Tata Harrier EV बनाम Mahindra XUV.e9: कौन सी इलेक्ट्रिक SUV है बेहतर? जानिए कीमत, फीचर्स और रेंज का पूरा मुकाबला
इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में दो बड़ी कंपनियां Tata Motors की Harrier EV और Mahindra की XUV.e9। दोनों ही कारें में दमदार लुक्स, शानदार फीचर्स और बेहतरीन रेंज शामिल है।
- Written By: सिमरन सिंह
Tata Harrier EV vs Mahindra XUV.e9 क्या है दोनो में अतंर। (सौ. Design)
भारत में इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में अब दो बड़ी कंपनियों के बीच टक्कर देखने को मिलने वाली है—Tata Motors की Harrier EV और Mahindra की XUV.e9। दोनों ही कारें अपने दमदार लुक्स, शानदार फीचर्स और बेहतरीन रेंज को लेकर चर्चा में हैं। आइए जानते हैं इन दोनों इलेक्ट्रिक एसयूवी में क्या है खास है और कौन सी ज्यादा दमदार आपके लिए होने वाली है।
कीमत में कौन है किफायती?
Tata Harrier EV की अनुमानित शुरुआती कीमत ₹30 लाख (एक्स-शोरूम) हो सकती है, जबकि Mahindra XUV.e9 की कीमत ₹38 लाख तक जाने की उम्मीद है। इस लिहाज से टाटा की SUV ज्यादा किफायती और मिड-बजट रेंज में बैठती है।
फीचर्स में किसे मिलता है बढ़त?
Harrier EV में मिलेगा डुअल मोटर सेटअप, ऑल-व्हील ड्राइव, 12.3-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 360 डिग्री कैमरा और ADAS फीचर्स। वहीं, XUV.e9 में भी आपको ऑल-इलेक्ट्रिक पावर्ट्रेन, कर्व्ड डिस्प्ले, एडवांस कनेक्टिविटी फीचर्स और पैनोरमिक सनरूफ जैसे प्रीमियम विकल्प मिलेंगे। हालांकि, Mahindra XUV.e9 का इंटीरियर थोड़ा ज्यादा फ्यूचरिस्टिक और प्रीमियम माना जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
इस राज्य में Ola-Uber पर बड़ा फैसला, पेट्रोल-डीजल टैक्सी पर लगेगी रोक, अब सिर्फ EV और CNG का होगा जलवा
सूरज का कहर जारी, भंडारा जिले का तापमान 43 डिग्री पर स्थिर, जलसंकट और बिजली कटौती बढ़ी
Honda की नई Electric Bike मचा सकती है धूम, अब EV में मिलेगा पेट्रोल बाइक जैसा क्लच और इंजन वाला फील
अब सस्ती पड़ेगी Electric Car, बैट्री किराये पर मिलने से बिक्री में बड़ा उछाल, वाहन चालकों को राहत
रेंज में कौन है आगे?
Harrier EV की सिंगल चार्ज पर रेंज 500-550 किमी तक बताई जा रही है, जबकि Mahindra XUV.e9 की संभावित रेंज 450-500 किमी के बीच हो सकती है। यानी, रेंज के मामले में Tata Harrier EV को थोड़ी बढ़त मिलती है।
Ola bike से मात्र 180 मीटर की राइड, वजह जानकर हंसते-हंसते सोच में पड़ गए लोग
डिज़ाइन और टेक्नोलॉजी
Harrier EV का डिज़ाइन मस्कुलर और बोल्ड है, जबकि XUV.e9 का डिज़ाइन ज्यादा एयरोडायनामिक और प्रीमियम टच के साथ आता है। दोनों ही SUVs में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और वायरलेस कनेक्टिविटी जैसी आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं।
ध्यान दें
अगर आप एक लंबी रेंज और बेहतर कीमत वाली EV SUV की तलाश में हैं तो Tata Harrier EV आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकती है। वहीं अगर आप प्रीमियम डिजाइन और फ्यूचरिस्टिक टेक्नोलॉजी को प्राथमिकता देते हैं, तो Mahindra XUV.e9 आपके बजट में फिट बैठ सकती है।
