महिलाओं के लिए सेफ, ड्राइवरों के लिए फायदेमंद, जानिए कैसे Bharat Taxi App का करें इस्तेमाल
Bharat Taxi App For Women: देश में टैक्सी से सफर करने वालों और ड्राइवरों दोनों के लिए बड़ी राहत की खबर है। भारत सरकार ने Bharat Taxi App को पूरे देश के लिए आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है।
- Written By: सिमरन सिंह
Bharat Taxi App (Source. AI)
Special Service For Women in Bharat Taxi: देश में टैक्सी से सफर करने वालों और ड्राइवरों दोनों के लिए बड़ी राहत की खबर है। भारत सरकार ने Bharat Taxi App को पूरे देश के लिए आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। यह भारत का पहला सरकारी मॉडल पर आधारित टैक्सी ऐप है, जिसे अब तक दिल्ली-एनसीआर और कुछ राज्यों में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चलाया जा रहा था। इस ऐप का संचालन Sahakar Taxi Cooperative Ltd कर रही है।
ड्राइवर सिर्फ सवारी नहीं, मालिक भी हैं
Bharat Taxi App की सबसे बड़ी खासियत इसका सहकारी मॉडल है। इसमें ड्राइवरों को सिर्फ सेवा देने वाला नहीं, बल्कि प्लेटफॉर्म का असल हिस्सेदार माना गया है। ड्राइवरों को सम्मान के साथ ‘सारथी’ कहा जाता है। इस ऐप से कैब, ऑटो और बाइक टैक्सी बुक की जा सकती है। फिलहाल प्लेटफॉर्म पर रोज़ाना 10 हजार से ज्यादा राइड्स पूरी हो रही हैं और 3 लाख से ज्यादा ड्राइवर रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं।
0% कमीशन, पूरी कमाई ड्राइवर के खाते में
जहां प्राइवेट टैक्सी ऐप्स ड्राइवरों की कमाई का 20-30% तक कमीशन काट लेते हैं, वहीं Bharat Taxi App में शुरुआत से ही 0% कमीशन रखा गया है। मतलब साफ है राइड से मिलने वाला पूरा पैसा सीधे ड्राइवर के खाते में जाएगा। इसके अलावा आउटस्टेशन ट्रिप, राउंड ट्रिप और वन-वे ट्रैवल जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं। किराया पूरी तरह पारदर्शी है, कोई छुपा चार्ज नहीं।
सम्बंधित ख़बरें
कार की चाबी को फॉइल में लपेट रहे लोग, वजह जानकर चौंक जाएंगे, मिनटों में चोरी हो सकती है आपकी कार
कई दिनों तक खड़ी रहती है आपकी कार? पड़ सकता है भारी, बैटरी से इंजन तक हो सकता है बड़ा नुकसान
Bajaj Pulsar 125 हुई सस्ती, अब ₹1 लाख से कम में मिलेगी स्टाइल और पावर, कम बजट वालों के लिए फायदा
पेट्रोल-डीजल का खेल खत्म? अब Hydrogen से दौड़ेगी Suzuki Swift, दमदार पावर देख चौंक जाएंगे
Ola, Uber और Rapido से क्यों अलग है Bharat Taxi?
Ola, Uber और Rapido जैसे ऐप्स में सर्ज प्राइसिंग और भारी कमीशन आम बात है। लेकिन Bharat Taxi App में न सर्ज चार्ज न कमीशन और न ही मनमाना किराया इतना ही नहीं, ड्राइवरों को ₹5 लाख का एक्सीडेंट इंश्योरेंस और परिवार के लिए हेल्थ इंश्योरेंस जैसी सुविधाएं भी दी जा रही हैं। यही वजह है कि इसे ड्राइवर-फ्रेंडली ऐप माना जा रहा है।
ड्राइवर कैसे बनें? मिनटों में पूरा रजिस्ट्रेशन
Bharat Taxi App पर ड्राइवर बनना बेहद आसान है।
- Google Play Store या Apple App Store से ऐप डाउनलोड करें
- मोबाइल नंबर से OTP वेरिफिकेशन करें
- वाहन, लाइसेंस, RC और पुलिस वेरिफिकेशन डॉक्यूमेंट अपलोड करें
- DigiLocker से वेरिफिकेशन के बाद प्रोफाइल एक्टिव हो जाएगी
- घर बैठे कुछ ही मिनटों में ID बन जाती है।
ये भी पढ़े: अब सस्ती Toyota कार खरीदना होगा मुश्किल, Glanza से Fortuner तक बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें
महिलाओं के लिए खास सुरक्षा इंतजाम
महिलाओं की सुरक्षा पर खास ध्यान दिया गया है।
- Bike Didi प्रोग्राम
- महिला यात्री-महिला ड्राइवर विकल्प
- SOS बटन, लाइव ट्रैकिंग और इमरजेंसी अलर्ट
- दिल्ली में पुलिस सहयोग और स्पेशल बूथ
यात्री कैसे करें इस्तेमाल?
यात्री के लिए भी ऐप का इस्तेमाल आसान है। ऐप डाउनलोड करें, मोबाइल नंबर से रजिस्टर करें, पिक-अप और ड्रॉप लोकेशन डालें और राइड बुक करें। किराया पहले से दिखेगा, कोई एक्स्ट्रा चार्ज नहीं लिया जाएगा।
