- Hindi News »
- Automobile »
- There Is A Surge In Demand For Ev Vehicles In India The Government Has A Big Plan For Charging Infrastructure On Highways
भारत में EV गाड़ियों की मांग में उछाल, हाईवे पर चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर सरकार का बड़ा प्लान
महिंद्रा जैसी दिग्गज कंपनियों ने बाजार में अपनी इलेक्ट्रिक कारें उतार दी हैं और ग्राहकों में इसे लेकर काफी उत्साह भी देखा जा रहा है। लेकिन इस बीच एक बड़ी चिंता उभरकर सामने आई है— चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी।
- Written By: सिमरन सिंह

Electric vehicle की चार्जिग से क्या है रिश्ता। (सौ. Freepik)
नवभारत ऑटोमोबाइल डेस्क: भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों (EVs) की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। पेट्रोल-डीजल के विकल्प के तौर पर पहले सीएनजी और अब ईवी गाड़ियां लोगों की पहली पसंद बनती जा रही हैं। मारुति, टाटा, महिंद्रा जैसी दिग्गज कंपनियों ने बाजार में अपनी इलेक्ट्रिक कारें उतार दी हैं और ग्राहकों में इसे लेकर काफी उत्साह भी देखा जा रहा है। लेकिन इस बीच एक बड़ी चिंता उभरकर सामने आई है— चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी।
चार्जिंग प्वाइंट्स की चिंता करेगी दूर
देशभर में EV अपनाने की रफ्तार को देखते हुए भारत सरकार ने अब हाईवे पर चार्जिंग स्टेशनों के नेटवर्क को मजबूत करने के लिए कई बड़े कदम उठाए हैं, ताकि ग्राहक बिना किसी चिंता के लंबी दूरी तय कर सकें।
CESL लगाएगी 810 चार्जिंग स्टेशन
सरकारी स्वामित्व वाली कंपनी Convergence Energy Services Ltd. (CESL) ने देश के 16 मुख्य हाईवे और एक्सप्रेसवे पर 810 EV चार्जिंग स्टेशन लगाने की योजना बनाई है। ये स्टेशन लगभग 10,275 किलोमीटर में फैले होंगे और इन्हें FAME-II योजना के तहत स्थापित किया जाएगा। इनमें 50kW और 100kW क्षमता के DC फास्ट चार्जर लगाए जाएंगे, जो हर 25 और 100 किलोमीटर पर मिलेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
कम बजट में लंबी रेंज वाली SUV, ₹9.69 लाख में लॉन्च हुई नई Tata Punch EV Facelift, अब 468KM तक चलेगी
मुंबई-नासिक हाईवे पर वोल्वो का 360kW अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग स्टेशन शुरू, अब मिनटों में चार्ज होगी आपकी EV
ऑटो ड्राइवर भाइयों के लिए बड़ी खुशखबरी, Mahindra UDO से कम खर्च में रोज़ ज्यादा कमाई का मौका
20 फरवरी को आ रही नई Tata Punch EV, जानिए क्या होगा खास, मिलेंगे कौन से फीचर्स
NHAI बनाएगा 700 वेवसाइड चार्जिंग स्टेशन
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने साल 2023 तक हर 40-60 किलोमीटर पर 700 चार्जिंग स्टेशन विकसित करने का लक्ष्य रखा है, जो वेवसाइड एमेनीटी के रूप में काम करेंगे। ये स्टेशन सार्वजनिक और निजी वाहनों दोनों के लिए फायदेमंद होंगे।
FAME-II योजना के तहत 1,576 चार्जिंग स्टेशन
भारी उद्योग मंत्रालय ने FAME-II स्कीम के अंतर्गत 16 हाईवे और 9 एक्सप्रेसवे पर 1,576 चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने को मंजूरी दी है। इस योजना में हर 25 किलोमीटर पर एक स्टेशन और लंबी दूरी की गाड़ियों के लिए हर 100 किलोमीटर पर चार्जिंग सुविधा होगी।
5,833 चार्जिंग स्टेशन और PM E-DRIVE योजना
केंद्र सरकार ने 5,833 नए EV चार्जिंग स्टेशन लगाने का निर्णय लिया है, जिसके लिए 800 करोड़ रुपये की सब्सिडी तीन प्रमुख तेल कंपनियों को दी गई है। इसके साथ ही PM E-DRIVE योजना के तहत सरकार ने 1.3 बिलियन डॉलर की प्रोत्साहन राशि मंजूर की है, जिससे 14,028 इलेक्ट्रिक बसों की खरीद सुनिश्चित होगी।
ऑटोमोबाइल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
ध्यान दें
इन पहलों से साफ है कि भारत सरकार EV इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए पूरी तरह कमर कस चुकी है। जैसे-जैसे चार्जिंग नेटवर्क विस्तार करेगा, वैसे-वैसे ईवी गाड़ियों की बिक्री और उपयोग में और तेजी आएगी।
There is a surge in demand for ev vehicles in india the government has a big plan for charging infrastructure on highways
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
द्वारका हिट-एंड-रन: ‘मेरा सबकुछ उजड़ गया, अब न्याय के साथ मजाक मत करो’, आरोपी की जमानत पर भड़की पीड़ित मां
Feb 20, 2026 | 08:57 PMरायबरेली के कुम्हार पर सवा करोड़ का GST नोटिस, मिट्टी के बर्तन बेचने वाले के नाम पर जालसाजों ने डकारे करोड़ों
Feb 20, 2026 | 08:50 PMकांग्रेस-भाजपा में छिड़ी बहस, मुंबई भाजयुमो का कांग्रेस के तिलक भवन पर आंदोलन, AI समिट प्रदर्शन का दिया जवाब
Feb 20, 2026 | 08:49 PM‘नैना की कहानी मेरी भी…’, संदीपा धर ने शेयर किया दिल छू लेने वाला पोस्ट, ‘दो दीवाने सहर में’ की बताई जर्नी
Feb 20, 2026 | 08:47 PMNepal: झापा-5 में केपी शर्मा ओली की अग्निपरीक्षा, क्या बालेन शाह ढहा पाएंगे पूर्व पीएम का 34 साल पुराना किला?
Feb 20, 2026 | 08:47 PMT20 World Cup: सुपर-8 मुकाबले से पहले न्यूजीलैंड के कप्तान पर आई हेल्थ अपडेट, जानें साथी खिलाड़ी ने क्या कहा?
Feb 20, 2026 | 08:45 PMइंदौर में मानवता की मिसाल, ब्रेन डेड शख्स ने जाते-जाते 4 लोगों को दी नई जिंदगी; परिवार के फैसले को सलाम
Feb 20, 2026 | 08:45 PMवीडियो गैलरी

मौलाना मदनी के बयान पर भड़के Giriraj Singh, दिया दो टूक जवाब, बोले- भारत में रहने वाले लोग भारतवंशी
Feb 20, 2026 | 01:23 PM
सागर में नकली डीएसपी का भंडाफोड़, नई बोलेरो और वर्दी का रौब दिखाकर कर रहे थे ठगी, असली पुलिस ने ऐसे सिखाया सबक
Feb 19, 2026 | 10:15 PM
वंदे भारत में सेहत से खिलवाड़! सीधे प्लास्टिक पैकेट में गर्म कर परोसी जा रही रोटियां, वीडियो ने खोली पोल
Feb 19, 2026 | 10:09 PM
रायबरेली में सिस्टम फेल! टूटे पुल के कारण घुटनों तक पानी में स्कूल जाने को मजबूर नौनिहाल- VIDEO
Feb 19, 2026 | 10:03 PM
राजस्थान में प्रिंसिपल की दबंगई, ‘बुला ले मुख्यमंत्री को, नहीं करूंगी साइन’, ₹200 की वसूली पर दी खुली धमकी
Feb 19, 2026 | 09:58 PM
UP पुलिस का काला चेहरा! कोतवाल की गंदी हरकत से तंग महिला सिपाही पहुंची डीआईजी के पास, रोते हुए सुनाई आपबीती
Feb 19, 2026 | 09:52 PM














