Tata Harrier और Hyundai Creta हुई सस्ती, ग्राहकों को मिल रहा बड़ा फायदा
5 Star SUV India: SUV सेगमेंट में नई GST दरों के लागू होने के बाद टाटा मोटर्स ने अपनी फ्लैगशिप SUV Tata Harrier की कीमतो को कम कर दिया है। जिसका फायदा ग्राहकों को होगा।
- Written By: सिमरन सिंह
Tata Harrier की कीमत में आई कमी। (सौ. Tata)
Cars Cheaper After GST: भारत में SUV सेगमेंट की डिमांड तेजी से बढ़ रही है और इसी बीच ऑटोमोबाइल कंपनियों ने ग्राहकों के लिए खुशखबरी दी है। नई GST दरों के लागू होने के बाद टाटा मोटर्स ने अपनी फ्लैगशिप SUV Tata Harrier की कीमतों में भारी कटौती कर दी है। कंपनी ने अलग-अलग वेरिएंट्स पर 81,000 रुपये से लेकर 1.39 लाख रुपये तक की छूट की घोषणा की है। इससे अब हैरियर पहले से ज्यादा किफायती हो गई है और यह सीधे तौर पर Hyundai Creta को टक्कर दे रही है।
दमदार इंजन और माइलेज
Tata Harrier में 2.0-लीटर का डीजल इंजन दिया गया है, जो 170bhp पावर और 350Nm टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दोनों विकल्प उपलब्ध हैं। कंपनी का दावा है कि इसका मैनुअल वेरिएंट 16.80 kmpl और ऑटोमैटिक वेरिएंट 14.60 kmpl माइलेज देने में सक्षम है। परफॉर्मेंस और पावर के मामले में यह SUV अपने सेगमेंट की मजबूत दावेदार मानी जाती है।
सेफ्टी में 5-स्टार SUV
सुरक्षा फीचर्स की बात करें तो Tata Harrier को भारत एनसीएपी से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिल चुकी है। इसमें 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, 360-डिग्री कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और ADAS (एडवांस ड्राइवर असिस्ट सिस्टम) जैसे हाई-टेक फीचर्स दिए गए हैं। इसे भारत की सबसे सुरक्षित SUVs में गिना जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
महिंद्रा ला रहा है ऐसी 2 SUVs जो पेट्रोल-डीजल ही नहीं, इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड में भी मचाएंगी धमाल
500KM से ज्यादा रेंज, AWD पावर और लग्जरी फीचर्स, Tata Sierra EV की एंट्री से बढ़ेगी Creta Electric की टेंशन
EV मार्केट में सुनामी! मई 2026 में टाटा और महिंद्रा ने गाड़े झंडे, Kia की सेल्स में ऐतिहासिक उछाल
सिर्फ 6.99 लाख में लॉन्च हुई नई Tata Tiago EV: बुकिंग शुरू, जानिए कैसे घर बैठे कर सकते हैं ऑर्डर
प्रीमियम इंटीरियर और एडवांस टेक्नोलॉजी
Harrier का केबिन बेहद प्रीमियम और लग्जरी टच लिए हुए है। इसमें 12.3-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 10-स्पीकर साउंड सिस्टम, वेंटिलेटेड सीट्स और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स शामिल हैं। यह SUV लंबी यात्राओं और फैमिली राइड्स के लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित होती है।
ये भी पढ़े: GST बदलाव से पहले सेकंड हैंड कार बाजार में हलचल, मिलेगा सुनहरा मौका
ह्यूंदै क्रेटा पर भी छूट
Hyundai Creta भी नई GST दरों के बाद सस्ती हो गई है। कंपनी 70,000 रुपये से लेकर 1.40 लाख रुपये तक की छूट दे रही है।
- Creta 1.5 E वेरिएंट: कीमत 11.10 लाख से घटकर 10.72 लाख रुपये हो गई है (38,311 रुपये की बचत)।
- 1.5 EX वेरिएंट: 12.32 लाख से घटकर 11.89 लाख रुपये (42,494 रुपये का फायदा)।
- 1.5 EX (O): 12.97 लाख से घटकर 12.52 लाख रुपये (44,735 रुपये की बचत)।
- 1.5 EX (O) IVT: 14.37 लाख से घटकर 13.87 लाख रुपये (49,563 रुपये की छूट)।
क्रेटा के फीचर्स
क्रेटा फीचर्स के मामले में भी किसी से कम नहीं है। इसमें 10.25-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, Bose साउंड सिस्टम, ब्लूलिंक कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स, वायरलेस चार्जिंग और डुअल-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स शामिल हैं।
