
Electric SUV India: इलेक्ट्रिक वाहनों की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है और इसकी सबसे बड़ी वजह इनकी बढ़ती बिक्री है। पेट्रोल-डीजल की महंगाई और कम रनिंग कॉस्ट के चलते अब मिडिल क्लास EV की तरफ जा रहा है।
- Written By: सिमरन सिंह
Electric vehicle (Source. Freepik)
New Electric SUVs in India: भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है और इसकी सबसे बड़ी वजह इनकी बढ़ती बिक्री है। पेट्रोल-डीजल की महंगाई और कम रनिंग कॉस्ट के चलते अब मिडिल क्लास भी EV की ओर तेजी से शिफ्ट हो रहा है। इसी बढ़ते बाजार को देखते हुए मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स और टोयोटा जैसी दिग्गज कंपनियां तीन नई इलेक्ट्रिक मिडसाइज SUV लॉन्च करने की तैयारी में हैं, जो सीधे हुंडई क्रेटा EV को टक्कर देंगी।
कब लॉन्च होंगी ये नई इलेक्ट्रिक SUV?
इन तीनों में सबसे पहले टोयोटा अर्बन क्रूजर EV आएगी, जिसकी कीमत का ऐलान 19 जनवरी को किया जाएगा। इसके बाद जनवरी के आखिर में मारुति सुजुकी e Vitara लॉन्च होगी। वहीं, टाटा सिएरा EV अगले कुछ महीनों में शोरूम में दस्तक दे सकती है, हालांकि इसकी सटीक लॉन्च डेट अभी सामने नहीं आई है। इनका मुकाबला हुंडई क्रेटा EV से होगा, जिसकी कीमत 18.02 लाख से 24.70 लाख रुपये के बीच है।
टोयोटा अर्बन क्रूजर EV: लंबी रेंज और भरोसे का नाम
टोयोटा अर्बन क्रूजर EV, डिजाइन और टेक्नोलॉजी के मामले में काफी हद तक मारुति e Vitara जैसी होगी। इसमें वही प्लेटफॉर्म और पावरट्रेन देखने को मिलेगा। कंपनी इसमें 49kWh और 61kWh के दो बैटरी ऑप्शन दे सकती है, जो एक बार चार्ज करने पर 500 किमी से ज्यादा की रेंज देने में सक्षम होंगी। फ्रंट में टोयोटा का लोगो और आकर्षक LED हेडलाइट्स इसे प्रीमियम लुक देती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Mahindra का बड़ा दांव, XUV 7XO अब हाइब्रिड अवतार में आ सकती है नजर, Grand Vitara की बढ़ सकती है टेंशन
चार्जिंग की टेंशन खत्म, 792KM रेंज वाली EV ने मचाया तहलका, पेट्रोल कारों को दे रही कड़ी टक्कर
दिल्ली NCR में शुरू हुई नई इलेक्ट्रिक टैक्सी सेवा, 517KM रेंज वाली 7-सीटर SUV ने मचाई एंट्री
पेट्रोल भी, बिजली भी, माइलेज की नो-टेंशन, क्या हाइब्रिड कारें बनेंगी भारत का नया EV मॉडल?
मारुति e Vitara: मारुति की पहली इलेक्ट्रिक SUV
मारुति सुजुकी की यह पहली इलेक्ट्रिक SUV तीन वेरिएंट्स 49kWh 2WD, 61kWh 2WD और 61kWh AWD में आएगी। इसकी रेंज 344 किमी से 428 किमी तक हो सकती है। यह एक प्रीमियम EV होगी, जिसमें लेवल-2 ADAS, वेंटिलेटेड सीट्स और 7 एयरबैग जैसे सेफ्टी और कम्फर्ट फीचर्स मिलेंगे।
ये भी पढ़े: सुबह बाइक स्टार्ट नहीं हो रही? ठंड में ये 4 देसी ट्रिक अपनाएं, बिना मैकेनिक खर्च इंजन बोलेगा हां
टाटा सिएरा EV: दमदार बैटरी और फ्यूचर टेक्नोलॉजी
टाटा सिएरा EV को नए प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। इसमें 65kWh या 75kWh की बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है, जिससे इसकी रेंज 500 किमी से ज्यादा हो सकती है। खास बात यह है कि इसमें V2V (व्हीकल-टू-व्हीकल चार्जिंग) और V2L (इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस चलाने) जैसी एडवांस तकनीक दी जाएगी। इसके अलावा 5G कनेक्टिविटी और आधुनिक सेफ्टी फीचर्स भी मिलेंगे।
