Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 4 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Kia की नई कारों ने बढ़ाई हलचल, टीज़र में मिला बड़ा संकेत, जल्द दस्तक दे सकती हैं Hybrid और Electric SUV

Kia India ने अपने नए सोशल मीडिया टीज़र से ग्राहकों की उत्सुकता को और भी बढ़ा दी है। कंपनी ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें Hybrid Electric Vehicle और Battery Electric Vehicle दिख रहे है।

  • Written By: सिमरन सिंह
Updated On: Jul 04, 2026 | 06:16 PM

Kia India (Source. Kia)

Follow Us
Follow Us:

Kia Electric And Hybrid: भारत के ऑटो बाजार में इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड गाड़ियों की मांग लगातार बढ़ रही है। जिसको देखते हुए Kia India ने अपने नए सोशल मीडिया टीज़र से ग्राहकों की उत्सुकता को और भी बढ़ा दी है। बता दें कि कंपनी ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें Hybrid Electric Vehicle और Battery Electric Vehicle शब्द दिखाई देते हैं। वीडियों में साफ तौर पर लिखा है कि इसके साथ लिखा है, “भविष्य दस्तक दे रहा है। एक संकेत। एक से ज़्यादा संभावनाएँ।” इस टीज़र ने साफ संकेत दे दिए हैं कि Kia भारत में एक नई हाइब्रिड और एक पूरी तरह इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।

टीज़र से मिले बड़े संकेत

जानकारी के लिए बता दें कि Kia ने अभी तक किसी मॉडल के नाम की आधिकारिक घोषणा नहीं की है लेकिन हालिया स्पाई तस्वीरों और कंपनी की प्रोडक्ट रणनीति को देखते हुए ऑटो एक्सपर्ट्स का मानना है कि BEV टीज़र आने वाली Syros EV की ओर इशारा करता है। वहीं HEV टीज़र को Sorento Hybrid से जोड़कर देखा जा रहा है। ऐसे में अगर यह सही रहा तो Kia भारत में अपने इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड पोर्टफोलियो को पहले से कहीं ज्यादा मजबूत कर पाएगी जो इस सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा और तेज करेगा।

Syros EV में मिल सकते हैं हाई-टेक फीचर्स

अभी तक किआ की आने वाली Syros EV को भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान कई बार देखा जा चुका है। वहीं लॉन्च के बाद यह Carens Clavis EV, EV6 और EV9 के बाद Kia India की चौथी इलेक्ट्रिक कार होगी। जिसको लेकर उम्मीद है कि इसका बॉक्सी डिजाइन मौजूदा पेट्रोल Syros जैसा रहेगा लेकिन इसमें EV-विशिष्ट डिजाइन अपडेट, नए एयरोडायनामिक अलॉय व्हील्स और आकर्षक कलर ऑप्शन मिल सकते हैं। फीचर्स की बात करें तो इसमें 30-इंच ट्रिनिटी डिस्प्ले, पैनोरमिक सनरूफ, 360-डिग्री कैमरा, डैशकैम और लेवल-2 ADAS जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलने की संभावना है। फिलहाल कंपनी ने इसकी बैटरी और रेंज से जुड़ी जानकारी साझा नहीं की है।

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली वालों की हुई बल्ले-बल्ले, EV खरीदते ही मिलेगा 1 लाख तक का फायदा, सरकार ने लॉन्च किया नया ऑनलाइन पोर्टल

ई-रिक्शा चालकों के लिए बड़ी खबर, सरकार का बड़ा एक्शन, Google-Apple से 7 ऐप हटाने की मांग

हरित ऊर्जा को बढ़ावा: अमरावती में EV चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए पंजीयन शुरू

EV Policy Delhi: दिल्ली में नई इलेक्ट्रिक वाहन नीति को मिली मंजूरी, EV खरीदने पर मिलेगी 1 लाख तक की भारी छूट

ये भी पढ़े: दिल्ली वालों की हुई बल्ले-बल्ले, EV खरीदते ही मिलेगा 1 लाख तक का फायदा, सरकार ने लॉन्च किया नया ऑनलाइन पोर्टल

Sorento Hybrid दे सकती है Fortuner को चुनौती

हाइब्रिड सेगमेंट में आने वाली Sorento Hybrid भी चर्चा का विषय बनी हुई है। इस तीन-रो SUV को भारत में टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। जिसको लेकर उम्मीद है कि लॉन्च होने पर यह Kia की फ्लैगशिप ICE-आधारित SUV होगी और सेल्टोस से ऊपर की कैटेगरी में जगह बनाएगी। इतना ही नहीं करीब 4,815 मिमी लंबी इस SUV में 6 और 7-सीटर दोनों विकल्प मिल सकते हैं। इसके अलावा पैनोरमिक सनरूफ, Bose ऑडियो सिस्टम, वेंटिलेटेड सीटें, मल्टी-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और लेवल-2 ADAS जैसे प्रीमियम फीचर्स भी दिए जाने की उम्मीद है।

वहीं कार ने दिखने वाले इंजन की बात करें तो इसमें Self-Charging Hybrid (HEV) सबसे मजबूत विकल्प माना जा रहा है। लेकिन कंपनी भविष्य में प्लग-इन हाइब्रिड या पेट्रोल वेरिएंट भी पेश कर सकती है। जो कीमत के मामले में यह Toyota Fortuner, Skoda Kodiaq, Volkswagen Tayron और Jeep Meridian जैसी SUVs को कड़ी टक्कर दे सकती है।

Kia india cars create a buzz teaser hybrid and electric suvs

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 04, 2026 | 06:16 PM

Topics:  

  • Electric Vehicle
  • Hybrid Car
  • Kia India

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.