Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 5 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

TATA EV खरीदने का सबसे बड़ा मौका, Curvv EV पर 3.35 लाख तक की छूट, Harrier, Nexon और Tiago पर भी बंपर ऑफर

TATA Motors ने जुलाई महीने के लिए अपनी इलेक्ट्रिक कारों पर जबरदस्त डिस्काउंट ऑफर की घोषणा की है। जिसमें कंपनी Curvv EV, Harrier EV, Nexon EV, Punch EV और Tiago EV जैसे फेमस मॉडल्स है।

  • Written By: सिमरन सिंह
Updated On: Jul 05, 2026 | 06:01 AM

Tata Punch (Source. Tata)

Follow Us
Follow Us:

Tata EV Discount: इस महीने आप भी नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छा मौका आ गया है। बता दें कि TATA Motors ने जुलाई महीने के लिए अपनी इलेक्ट्रिक कारों पर जबरदस्त डिस्काउंट ऑफर की घोषणा की है। जिसमें कंपनी Curvv EV, Harrier EV, Nexon EV, Punch EV और Tiago EV जैसे फेमस मॉडल्स पर कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, स्क्रैपेज बेनिफिट और लॉयल्टी बोनस समेत लाखों रुपये तक की बचत का मौका दे रही है। इसमें खास बात यह है कि कुछ ऑफर पुराने स्टॉक को क्लियर करने के लिए दिए जा रहे हैं जिससे ग्राहकों को पहले से कहीं ज्यादा फायदा मिल सकता है।

Curvv EV और Harrier EV पर सबसे ज्यादा फायदा

ऑफर पर नजर डाले तो इसमें सबसे बड़ा डिस्काउंट Curvv EV पर मिल रहा है। जिसमें कंपनी इसके पुराने वेरिएंट्स पर 3.35 लाख रुपये तक की छूट दे रही है। वहीं यह ऑफर मई 2026 में आए X Series अपडेट से पहले वाले मॉडल्स पर लागू किया गया है। इसके साथ ही Harrier EV खरीदने वालों को 2.75 लाख रुपये तक का कुल फायदा मिल रहा है। इसमें कैश डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है लेकिन 1 लाख रुपये तक का इंटरवेंशन बेनिफिट, 1 लाख रुपये तक का लॉयल्टी बोनस और 75,000 रुपये तक का स्क्रैपेज बोनस मिल रहा है।

Tiago EV और Punch EV पर भी भारी बचत

वहीं इस लिस्ट में हाल ही में अपडेट हुई Tiago EV के पुराने मॉडल्स पर भी कंपनी बड़ा ऑफर दे रही है। जिसमें MR वेरिएंट्स पर 65,000 रुपये तक की छूट मिल रही है जबकि LR वेरिएंट्स पर 1.45 लाख रुपये तक का फायदा उठाया जा सकता है। इसके साथ ही इसमें कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और इंटरवेंशन बेनिफिट शामिल हैं। वहीं Punch EV के प्री-फेसलिफ्ट मॉडल्स पर भी शानदार ऑफर दिया जा रहा है। इसके LR वेरिएंट्स पर 1.45 लाख रुपये तक और MR वेरिएंट्स पर 1.25 लाख रुपये तक के बेनिफिट मिल रहे हैं। यह ऑफर पुराने स्टॉक को खत्म करने के उद्देश्य से लाया जा रहे है।

सम्बंधित ख़बरें

EV खरीदने से पहले ये खबर जरूर पढ़ें, 45% भारतीय घर Electric Car चार्जिंग के लिए नहीं हैं सुरक्षित

Kia की नई कारों ने बढ़ाई हलचल, टीज़र में मिला बड़ा संकेत, जल्द दस्तक दे सकती हैं Hybrid और Electric SUV

अब खाते में सीधे आएगी सब्सिडी, दिल्ली में लॉन्च हुआ EV Subsidy Portal, जानें कैसे करें आवेदन?

दिल्ली वालों की हुई बल्ले-बल्ले, EV खरीदते ही मिलेगा 1 लाख तक का फायदा, सरकार ने लॉन्च किया नया ऑनलाइन पोर्टल

ये भी पढ़े: EV खरीदने से पहले ये खबर जरूर पढ़ें, 45% भारतीय घर Electric Car चार्जिंग के लिए नहीं हैं सुरक्षित

Nexon EV पर भी मिल रही शानदार डील

TATA Motors की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक SUV Nexon EV पर भी ग्राहकों को 50,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। इसमें 15,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 35,000 रुपये तक का एक्सचेंज या स्क्रैपेज बोनस शामिल है। वहीं इस लिस्ट को देखते हुए ऑटो एक्सपर्ट्स का मानना है कि इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग और नए मॉडल्स की लॉन्चिंग के बीच कंपनी पुराने स्टॉक को तेजी से क्लियर करना चाहती है। ऐसे में जो ग्राहक कम कीमत में Tata EV खरीदने का इंतजार कर रहे थे। उनके लिए जुलाई का महीना अच्छा मौका लेकर आ रहा है।

Tata motors discounts of up to 335 lakh on the curvv ev

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 05, 2026 | 06:01 AM

Topics:  

  • Automobile News
  • Electric Vehicle
  • Tata Car
  • Tata Harrier
  • Tata Punch

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.