बड़ी फैमिली के लिए आई दमदार Electric SUV, Toyota Highlander EV देगी 515KM रेंज, Kia EV9 को सीधी टक्कर
Highlander Electric SUV: इलेक्ट्रिक SUV को लेकर अब आपका इंतजार खत्म हो सकता है। टोयोटा ने इलेक्ट्रिक कारों की रेस में बड़ा दांव खेलते हुए अपनी नई Toyota Highlander EV (2027 Model) पेश कर दी है।
- Written By: सिमरन सिंह
Toyota Highlander EV (Source. Toyota)
Toyota Highlander EV: अगर आप भी सोचते हैं कि बड़ी फैमिली के लिए एक मजबूत, लंबी रेंज वाली इलेक्ट्रिक SUV होनी चाहिए, तो अब आपका इंतजार खत्म हो सकता है। टोयोटा ने इलेक्ट्रिक कारों की रेस में बड़ा दांव खेलते हुए अपनी नई Toyota Highlander EV (2027 Model) पेश कर दी है। अब तक कंपनी के पास Kia EV9 और Hyundai Ioniq 9 जैसी बड़ी इलेक्ट्रिक SUV को टक्कर देने वाला मॉडल नहीं था, लेकिन अब तस्वीर बदल चुकी है। सालों से Highlander में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ था, लेकिन 2027 के लिए इसे पूरी तरह इलेक्ट्रिक अवतार में लॉन्च किया गया है।
दमदार बैटरी और 515KM तक की रेंज
नई Highlander EV दो वेरिएंट XLE और Limited में आएगी। इसमें दो बैटरी ऑप्शन मिलेंगे:
- 77 kWh बैटरी: एक बार फुल चार्ज पर 462 किमी तक की रेंज
- 95.8 kWh बैटरी: बड़ी बैटरी के साथ 515 किमी तक की रेंज
इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है, जिससे यह SUV सिर्फ 30 मिनट में 10% से 80% तक चार्ज हो सकती है। अलग-अलग सड़कों और मौसम के हिसाब से खास ड्राइविंग मोड्स भी मिलेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
अब सस्ती पड़ेगी Electric Car, बैट्री किराये पर मिलने से बिक्री में बड़ा उछाल, वाहन चालकों को राहत
छोटी कार, बड़ा धमाका, तंग गलियों और भारी ट्रैफिक के लिए बेस्ट हैं ये Budget Cars
7-सीटर SUV का बड़ा धमाका, Tata से Maruti तक लॉन्च करेंगी नई Electric फैमिली कारें
इस राज्य में EV खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले, महिलाओं को मिलेगी 1 लाख की सब्सिडी, टैक्स में भी बड़ा फायदा
लुक ऐसा कि सड़क पर सबकी नजरें ठहर जाएं
2027 Highlander EV का डिजाइन पूरी तरह नया और मॉडर्न है। फ्रंट में ‘हैमरहेड’ स्टाइल दिया गया है, जिसमें पतली LED लाइट्स और बंपर के कोनों में हेडलैंप्स लगे हैं। यह SUV पहले से थोड़ी बड़ी है, इसकी चौड़ाई और व्हीलबेस बढ़ाए गए हैं। इससे तीनों रो में बैठने वालों को ज्यादा जगह मिलेगी। इसकी मजबूती और रोड प्रेजेंस कुछ हद तक फॉर्च्यूनर जैसी लगती है, जो भारत में टोयोटा की सबसे पॉपुलर SUV मानी जाती है।
हाई-टेक और लग्जरी इंटीरियर
SUV के अंदर कदम रखते ही प्रीमियम फील मिलता है।
- 14-इंच की बड़ी टचस्क्रीन
- 12.3-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
- 64 कलर एम्बिएंट लाइटिंग
- बड़ी पैनोरमिक ग्लास रूफ
सीटों पर प्रीमियम फिनिश, आगे की सीटों में हीटिंग फीचर और दूसरी लाइन में कैप्टन सीटें दी गई हैं। खास बात यह है कि तीनों रो में चार्जिंग पोर्ट की सुविधा मौजूद है।
ये भी पढ़े: सड़क पर गाड़ी चलाते ही बजेगा गाना, जानिए क्या होती है Musical Road और कैसे काम करती है यह अनोखी तकनीक
भारत में कब आएगी?
Toyota Highlander EV को इस साल के अंत में ग्लोबली लॉन्च किया जाएगा और 2027 की शुरुआत से इसकी बिक्री शुरू होगी। सबसे पहले इसे अमेरिका में उतारा जाएगा। भारत में लॉन्च को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। फिलहाल इस सेगमेंट में भारत में सिर्फ Kia EV9 मौजूद है। अगर टोयोटा इसे भारतीय बाजार में लाती है, तो यह सीधे Kia को कड़ी टक्कर देगी और कंपनी की दूसरी इलेक्ट्रिक कार बन सकती है।
