दमदार इंजन और शानदार फीचर्स के साथ मार्केट में आ रही है TATA Curvv EV, जानिए कितनी होगी कीमत

टाटा की मच अवेटेड कार टाटा कर्व ईवी बुधवार को लॉन्च हो रही है। लॉन्च समारोह का आयोजन मुंबई में किया गया है। लॉन्च से पहले कार डीलरशिप पर पहुंचना भी शुरू हो गई है। इसका मुकाबला अपकमिंग सिट्रोन बेसाल्ट ईवी, इलेक्ट्रिक हुंडई क्रेटा और मारुति ईवीएक्स से होगा।
TATA Curvv EV
टाटा कर्व ईवी (सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: टाटा की मच अवेटेड कार टाटा कर्व ईवी बुधवार को लॉन्च हो रही है। लॉन्च समारोह का आयोजन मुंबई में किया गया है। लॉन्च से पहले कार डीलरशिप पर पहुंचना भी शुरू हो गई है। इसका मुकाबला अपकमिंग सिट्रोन बेसाल्ट ईवी, इलेक्ट्रिक हुंडई क्रेटा और मारुति ईवीएक्स से होगा। वहीं, इसका आईसीई मॉडल किआ सेल्टोस, मारुति ग्रैंड विटारा और होंडा एलिवेट से मुकाबला करेगा। आइए जानते हैं टाटा कर्व के इलेक्ट्रिक मॉडल के बारे में सबकुछ-

कर्व ईवी को टाटा मोटर्स के एक्टिव ईवी प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। यह दो बैटरी पैक ऑप्शन- 40.5 kWh और 55 kWh के साथ आएगी। छोटा बैटरी पैक 465 किलोमीटर तक और बड़ा बैटरी पैक 550 किलोमीटर तक की रेंज दे सकता है। टाटा कर्व को इसके डिजाइन और शानदार लुक के लिए काफी पसंद किया जा रहा है। कार डीलरशिप पर ज़रूर पहुंचने लगी है लेकिन इसकी कीमत का खुलासा लॉन्च के बाद ही हो सकेगा।

शानदार फीचर्स बनाते हैं कार को खास

कर्व ईवी में 12.3 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एप्पल कारप्ले, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो, माउंट कंट्रोल के साथ 4-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, फुल डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 8-स्पेक हरमन साउंड सिस्टम, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, रिक्लाइन रियर सीट्स जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा एसयूवी जेस्चर फंक्शन के साथ पावर्ड टेलगेट, पैनोरमिक सनरूफ के साथ आएगी। इसके टॉप वेरिएंट में लेवल 2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम भी मिलेगा।

दमदार इंजन देता है पॉवरफुल एक्सपीरियंस

टाटा नेक्सन के मुकाबले कर्व 313mm लंबी और 62mm ऊंचे व्हीलबेस के साथ आएगी। यानी इसमें ज्यादा लेगरूम होगा। वहीं, इसका बूट स्पेस भी नेक्सन से ज्यादा होगा। टाटा कर्व में 1.2 लीटर, 3 सिलिंडर डायरेक्ट-इंजेक्शन टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जाएगा, जो 125bhp की पावर जनरेट करेगा। इसके अलावा 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन होगा, जो 120bhp की पावर जनरेट करेगा। इसके अलावा इसमें 1.5 लीटर का डीजल इंजन भी होगा, जो 115bhp की पावर जनरेट करेगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com