Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Tata Motors का मॉनसून चेक-अप कैंप शुरू, गाड़ी की फ्री सर्विसिंग और कई शानदार ऑफर्स का मौका

टाटा मोटर्स ने देशभर में 6 जून से 20 जून तक मॉनसून चेक-अप कैंप की शुरुआत की है, जिसमें आप अपनी कार को फ्री में चेक करा सकते हैं और उसमें आने वाली सभी परेशानियों को भी दूर कर सकते हैं।

  • Written By: सिमरन सिंह
Updated On: Jun 09, 2025 | 02:54 PM

Tata का ये फ्री काम आएगा आपके काम। (सौ. Tata)

Follow Us
Close
Follow Us:

अगर आप टाटा की कार चला रहे हैं और उसकी जांच कराने की सोच रहे हैं, तो यह समय आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। टाटा मोटर्स ने देशभर में 6 जून से 20 जून तक मॉनसून चेक-अप कैंप की शुरुआत की है। इस पहल के तहत ग्राहक अपनी कार की नि:शुल्क जांच करवा सकते हैं और साथ ही कई आकर्षक ऑफर्स का लाभ भी उठा सकते हैं।

500 शहरों में 1,090 से ज्यादा वर्कशॉप्स पर सुविधा

टाटा मोटर्स का यह खास कैंप 500 से ज्यादा शहरों में स्थित 1,090 से अधिक वर्कशॉप्स पर चलाया जा रहा है। ग्राहक बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के अपनी कार को नजदीकी टाटा सर्विस सेंटर पर ले जाकर उसकी पूरी जांच करवा सकते हैं।

क्या-क्या मिलेगा इस कैंप में?

कंपनी के अनुसार, इस कैंप का उद्देश्य है कि मॉनसून के दौरान ग्राहकों को सुरक्षित और परेशानी-रहित ड्राइविंग अनुभव मिल सके। इस चेक-अप कैंप में शामिल हैं:

सम्बंधित ख़बरें

Car Safety: गर्मी में कार बनी आग का खतरा, ये 5 चीजें अंदर रखीं तो पड़ सकता है भारी

Second Hand car खरीदते वक्त ये उम्र रखें याद, वरना पड़ सकता है भारी, जानें कौन सा समय है सही

अब घर के पास ही होगी कार सर्विस, Maruti की नई QuickStop सर्विस से कार मालिको की टेंशन खत्म

सस्ती बाइक-स्कूटर का असर, भारत में गाड़ियों की बिक्री ने बनाया नया रिकॉर्ड, जानिए क्या बदला

  • कार का फ्री हेल्थ चेक-अप
  • टॉप वॉश की सुविधा
  • जन्यून स्पेयर पार्ट्स और एक्सेसरीज पर छूट
  • एक्सटेंडेड वॉरंटी पर ऑफर
  • इंजन ऑयल और लेबर चार्ज पर विशेष छूट

“मॉनसून में वाहनों की सुरक्षा और परफॉर्मेंस को बनाए रखना बेहद जरूरी है।” – टाटा मोटर्स

Ather Rizta ने पार किया 1 लाख यूनिट बिक्री का आंकड़ा, जानिए इस पारिवारिक ई-स्कूटर की खासियतें

कार जांच में क्या शामिल है?

इस कैंप में कार के 30 से ज्यादा महत्वपूर्ण हिस्सों की जांच की जाएगी। नई कार खरीदने वाले ग्राहकों को स्पेशल ऑफर भी मिलेगा। वहीं, जो ग्राहक अपनी पुरानी टाटा कार एक्सचेंज करना चाहते हैं, उनके लिए भी यह बेहतरीन अवसर है क्योंकि गाड़ी का मुफ्त मूल्यांकन किया जाएगा।

टाटा टियागो: सस्ती, दमदार और भरोसेमंद

टाटा की सबसे किफायती कार टियागो है, जिसमें 1199cc का 1.2-लीटर रेवोट्रॉन पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 6,000 rpm पर 86 PS की पावर और 3,300 rpm पर 113 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। CNG वर्जन में यह कार 75.5 PS की पावर और 96.5 Nm टॉर्क देती है। इसमें 242 लीटर का बूट स्पेस, 170 mm ग्राउंड क्लीयरेंस, फ्रंट डिस्क और रियर ड्रम ब्रेक की सुविधा है।

Tata cars monsoon check up offers in 500 cities for free 1090 workshops vehicle servicing and many great offers

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 09, 2025 | 02:54 PM

Topics:  

  • Car in India
  • Tata Car
  • Tata Motors

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.