Tata की दिग्गज SUV का नया अवतार, जानें लॉन्च डेट, इंजन और फीचर्स की पूरी जानकारी

Tata Sierra SUV Features: Tata Motors ने आखिरकार अपनी बहुप्रतीक्षित SUV Tata Sierra से पर्दा हटा दिया है। कंपनी 25 नवंबर को इस शानदार गाड़ी को आधिकारिक तौर पर लॉन्च करने जा रही है।
Tata की दिग्गज SUV का नया अवतार, जानें लॉन्च डेट, इंजन और फीचर्स की पूरी जानकारी
Tata के कार में क्या है खास। (सौ. Tata)
Updated on

Tata Sierra Petrol Diesel Model: Tata Motors ने आखिरकार अपनी बहुप्रतीक्षित SUV Tata Sierra से पर्दा हटा दिया है। कंपनी 25 नवंबर को इस शानदार गाड़ी को आधिकारिक तौर पर लॉन्च करने जा रही है। लंबे समय से चर्चा में रही यह SUV टेस्टिंग के दौरान कई बार स्पॉट की गई थी। कंपनी ने इसे अपने डीलरशिप इवेंट में भी प्रदर्शित किया था, जिससे ग्राहकों में उत्सुकता और बढ़ गई थी। 90 के दशक की लोकप्रिय Tata Sierra एक बार फिर नए डिजाइन और आधुनिक फीचर्स के साथ सड़कों पर लौटने के लिए तैयार है।

Sierra की कीमत और पोजीशनिंग

Tata के SUV पोर्टफोलियो में पहले से Curve, Harrier और Safari जैसी गाड़ियां मौजूद हैं। नई सिएरा को इन मॉडलों के बीच पोजीशन किया जाएगा यानी इसे Curve से ऊपर और Harrier से नीचे की रेंज में रखा जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹11 लाख हो सकती है। TataMotirs का लक्ष्य 4 मीटर से बड़ी SUVs के सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करना है। वर्तमान में कंपनी के पास छोटी SUVs Punch और Nexon की मजबूत रेंज है, लेकिन 4.2 से 4.4 मीटर श्रेणी में यह गैप सिएरा पूरा करेगी।

इंजन विकल्प: पेट्रोल, डीजल और इलेक्ट्रिक तीनों वर्जन में आएगी Sierra

नई Tata Sierra एक 5-डोर मोनोकॉक SUV होगी, जो पूरी तरह से आधुनिक डिजाइन और टेक्नोलॉजी से लैस होगी। कंपनी इसे तीन इंजन वेरिएंट्स में लॉन्च करेगी:

  • पेट्रोल इंजन: Tata का नया 1.5L टर्बो GDI इंजन, जो 170 PS की पावर और 280 Nm का टॉर्क उत्पन्न करेगा।
  • डीजल इंजन: इसमें या तो 1.5L कर्व यूनिट या 2.0L स्टेलैंटिस-सोर्स्ड इंजन दिया जा सकता है, जो थोड़ी कम पावर ट्यूनिंग के साथ आएगा।
  • इलेक्ट्रिक वर्जन (EV): पहले ICE मॉडल (पेट्रोल/डीजल) लॉन्च होगा, उसके बाद Sierra EV पेश की जाएगी। इसमें Harrier EV जैसी बैटरी और डुअल मोटर सेटअप मिलने की संभावना है, जिससे यह ऑफ-रोडिंग के लिए और भी सक्षम बनेगी।

फीचर्स में होगी लक्ज़री का तड़का

नई Sierra अपने सेगमेंट की सबसे एडवांस SUV साबित हो सकती है। यह तीन स्क्रीन वाले डैशबोर्ड के साथ आएगी एक इंफोटेनमेंट, एक ड्राइवर डिस्प्ले और तीसरा को-ड्राइवर के मनोरंजन के लिए। Mahindra XUV.e9 के बाद यह दूसरी SUV होगी जिसमें ऐसा सेटअप दिया जाएगा। इसके अलावा, सिएरा में मिलेंगे।

ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल

  • पैनोरमिक सनरूफ
  • वेंटिलेटेड सीट्स
  • इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल फ्रंट सीट्स
  • 360-डिग्री कैमरा और ब्लाइंड-व्यू असिस्ट
  • लेवल-2 ADAS (Advanced Driver Assistance System)
  • एम्बिएंट लाइटिंग और वायरलेस चार्जिंग पैड
  • लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री और कनेक्टिविटी के कई फीचर्स।

Tata Sierra से कंपनी को बड़ी उम्मीदें

कंपनी को उम्मीद है कि नई सिएरा, टाटा के SUV सेगमेंट को नई ऊंचाई पर पहुंचाएगी। इसका डिजाइन, प्रीमियम फीचर्स और मल्टी-पावरट्रेन विकल्प भारतीय ग्राहकों के बीच इसे एक बड़ा हिट बना सकते हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com