600KM रेंज के साथ आ रही Tata Sierra EV, इस तारीख को होगी लॉन्च, फीचर्स जानकर रह जाएंगे हैरान
Tata Sierra EV Launch Date: भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग लगातार बढ़ रही है। जिसमें पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों भी एक कारण है। अब बड़ी संख्या में ग्राहक इलेक्ट्रिक कारों की ओर रुख कर रहे हैं।
- Written By: सिमरन सिंह
Tata Sierra EV (Source. Tata)
EV SUV Price: भारत देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग लगातार बढ़ रही है। जिसमें पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों भी एक कारण है। वहीं देखा जा रहा है कि अब बड़ी संख्या में ग्राहक इलेक्ट्रिक कारों की ओर रुख कर रहे हैं। इसी ट्रेंड को देखते हुए टाटा मोटर्स अपनी चर्चित SUV सिएरा को नए इलेक्ट्रिक अवतार में वापस लाने जा रही है। बता दें कि कंपनी 30 जून को Tata Sierra EV लॉन्च करने वाली है जिसे आधुनिक तकनीक, शानदार डिजाइन और लंबी ड्राइविंग रेंज के साथ पेश किया जाएगा।
600 किलोमीटर की रेंज बनी सबसे बड़ी ताकत
जानकारी के लिए बता दें कि नई टाटा सिएरा EV की सबसे बड़ी खासियत इसकी संभावित 600 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज बताई जा रही है। जिसके बाद माना जा रहा है कि अगर यह दावा वास्तविक प्रदर्शन में भी करीब साबित होता है तो यह SUV लंबी दूरी की यात्रा करने वाले ग्राहकों की पसंद बन सकती है। वहीं लंबी रेंज का मतलब है कि बार-बार चार्जिंग स्टेशन खोजने की परेशानी काफी हद तक कम हो जाएगी। यही कारण है कि लॉन्च से पहले ही यह इलेक्ट्रिक SUV ऑटो सेक्टर में चर्चा का विषय बनी हुई है।
दमदार लुक और एडवांस टेक्नोलॉजी
टाटा मोटर्स ने अपनी आने वाली नई सिएरा EV को अपने आधुनिक इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म पर विकसित किया है। जिसको लेकर रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि इसमें QWD (क्वाड व्हील ड्राइव) तकनीक देखने को मिल सकती है। जिससे खराब रास्तों, पहाड़ी इलाकों और बारिश के दौरान भी यह कार बेहतर ग्रिप और स्थिरता देगी। वहीं डिजाइन की बात करें तो SUV में चौड़ी LED लाइट बार, आकर्षक हेडलैंप और मजबूत बॉक्सी स्टाइल देखने को मिल सकता है। वहीं कंपनी का कहना यह भी है कि इश नई सिएरा में पुरानी Sierra की पहचान को भी बनाए रखने की कोशिश की जा रही है। जिससे पुराने ग्राहकों के बीच इसका भावनात्मक जुड़ाव बना रहेगा।
सम्बंधित ख़बरें
Monsoon Driving Tips: बारिश में कार चलाते हैं तो भूलकर भी न करें ये 4 गलतियां, वरना पड़ सकता है भारी
Bajaj Pulsar N160 SS की डिलीवरी शुरू, 18.5 PS की पावर, Google Maps वाला TFT और 4 Ride Modes से मचाएगी तहलका
Hyundai Cars Discount: अगस्त में Creta से Alcazar तक बंपर ऑफर, 1 लाख रुपये तक की बचत का मौका
Mercedes की नई इलेक्ट्रिक तूफान ने मचाई खलबली, 800KM रेंज और धांसू स्पीड के साथ AMG GT 53 EV की एंट्री
सेफ्टी फीचर्स में भी नहीं होगी कोई कमी
जैसा की सभी ग्राहकों को पता है कि टाटा हमेशा से अपनी गाड़ियों की सुरक्षा को लेकर आगे रहते है और Sierra EV भी इससे अलग नहीं होगी। क्योंकि इसमें मल्टीपल एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), 360-डिग्री कैमरा और ADAS जैसे एडवांस फीचर्स के होने की उम्मीद लगाई जा रही है। वहीं ADAS तकनीक ड्राइवर को संभावित खतरों के बारे में पहले से अलर्ट करती है और कई परिस्थितियों में दुर्घटनाओं से बचाने में मदद कर सकती है। यह फीचर अब प्रीमियम कार खरीदारों के बीच तेजी से फेमस हो रहा है।
ये भी पढ़े: सिर्फ 15,000 में पेट्रोल कार बनेगी Flex Fuel Vehicle, अब E85 और E100 पर दौड़ेगी आपकी पुरानी कार
इन इलेक्ट्रिक SUVs को देगी सीधी टक्कर
वहीं कार की कीमत पर नजर डाले तो Tata Sierra EV की शुरुआती कीमत करीब 25 लाख रुपये हो सकती है। इस प्राइस रेंज में इसका मुकाबला Hyundai Creta Electric, Maruti e Vitara, MG ZS EV और Mahindra की नई इलेक्ट्रिक SUVs से हो सकता है। ऐसे में ऑटो एक्सपर्ट्स का मानना है कि यदि कंपनी लंबी रेंज और प्रतिस्पर्धी कीमत के बीच सही संतुलन बनाने में सफल होती है तो Tata Sierra EV भारतीय EV बाजार में बड़ा बदलाव कर सकती है।
