ऑटोमोबाइल

Tata Nexon EV ने बाजार में मचाया धमाल, 50 हजार का आंकड़ा पार

सुनीता पांडे

मुंबई: इलेक्ट्रॉनिक कारों को लेकर ग्राहकों में जबरदस्त उत्साह है। वैसे तो अब इस सेगमेंट में ग्राहकों के लिए कई विकल्प उपलब्ध हैं, लेकिन Tata Nexon EV लोगों को ज्यादा पसंद आ रही है।

रिकॉर्ड्स के मुताबिक, टाटा मोटर्स की Tata Nexon EV ने बिक्री का नया रिकॉर्ड बनाया है। कंपनी ने कहा कि इस इलेक्ट्रिक एसयूवी ने 50,000 की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। यह इलेक्ट्रिक कार Nexon Brand की कुल बिक्री में 15% तक का योगदान देती है।

https://twitter.com/TataMotors_Cars/status/1728724007250248129

दरअसल Tata Nexon EV में ग्राहकों के लिए दो वेरिएंट मौजूद हैं- Nexon EV Prime और Nexon EV Max..  Nexon EV Prime में 30.2kWh का बैटरी पैक मिलता है, जो फुल चार्ज में 312 किमी. की रेंज ऑफर करती है। इसकी कीमत भी अन्य कारों के मुकाबले थोड़ी कम है।

Nexon EV Prime की कीमत 14.49 लाख रुपये से शुरू होती है और 17.19 लाख रुपये तक जाती है, जबकि Nexon EV Max में 40.5kWh बैटरी पैक मिलता है, जो फुल चार्ज में यह 453km की दूरी तय करती है। इसकी कीमत 16.49 लाख रुपये से शुरू होकर 19.54 लाख रुपये तक जाती है।

पंच तत्व में विलीन हुए क्रांतिवीर, नाना पाटेकर का पैतृक गांव में संपन्न हुआ अंतिम संस्कार

मुक्के-लातों से किया हमला! कांग्रेस के प्रदर्शन के बीच छलका पुलिसकर्मियों का दर्द, सुनाई पूरी आपबीती

भाजपा के नेता हैं मिथुन... पश्चिम बंगाल सरकार में कैबिनेट रैंक मिलने पर आनंद दुबे की प्रतिक्रिया

INDIA Bloc Protest: राजघाट पर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल बोले- मोदी-शाह, ज्ञानेश ने देश को हाइजैक किया

Starlink पर भारत सरकार से भिड़े एलन मस्क, पूछा- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं?