

Royal Enfield Himalayan 440 को लॉन्च हुए अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है लेकिन बाइक को ग्राहकों का उम्मीद से कहीं ज्यादा अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। बता दें कि मांग इतनी बढ़ गई कि कंपनी ने फिलहाल इसकी नई बुकिंग रोक दी है। जिसको लेकर Royal Enfield ने बताया है कि अगले करीब 6 महीने के प्रोडक्शन के बराबर बुकिंग पहले ही हो चुकी है। ऐसे में अब कंपनी मौजूदा ग्राहकों को समय पर बाइक देने और प्रोडक्शन बढ़ाने पर फोकस कर रही है।
कंपनी ने बताया है कि Himalayan 440 की मांग उसके शुरुआती अनुमान से काफी ज्यादा रही है। ऐसे में लगातार नए ऑर्डर लेने के बजाय अभी के लिए मौजूदा बुकिंग को पूरा करना प्राथमिकता है। Royal Enfield प्रोडक्शन क्षमता बढ़ाने पर काम कर रही है और अतिरिक्त क्षमता तैयार होने के बाद बुकिंग दोबारा शुरू की जाएगी। लेकिन बुकिंग फिर कब खुलेगी इसकी तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। बता दें कि यह बाइक सितंबर 2026 में लद्दाख में आयोजित Royal Enfield के पहले Himalayan Base Camp में पेश की गई थी। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹2.29 लाख रखी गई है।
Himalayan 440 के बारे में बताए तो इसकी सफलता Royal Enfield के लिए इसलिए भी खास है क्योंकि Himalayan ब्रांड अपने 10 साल पूरे कर रहा है। वहीं कंपनी ने इसे एडवेंचर मोटरसाइकिल के तौर पर विकसित किया था और समय के साथ Himalayan नाम उसके प्रमुख एडवेंचर मॉडल्स में शामिल हो गया है। वहीं Royal Enfield ने जिसको लेकर कहा है कि Himalayan परिवार की दुनियाभर में बिक्री 3.2 लाख यूनिट से ज्यादा हो चुकी है। वहीं Himalayan 450 भी वैश्विक स्तर पर 1 लाख यूनिट की बिक्री का आंकड़ा पार कर चुकी है।
Himalayan 440 के फीचर्स के बारे में बताए तो इसमें 443cc सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन मिलता है जो 25.4 bhp की पावर और 34 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। कंपनी ने इसको लेकर बताया है कि यह सेटअप खास तौर पर लो और मिड-रेंज में उपयोगी टॉर्क देने पर फोकस करता है। वहीं बाइक में 21-इंच फ्रंट और 17-इंच रियर स्पोक व्हील, 800 mm सीट हाइट और 220 mm ग्राउंड क्लीयरेंस दिया गया है। इसका डिजाइन पुराने Himalayan की पहचान से जुड़ा है लेकिन इसे Himalayan 450 से अलग और अपेक्षाकृत सरल पैकेज के तौर पर रखा गया है।
Himalayan 440 में LED हेडलाइट, डिजिटल-एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, Tripper नेविगेशन पॉड और USB Type-C चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसकी शुरुआती कीमत ₹2.29 लाख एक्स-शोरूम है। लेकिन इसमें Himalayan 450 वाला फुल-कलर TFT, राइडिंग मोड्स और ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे फीचर्स नहीं मिलते। यही वजह है कि खरीदारी में सिर्फ इंजन या कीमत नहीं बल्कि अपनी जरूरत के हिसाब से फीचर पैकेज और इस्तेमाल का तरीका भी देखना जरूरी है।